Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

हसपुरा प्रखंंड के मलहारा गांव स्थित ठाकुरवाड़ी परिसर में सीपीआई नेता का.रामचरितर सिंह की तीसरी पुण्यतिथि 12 मार्च मंगलवार को मनाईं जायेगी। पुण्यतिथि कार्यक्रम का रूप रेखा तैयारी को लेकर सीपीआई कार्यकर्ताओं की बैठक मलहारा गांव में हुई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गोह प्रखंड मुख्यालय में दिन प्रतिदिन चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जहां दिन दहाड़े थाना से महज़ 100 मीटर की दूरी पर स्थित पीएनबी बैंक के समीप से बीते दिन एक बाइक की चोरी अज्ञात चोरों ने कर लिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेलखंड के जाखीम रेलवे स्टेशन पर हावड़ा देहरादून एक्सप्रेस एवं सियालदह एक्सप्रेस का अप एवं डाउन ठहराव होने सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने रेलवे कर्मियों को हार एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया। तथा लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

गोह प्रखंड क्षेत्र के हुंड़रही गांव में आयोजित रूद्र महायज्ञ सह शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कथा में प्रवचन करते हुए देवी रक्षा सरस्वती ने शिव बारात प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया की सप्तऋषि के जाने के बाद भगवान शंकरजी ने नारदजी द्वारा सारे देवताओं को विवाह में सम्मिलित होने के लिए आदरपूर्वक निमंत्रित किया और गणों को बारात की तैयारी करने का आदेश दिया। सारे देवताओं, ऋषियों-महर्षियों के मंत्रोच्चार, यक्षों, किन्नरों, गन्धर्वों के सरस गायन और देवांगनाओं के मनमोहक नृत्य और मंगल गीतों की गूंज से तीनों लोक परिव्याप्त हो उठा।