ओबरा प्रखंड के नवनेर गांव में मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महा यज्ञ को लेकर जलभरी यात्रा निकाली गई। जलभरी यात्रा में काफी संख्या में महिला तथा पुरुष गाजे बाजे के साथ मां दुर्गा की जयकारा लगाते हुए गांव से परिक्रमा करते हुए सोन नदी से जलभरी कर वापस यज्ञशाला में प्रवेश किया‌ अयोध्या से चलकर आए पंडित आचार्य संजय कुमार मिश्रा एवं देवशरण जी के तत्वाधान में वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ जलभरी कराई गई। यज्ञ 13 मार्च को संपन्न होगा तथा समाप्ति के समय भव्य से भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

नेहरू युवा केंद्र औरंगाबाद के तत्वावधान में दाउदनगर प्रखंड के आदर्श युवा क्लब बाबू अमौना द्वारा नारी शक्ति फिटनेस दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,जिसमें ज्ञानोदय कोचिंग सेंटर के युवतियों ने भाग लिया।

दाउदनगर शहर स्थित प्रखंड जदयू कार्यालय में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ कमेटी के गठन के लेकर बैठक का आयोजन प्रखंड उपाध्यक्ष यमुना सिंह की अध्यक्षता में किया गया।आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर मतदान को सुनिश्चित करने पर विचार किया गया। कहा गया कि प्रत्येक बूथ पर बूथ कमेटी का गठन जल्द से जल्द कर लिया जाए। हर बूथ पर पोलिंग एजेंट के अलावा दो सदस्यीय तीन-तीन टीम गठित होंगे।

जमीन संबंधित विवादों के समाधान के लिए दाउदनगर थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में चार पुराने मामलों का निष्पादन किया गया।एक नया मामला पहुंचा, जिस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

महाशिवरात्रि के अवसर पर रफीगंज प्रखंड मुख्यालय के मुरली चौक स्थित शिव मंदिर में समिति, सरावक गांव में नव युवक संघ समिति एवं अमरपुरा गांव में रुद्र महायज्ञ समापन पर भंडारा का आयोजन किया गया।

दाउददनगर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र परिसर में पीएचसी प्रभारी डा.शिवशंकर झा ने आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनके कार्यों की समीक्षा किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। टीकाकरण को सुदृढ़ एवं शत प्रतिशत करने के लिए चर्चा की गई। गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति पर बल दिया।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.