Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

कासमा थानां की पुलिस ने नौ माह बाद चेंव गांव से मिनी गन फैक्ट्री के उद्भेदन मामले में रफीगंज थानांतर्गत कुंवर बिगहा गांव निवासी सह पूर्व नक्सली बिंदेश्वर यादव उर्फ कर्मचारी को रफीगंज बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विकास कुमार ने प्रखंड कार्यालय सभागार में विकास मित्रों के साथ बैठक करते हुए उनके कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विकास मित्रों को रजिस्टर अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया है। महादलित व दलितों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समुचित तरीके से पहुंचाने के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में देवकुंड मठाधीश कन्हैयानंद पुरी के नेतृत्व में बेहद आकर्षक भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली गई। जिसमें भूत, प्रेत व पिशाच का रूप धारण कर लोग बाराती के रूप में शामिल हुए। महाशिवरात्रि पर निकाली गई शिव बारात का दर्शन करने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। लगभग 20 हजार शिव भक्त इसके साक्षी बने। मठ परिसर से निकली शिव बारात काफी आकर्षक थी ऐसा लग रहा था जैसे मानो देवलोक का नजारा हो। डीजे व बैंड बाजा पर थिरकते हुए श्रद्धालु चल रहे थे।

गोह प्रखंड के देवकुंड में शनिवार को बिहार पशु मत्स्य संसाधन विभाग के तत्वावधान में आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 के तहत पशु बांझपन व पशुधन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कहा कि कृषि और पशुपालन जब साथ-साथ दोनों व्यवसाय किए जाएंगे तब आय निश्चित रूप से दोगुनी हो सकती है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर सोन नदी से अवैध बालू लोड कर केरा की ओर जा रहा है। जब पुलिस पहुंची तो पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा। मामले में ट्रैक्टर चालक और मालिक के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.