गोह प्रखंड मुख्यालय के गोला पर स्थित कबाड़खाना दुकानदार चितरंजन साव को मंगलवार की शाम दुकान पर आकर उपहरा थाना के बख्तियारपुर गांव के तीन लोगों ने गाली गलौज करते हुए जान मारने की धमकी दिया। मामला जमीन खरीद बिक्री का बताया जाता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
देवकुंड स्थित रामशरण यादव महाविद्यालय में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा आयोजित इंटर-2024 की प्रायोगिक परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई। कॉलेज प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रायोगिक परीक्षा 20 जनवरी तक महाविद्यालय में आयोजित होगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अपने मांगों को लेकर आंदोलन के पहले चरण में दाउदनगर कॉलेज दाउदनगर के शिक्षकेतर कर्मचारी द्वारा काला बिल्ला लगाकर कार्य किया गया।संघ के अध्यक्ष ने कहा कि संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दाउदनगर कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर पर्षद द्वारा, कार्यालय परिसर में शहर के गरीबों व जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मुख्य पार्षद एवं संबंधित वार्डों के वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों के लाभुकों के बीच किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर में 110 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। उपाधीक्षक डॉ. राजेश कुमार सिंह एवं चिकित्सक डॉ.नम्रता प्रिया ने गर्भवती महिलाओं की जांच की। उनकी जांच करते हुए उन्हें आवश्यक चिकित्सीय सलाह दिए गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दाउदनगर के दिवंगत चिकित्सक डॉ बासुदेव सिंह की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि डॉ बासुदेव बाबू चिकित्सक के साथ-साथ समाजसेवी भी थे। दाउदनगर में चिकित्सक के रूप में लोगों की सेवा की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गोह प्रखंड के उपहारा स्थित आइडियल यंग कमेटी के तत्वावधान में सरस्वती पूजा को लेकर विष्णु कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस वर्ष सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाए जाने पर विचार विमर्श किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
