हसपुरा थानाक्षेत्र के अमझरशरीफ गांव से फरार चल रहा वारंटी राजा कुरैशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार वांरटी के खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत था। जिसे पुलिस बहुत दिनों से तलाश रही थी। दलबल के साथ हसपुरा पुलिस अमझरशरीफ गांव पहुंची और उक्त वारंटी को गिरफ्तार कर लिया।

गोह थाना क्षेत्र के डिहुरी मोड़ से पुलिस ने 32 लीटर शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक बाइक की भी जब्त की गई है। हीरो स्प्लेंडर बाइक पर शराब लेकर तस्कर गोह की ओर जा रहा है। जिसके बाद डिहुरी हाई स्कूल के समीप शक के आधार पर एक मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई।

गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में बुधवार को स्वास्थ्य कर्मी फर्मासिस्ट कमलेश कुमार शर्मा व परिचारी अरूण कुमार चौधरी के सेवानिवृत्ति होने पर उन्हें समारोह पूर्वक विदाई दी गई। वक्ताओं ने कहा कि नौकरी में तो आना जाना और सेवानिवृत्ति एक सतत् प्रक्रिया है। वहीं सेवानिवृत्त दोनों कर्मियों ने कहा कि आप सभी स्वास्थ्य कर्मियों का प्यार मुझे ताउम्र याद रहेगा।

गोह प्रखंड के देवहरा स्थित मध्य विद्यालय में बुधवार को शिक्षा समिति के तत्वावधान में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा के कुल 400 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षकों ने अपनी अपनी सहभागिता दी।

वात्सल्य विहार पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में बुधवार को प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न चौक चौराहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजनों को जागरूक किया गया। छात्रों ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने और प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। नुक्कड़ नाटक में खुशी, निपू, अक्षय, सौरभ सहित अन्य छात्रों ने भाग लिया।

गोह प्रखंड के देवहरा स्थित गांधी मैदान में उक्त गांव निवासी शहीद संतोष मिश्रा की याद में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। जिसका उद्घाटन मैच 11 फरवरी को खेला जाएगा। जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 25 फरवरी को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के विजेता टीम को पुरस्कार के रुप में चमचमाती ट्राफी के साथ 40 हजार रुपए दी जाएगी। वहीं उप विजेता टीम को छोटी ट्राफी के साथ 10 हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

कनाप स्थित श्रवण कुमार बीएड और डीएलएड कॉलेज के संस्थापक पूर्व मुखिया श्रवण कुमार की पुण्यतिथि कॉलेज परिसर में मनाई गई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन- पूजन किया गया। उपस्थित लोगों ने दिवंगत पूर्व मुखिया की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा काॅलेज संस्थापक के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ो गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया। अपने संबोधन में श्री कुशवाहा ने कहा कि जरूरतमंदों को सहयोग करने से बड़ा पुण्य का काम दूसरा कोई नहीं है। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह गोह के पूर्व विधायक डॉ रणविजय कुमार ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य शून्य के बराबर है।

किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे रालोजद सुप्रीमों सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने दाउदनगर में पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में बदलाव जरूरी था।इस बदलाव से लोगों में खुशी है। बिहार में एनडीए की सरकार बनने से काफी बदलाव होगा सरकार बेहतर काम करेगी। शिक्षा और स्वास्थ्य पर सरकार का ज्यादा ध्यान होगा। नौजवानों के रोजगार पर ध्यान होगा।

दाउदनगर अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी न्यायाधीश आफताब आलम ने कार्यलय कक्ष में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सभी पदाधिकारीगण के साथ बैठक किया। बैठक में आगामी राष्ट्रीय लोक आदलत में अधिक से अधिक सुलहनीय वादों के निष्पादान पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के द्वारा कहा गया की हमलोग के दोनों न्यायालय मिलाकर लगभग 700 वादों मे नोटिस लोक आदालत के लिए भेजा जा चुका है।

Transcript Unavailable.