बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से कोमल कुमारी , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। शिक्षित होकर ही वह अपना अधिकार पा सकती है। वह शिक्षित होगी तो वह अपने बच्चों को भी शिक्षित कर सकेगी और तभी खेतों में अच्छी तरह से फसल उगा सकेगी । महिला को मजबूत होना चाहिए। उनको आत्मनिर्भर बनना चाहिए। वह शिक्षित होकर दूसरों को जागरूक कर सकेगी।
बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिवकुमारी देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि महिलाओं को भूमि अधिकार तक पहुँचने में बहुत बाधा का सामना करना पड़ता है। इसके लिए तो सरकार को पहले नियम लागु करना चाहिए ताकि हर नागरिक स्वाभाविक रूप से नियम का पालन करे। महिलाओं को पूरी तरह से जमीन में अधिकार मिलना चाहिए क्योंकि महिला हर वो सारे काम कर रही है जो एक पुरुष करता है। सरकार को इसके लिए कुछ करना चाहिए ताकि महिला आत्मनिर्भर बन कर देश के प्रगति में योगदान दे सके।
बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिवकुमारी देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि महिलाओं को पूरी तरह से जमीन में अधिकार दिया जाना चाहिए क्योंकि सत्तर प्रतिशत महिला खेतों में काम करती है। उसमे केवल महिला को मज़दूरी दे दिया जाता है। महिला को अधिकार से वंचित रखते है। महिलाओं को गर्व के साथ अपने जमीन में काम करना चाहिए। अगर महिला को जमीन में अधिकार मिलेगा तो वो सम्मान के साथ आत्मनिर्भर हो कर जीवन जियेंगी। आज के समय में महिला वो सारे काम कर रही है जो एक पुरुष करता है
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने जानकारी दी कि आज भी कई परिवार ऐसे हैं जो अपने घर में बेटा और बेटी के बीच भेदभाव करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। आज के समय में लडकियां ना केवल घर के काम बल्कि बाहर भी बेहतर कार्य कर रही हैं। इसलिए लड़का-लड़की में फर्क खत्म करने के लिए समाज में जागरूकता फैलाने की जरूरत है
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने रिंकु देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि सरकार को महिलाओं के रोजगार के लिए अवसर मुहैया करवाना चाहिए। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने सपना देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी। हम अपनी बेटी को भी जमीन पर अधिकार देना चाहते हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं को भूमि और संपत्ति में अधिकार नहीं मिलने का एक बड़ा कारण है की इसके लिए कोई सख्त कानून नहीं हैं। अगर इसके लिए सरकार सख्त कानून बनाये और ऐसे मामलों में कड़े फैसले लेना शुरू करें तो हर महिला को उनका अधिकार जरूर मिलेगा। इसके साथ ही महिलाओं में जागरूकता होनी भी जरुरी है
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं को अगर सरकार की तरफ से मदद मिले तो उनकी आर्थिक स्थिति में बदलाव संभव है। अगर सरकार कारखाने स्थापित करें और उसमें महिलाओं को काम पर रखे तो बहुत आसानी से महिलायें अपना जीवन स्तर सुधार सकती हैं। अपने बच्चों का भविष्य अच्छा बना सकती हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि समाज में महिलाओं और पुरुषों के बीच बहुत भेदभाव किया जाता है। जिसके कारण महिआओं को कम वेतन , काम के कम अवसर और घरेलु काम की अत्यधिकता कम स्वतंत्रता जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है
