बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने जानकारी दी की महिलायें सब कुछ जान कर भी अपने परिवार और समाज में आवाज नहीं उठा पाती है। इसका कारण यह है की आज भी हमारे समाज में भेदभाव और भ्र्ष्टाचार व्याप्त है। जब तक इन सब चीजों में सुधार नहीं होगा तब तक देश और समाज में कोई बदलाव नहीं आ सकता है
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने बताया की हमारे समाज की महिलायें सक्षम हैं और पुरुषों की अपेक्षा हर क्षेत्र में अधिक काम करती हैं। इसके बाद भी उन्हें समानता का अधिकार नहीं मिला है। जिसके कारण महिलाओं को आज भी पुरुषों के अधीन रहना पड़ता है। महिलायें अपना हक और सम्मान तब ही पा सकती है, जब हमारे समाज में बदलाव आयेगा
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी, मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि महिलाओं को समाज न्याय दिलाता है और किसी भी हक़ के लिए लोग कहते है कि महिला को हक़ मिलना चाहिए। मीडिया का महिलाओं को हक़ दिलाने में बड़ा योगदान है। नागरिक लोग भी महिला को हक़ दिलाने में योगदान देते है।
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी, मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि पुरुषों और लड़कों को महिलाओं के समाज के प्रति इस तरह से बढ़ावा दिया जाना चाहिए कि महिलाएं आगे बढ़ें। और अगर पुरुष किसी भी काम में महिलाओं का समर्थन करते हैं, तो महिलाएं अच्छी प्रगति करती हैं और उस महिला को अधिक प्रोत्साहन मिलता है कि हम इतना काम कर रहे हैं, तो हमें पुरुष के दवाराअच्छा कहा जाता है, फिर आगे बढ़ने का अधिक साहस होता है और महिलाएं और आगे बढ़कर कुछ करती है ।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने जानकारी दी की कुछ महिला अपनी बेटियों को जमीन पर अधिकार देना चाहती हैं। लेकिन कुछ महिला आज भी अपनी बेटी को संपत्ति में हिस्सा देना जरुरी नहीं समझती हैं
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी, की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से तनीषा कुमारी से हुई। तनीषा कुमारी यह बताना चाहती है कि लैंगिक समानता और महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने में पुरुष का बहुत योगदान रहेगा। लड़का और लड़की को एक समान अधिकार दिया जाना चाहिए। अगर लड़का और लड़की में भेद - भाव होने लगा तो समाज टूट सकता है।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने सुनीता कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती करेगी आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी। लेकिन बेटियों को अधिकार मिलने पर बेटे नाराज होते हैं और घर में पारिवारिक विवाद बढ़ता है
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
