बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं को जमीन पर अधिकार लेने के लिए कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है। क्योंकि पुरुषों की सोच है की महिलाओं को अधिकार मिला तो वो प्रॉपर्टी ले कर किसी और के साथ घर बसा लेंगी। लेकिन पुरुषों की सोच गलत है। महिला अगर सशक्त होगी तो पूरा परिवार उन्नति करेगा
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने चंचल कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार से वंचित रखा जाता है। उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाता है। ऐसे मामले ज्यादा गांव में देखने को मिलता है। इसलिए ग्रामीण महिलाओं का शिक्षित होना जरुरी है
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने नीलिमा कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाएं घर पर छोटा-मोटा कारोबार करके अपनी गरीबी को दूर कर सकती हैं। बेरोजगारी को दूर करने के लिए, घर पर बैठकर किराने की दुकान या सिलाई की दुकान जैसी छोटी सी दुकान कर के पैसा कमा सकती हैं। अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार पाने के लिए बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है। सभी महिलाओं के लिए जागरूक होना बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में पता नहीं होगा, तो वे इसे प्राप्त नहीं कर पायेगी। महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं से जब भूमि अधिकार से जुड़े सवाल किये गए तो उन्होंने बताया की बेटी का अधिकार ससुराल में होता है। अगर उन्हें पिता के घर में भी अधिकार मिलने लगा तो ये बहुत बड़ा लड़ाई का कारण हो सकता है। इसलिए बेटियों को पिता की संपत्ति में हक नहीं दिया जाना चाहिए
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दी कि सरकार को महिलाओं को छोटे-छोटे रोजगार से जोड़ना चाहिए। इससे महिला आर्थिक रूप से सशक्त होगी। इसके साथ ही अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे पायेंगी। इसलिए महिलाओं को पैकिंग कार्य या छोटे छोटे मशीन देने चाहिए जिससे वो आत्मनिर्भर बन सके
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं को कमजोर समझ कर उन्हें आगे बढ़ने में सहयोग नहीं किया जाता है। लेकिन महिला कमजोर नहीं होती हैं। महिला अपने अंदर की ताकत को पहचान लें, तो कोई उन्हें उनके अधिकारों से वंचित नहीं कर सकता है। लेकिन समस्या यह है की महिलाओं को उनका परिवार और समाज ही आगे बढ़ने नहीं देते हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के पास जमीन होने के बाद भी वो उसका उपयोग नहीं कर पाती हैं। क्योंकि घर के पुरुष उन्हें आगे बढ़ने से रोकते हैं। पुरुषों के अनुसार महिलाओं का काम घर के काम और बच्चों का ध्यान रखना है
उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। क्योंकि शिक्षा के अभाव में महिला अपने अधिकारों से वंचित रह जाती है। शिक्षित महिला जमीनी अधिकार मिलने के बाद उस पर अच्छी खेती और व्यवसाय कर आत्मनिर्भर बन सकती है। शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं है
उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं का शिक्षित होना जरुरी है। इससे महिलायें अपने अधिकारों के प्रति सजग होंगी और उसका सदुपयोग कर पायेंगी। अशिक्षित महिला के नाम पर जमीन अगर होगी भी तो वो उसके महत्व को नहीं समझ पायेंगी
