Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

उपहारा थाने के नए थानाध्यक्ष के रूप में मनेश कुमार ने योगदान दिया। इस दौरान बुधवार को जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने नव पदस्थापित थानाध्यक्ष मनेश कुमार को स्वागत किया। वहीं उपहारा मुखिया चंद्रभूषण कुमार उर्फ गुड्डू ने गुलदस्ता व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें मिठाई खिलाकर क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखने की अपील की।

गोह थाना क्षेत्र के पहरपुरा गांव निवासी अशोक यादव का 13 वर्षीय पुत्र कल्लू कुमार बीते 22 फरवरी की सुबह घर से बाहर घूमने निकला था जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

केबीएम क्लासेज के सात छात्रों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बुधवार को सम्मानित किया गया। विदित हो कि बिहार सरकार द्वारा आयोजित सी.वी. रमन टैलेंट सर्च परीक्षा बीते वर्ष 12 नवंबर को आयोजित की गई थी जिसमें केबीएम क्लासेज के उत्कर्ष राज ने पूरे जिले में प्रथम, हिमांशु राज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें पटना स्थित ज्ञान भवन में विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं क्रमशः तृतीय शालिनी प्रकाश, पांचवें श्रद्धा भारती, छठे सफक, सातवें सुशांत कुमार व नवें स्थान प्राप्त करने वाले कशिश कुमार को जिले के अरथुआ इंजीनियरिंग कॉलेज में प्राचार्य प्रशांत मणि द्वारा सम्मानित किया गया।

गोह प्रखंड के आंधी बिगहा-बनतारा स्थित श्री सिंह उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में उक्त विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक दीपनारायण सिंह (75) के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। जानकारी देते हुए विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक दीपनारायण सिंह का निधन बुधवार की अहले सुबह उनके पैतृक गांव अरवल जिले के अषाढ़ी में हो गया है वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

Transcript Unavailable.