उपहारा थाने के नए थानाध्यक्ष के रूप में मनेश कुमार ने योगदान दिया। इस दौरान बुधवार को जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने नव पदस्थापित थानाध्यक्ष मनेश कुमार को स्वागत किया। वहीं उपहारा मुखिया चंद्रभूषण कुमार उर्फ गुड्डू ने गुलदस्ता व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें मिठाई खिलाकर क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखने की अपील की।