संडीला-भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा  उत्तर प्रदेश मे चलाए जा रहे युवा चौपाल अभियान के तहत शुक्रवार को संडीला नगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के  द्वारा इमलियाबाग चौराहा पर चौपाल के  संयोजक  लोकेश सक्सेना के द्वारा युवा चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में  सांसद अशोक रावत  मौजूद रहे सांसद ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मत देने के लिए निवेदन किया इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष नीतिश जयसवाल,विधानसभा संयोजक  कर्नल आदित्य प्रताप,भाजपा महामंत्री/ अभियान संयोजक ऋषभ खन्ना, भाजपा महामंत्री अमित शर्मा,मंत्री अर्पित गुप्ता, अनुज सिंह, पंकज, गोपाल, विवेक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे.

बेनीगंज/हरदोई_अहिरोरी के काईमाऊ गांव में होने वाली विशाल 108 कुण्डीय महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा सुबह 9 बजे से अहिरोरी के मगलगिरी आश्रम से प्रारम्भ होकर कथा स्थल काईमऊ तक निकाली जायेगी जिसको लेकर अनमोल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा चुका है। यज्ञ स्थल पर भव्य 108 कुंडीय विशाल यज्ञ मंडप का निर्माण कराया गया है। जहां मथुरा, अयोध्या, नैमिश, बनारस व चित्रकूट से आए ब्राह्मणों व अनुभवी आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोचार से पूरा जनपद भक्ति मय हो चला है। साथ ही महायज्ञ क्षेत्र के चौक चौराहों पर भगवा ध्वज लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। इस मौके पर यज्ञ के मुख्य आचार्य कथा ब्यास अनमोल कृष्ण शास्त्री के द्वारा बताया गया कि शनिवार को सुबह 9 बजे से मंगलगिरि आश्रम से कलश यात्रा प्रारंभ होगी जो सभी जगहों पर भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंचेगी। तत्पश्चात मंडप प्रवेश वेदी पूजन किया जायेगा। कलश यात्रा में जनपद के विभिन्न गांव से आए सैकड़ों महिला पुरूष श्रद्धालु कलश यात्रा में भाग लेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालु श्रीमद भागवत कथा का रसपान करेंगे साथ ही श्रद्धालुओं के लिए रोजाना भंडारे का भी आयोजन किया गया है।

पाली नगर में प्रस्तावित रोड़वेज बस स्टैंड निर्माण कार्य आखिर कब शुरू होगा ? जबकि निर्माण कार्य के लिए विधायक रानू सिंह के प्रयासों से शासन द्वारा धनराशि तक जारी की जा चुकी हैं वहीं टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी हैं। अब तक लोग सपने को पूरा होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। दरअसल पाली नगर के वैरियर चौराहे पर जिला प्रशासन ने 36 सौ वर्ग मीटर जमीन रोड़बेज बस स्टैंड निर्माण के लिए क्रय की थी, काफी समय तक यह जमीन विवादित रही। कई साल बाद यह जमीन जिला प्रशासन द्वारा परिवहन निगम को हस्तगत कर दी गई। लेकिन सालों बाद भी जब निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो लोगों ने जनप्रतिनिधियों से मांग करनी शुरू कर दी। भाजपा विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने क्षेत्रीय लोगों की मांग पर शासन से गत दिनों धनराशि जारी कराई। यहां तक कि टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण की जा चुकी हैं। ठेकेदार द्वारा जमीन से खानाबदोश लोगों को जमीन से बेदखल कर जमीन का समतलीकरण कराया गया था। लेकिन इसके बाद जब निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो लोगों की उम्मीद एक बार फिर टूटने लगी। स्थानीय लोगों ने विधायक रानू सिंह से पाली के रोड़बेज बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की ।

महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को मिले स्मार्ट फोन/टैबलेट, खिल उठे चेहरे . हरदोई। कछौना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज में जनप्रतिनिधि गणों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को टैबलेट स्मार्टफोन वितरण किए गए। छात्र-छात्रा स्मार्टफोन पाकर खुशी से झूम उठे। बताते चलें कि स्वामी विवेकानंद युवा तकनीकी सशक्तिकरण योजना के तहत छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन शासन स्तर द्वारा निःशुल्क प्रदान करने का प्रावधान है। एसएमडी पटेल महाविद्यालय पतसेनी कछौना में क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा के हाथों छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण किए गए। इस मौके पर विधायक ने कहा इससे छात्र-छात्राओं को तकनीकी ज्ञानार्जन में लाभ मिलेगा। सुभाष चंद्र बोस पीजी कॉलेज कहली तेरवा गौसगंज में मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य व युवा नेता संचित अग्रवाल के हाथों छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण किए गए। युवा नेता ने कहा की सरकार की मंशा है छात्र-छात्राओं को तकनीकी ज्ञान से जोड़कर उनके भविष्य को बेहतर संवारना है। जिससे वह भविष्य में अच्छे नागरिक बनकर देश की सेवा कर सकें। श्री विश्राम सिंह महाविद्यालय कहली में विधायक रामपाल वर्मा ने अपने हाथों से छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए। स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। विधायक ने संबोधित करते हुए कहा जब युवा शक्ति तकनीकी रूप से सशक्त होगा देश तभी विकसित राष्ट्र बनेगा। आज का युवा कल का भविष्य है। यही आगे चलकर देश में शिक्षक, इंजीनियर, नेता, डॉक्टर, उद्यमी, बनकर देश को आगे ले जाने में योगदान करेंगे। लाला हरिराम गंगा देवी महाविद्यालय कुकुही में ब्लॉक प्रमुख रामश्री के हाथों स्मार्टफोन वितरित किए गए। उन्होंने कहा आज सभी को बेहतर कार्य करने के समान अवसर मिल रहे हैं। जिससे महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर डॉक्टर शरद शुक्ला, जिला कृषि अधिकारी सुधांशु, प्रबंधक राजेश कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशीष कुमार, प्रबंधक डॉक्टर शिवराज सिंह पटेल, प्राचार्य डॉक्टर दीनानाथ, राकेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, सहित शिक्षक गण अभिभावक गण, व प्रबुद्धजनों ने प्रतिभा किया।

क्या है आज के मंडी का भाव

सर्वोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 27 मार्च को होगी:-देवेन्द्र सिंह . प्रवेश आवेदन जमा करने की अन्तिम तिथि 15 मार्च . #हरदोई: जिला समाज कल्याण अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने अवगत कराया है कि विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश सर्वोदय विद्यालय कछौना एवं चठिया धनवार शाहाबाद में शैक्षिक सत्र 2024-25 में कक्षा 6, 7, 8 एवं 9 में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा 27 मार्च 2024 को कराई जायेगी। उन्होने कहा है कि इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों के प्रवेश हेतु संबंधित विद्यालय से प्रवेश आवेदन पत्र प्राप्त कर सम्पूर्ण विवरण भरकर अन्तिम तिथि 15 मार्च 2024 तक जमा करें। श्री सिंह ने बताया कि जय प्रकाश सर्वोदय विद्यालय कछौना में कक्षा 6 में अनुसूचित जाति के 42, 7 में 20, 8 में 22 व 9 में 28 छात्रों के, अन्य पिछड़ा वर्ग के कक्षा में 18, 8 में 06, व 9 में 02 छात्रों के, सामान्य के कक्षा 6 में 10, 7 में 08, 8 में 06 व 9 में 05 छात्रों प्रवेश रिक्त है। उन्होने बताया इसी तरह जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय चठिया धनवार में कक्षा 6 में अनुसूचित जाति के 42, 7 में 17, 8 में 04 व कक्षा 9 में 03 छात्रों के, अन्य पिछड़ा वर्ग के कक्षा 6 में 18, 8 में 02 व 9 में 04 छात्रों के तथा सामान्य के कक्षा 6 में 10, 7 में 04, कक्षा 8 एवं 9 में 02-02 छात्रों के प्रवेश पद रिक्त है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि परीक्षा उपरान्त पात्र आवेदकों की सूची का प्रकाशन 20 मार्च को किया जायेगा और 27 मार्च की परीक्षा में सफल छात्रों की सूची का प्रकाशन तथा प्रवेश प्रक्रिया 31 मार्च 2024 से प्रारम्भ कर दी जायेगी। -

84 कोसीय परिक्रमा हेतु क्षेत्रीय समाज व प्रशासन की समन्वय बैठक संपन्न बेनीगंज/हरदोई_नवागत प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी की अध्यक्षता में कोतवाली प्रांगण में 84 कोसीय परिक्रमा हेतु कोतवाली क्षेत्र के समस्त धर्मों के संभ्रांतों की समन्वय बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने उपस्थित सभी से चौरासी कोसीय परिक्रमा को सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की और प्राप्त सुझावों के आधार पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाए को लेकर उच्च अधिकारियों से वार्ता करने की बात कही। बता दें कि 84 कोसीय परिक्रमा मार्ग में कुल 11 पड़ाव हैं, जिसमे से 7 पड़ाव जनपद सीतापुर की सीमा एवं 4 पड़ाव जनपद हरदोई की सीमांतर्गत स्थित हैं। प्रभारी ने सभी अधिकारियों को सुझाव प्रेरित करने की बात कहते हुए कहा कि यह धर्मार्थ कार्य है सभी लोग अपनी-अपनी जिम्मेदारी शांति व्यवस्था पूरे मनोयोग के साथ किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार पास में नैमिषारण्य क्षेत्र के विकास हेतु संकल्पित है और इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि परिक्रमा एवं मेले का आयोजन पिछली बार से बेहतर सुविधाएं एवं सुरक्षा व्यवस्था प्रदान कराते हुए पूर्ण भव्यता के साथ सकुशल संपन्न कराया जाएगा। जिसमें आप सबकी सहभागिता अनिवार्य हो। सभी ने सुझाव दिए कि पड़ाव और धार्मिक स्थलों एवं पौराणिक स्थलों पर सभी व्यवस्थाएं समय से दुरूस्त करा दी जायें। पड़ाव के मार्गों पर पड़ने वाली झाड़ियों की साफ-सफाई समय से करा दी जाये तथा चोक नालियों एवं जल जमाव की सफाई ससमय हो जल जमाव कहीं पर न हो, मार्ग पर पड़ने वाले विद्युत के जर्जर एवं लटके हुये तारों को सही करा दिया जाये। पड़ाव स्थलों पर प्रकाश, स्वच्छता, ठहराव एवं सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाएं समय से बेहतर की जायें। पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाये। उपरोक्त बैठक के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पुत्र रूपेश अंजाना, प्रधान मुकेश मौर्य, मोहम्मद राशिद सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

MSME प्रमोशन काउंसिल ऑफ़ इंडिया के स्टेट चेयरमैन बने फिरोज अहमद . #लखनऊ: एमएसएमई प्रमोशन काउंसिल आफ इंडिया सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम के चेयरमैन यूपी ईस्ट उत्तर प्रदेश बनया गया, एमएसएमई प्रमोशन काउंसिल ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मिश्रा ने भरोसा जताते हुए फिरोज अहमद को उत्तर प्रदेश का चेयरमैन बनाया है, फिरोज अहमद भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं, भारतीय किसान उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में पूर्व में सदस्य भी रह चुके हैं, वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा में अवध क्षेत्र के क्षेत्र मंत्री हैं. विभिन्न पदों पर रहकर कार्य किया है. श्री अहमद ने कहा केंद्र सरकार की और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाने के लिए यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंप गई है. फिरोज अहमद ने केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहां की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो हम पर भरोसा करते हुए जो जिम्मेदारी सौपी है इसके लिए में केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं, बहुत ही जल्द पूरे प्रदेश में एमएसएमई प्रमोशन केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर गांव से शहर तक बेरोजगारों को रोजगार देने का काम करेंगे. -

प्रभारी निरीक्षक ने पैदल मार्च कर व्यापारियों को दिया सुरक्षा का भरोसा, चलाया चेकिंग अभियान बेनीगंज/हरदोई_प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बृहस्पतिवार को पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गस्त की प्रभारी निरीक्षक ने पैदल गस्त के दौरान नगर के व्यापारियों एवं लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ है और उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है और समय रहते सभी से छोटी से छोटी घटना की पुलिस को जानकारी देने के लिए जागरूक किया। कहा कि पुलिस से संबंधित किसी प्रकार की घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, समस्या का समाधान किया जाएगा। बता दें कि ब्रहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक बेनीगंज संजय त्यागी ने एक दर्जन पुलिसकर्मियों के साथ कस्बा व क्षेत्र में पैदल गस्त किया। उन्होंने नगर में मुख्य बाजार, चौराहों व मुख्य सड़क के साथ तिराहे तक पैदल गस्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिदिन कस्बा समेत क्षेत्र में पैदल गस्त व रात्रि गश्त की जा रही है। पुलिस के पैदल गस्त से नागरिक एवं व्यापारी सुरक्षा का एहसास कर रहे हैं। वही संजय त्यागी के नेतृत्व में चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग व संदिग्ध व्यक्तियों का चेकिंग अभियान चलाया गया है। बढ़ते अपराध पर लगाम कसने के लिए त्यागी ने पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें आने जाने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहनों की डिग्गी व सामानों की तलाशी ली गई। उन्होंने ने बताया कि यह गस्त व चेकिंग नियमित चलती रहेगी।

नगर पालिका में पेश किया गया बजट नगर पालिका परिषद कीबोर्ड बैठक में बजट पेश किया गया बैठक में अधिशासिक अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि शासन द्वारा प्राप्त राज्य मित्र एवं दीनदयाल योजना तक जल निकासी मंदिर से प्राप्त धन राशि से विकास कार्य कराए जाएंगे नगर पालिका की आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे अध्यक्ष राम जी गुप्ता ने कहा की इस वित्तीय वर्ष में नगर पालिका की कुल आय 38 करोड़ 37 लाख एवं व्यय लगभग 37 करोड़ है है नगर पालिका ने पेश किया गया बजट नगर पालिका परिषद कीबोर्ड बैठक में बजट पेश किया गया बैठक में अधिशासिक अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि शासन द्वारा प्राप्त राज्य मित्र एवं दीनदयाल योजना तक जल निकासी मंदिर से प्राप्त धन राशि से विकास कार्य कराए जाएंगे नगर पालिका की आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे अध्यक्ष राम जी गुप्ता ने कहा की इस वित्तीय वर्ष में नगर पालिका की कुल आय 38 करोड़ 37 लाख एवं व्यय लगभग 37 करोड़ है है।