मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 1361 जोड़ों को अपनी पात्र गृहस्थी शुरू करने के लिए लाभार्थी को 35000 रुपए दिए जाने के लिए बजट की दरकार है
सरकारी गेहूं खरीद शुरू हो गई है 1000 लोगों ने अभी तक पंजीकरण कराया है सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपए प्रति कुंतल निर्धारित किया है
महायज्ञ को लेकर तैयारियां पूरी आज निकलेगी कलश यात्रा लोगों में महायज्ञ को लेकर उत्साह बेनीगंज/हरदोई_अहिरोरी के काईमाऊ गांव में होने वाली विशाल 108 कुण्डीय महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा सुबह 9 बजे से अहिरोरी के मंगलगिरी आश्रम से प्रारम्भ होकर कथा स्थल काईमऊ तक निकाली जायेगी जिसको लेकर अनमोल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा चुका है।
शिव परिवार मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ भंडारे का किया आयोजन। बेनीगंज (हरदोई)। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजनों के क्रम में दिनांक 1 मार्च शुक्रवार को मोहल्ला अहिरन टोला बेनीगंज निवासी पंडित जगदीश शरन तिवारी (बड़े मुन्ना) ने जानकारी देते हुए बताया कि शिव परिवार मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन कृष्णा नगर भूसौरी पुरवा बेनीगंज में अपने निर्धारित समयानुसार संपन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नगर के तमाम महिला, पुरुष,बच्चे ,बुजुर्ग एवं श्रद्धालु जनों ने भाग लेकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
अहिरोरी के काईमाऊ गांव में होने वाली विशाल 108 कुण्डीय महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा सुबह 9 बजे से अहिरोरी के मगलगिरी आश्रम से प्रारम्भ होकर कथा स्थल काईमऊ तक निकाली जायेगी जिसको लेकर अनमोल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा चुका है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए सरकार ने लाखों रुपए की धनराशि खर्च की है, परंतु जमीनी स्तर पर योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं होने के कारण आम जनमानस को लाभ नहीं मिल पाता है। इन उपकेंद्र को उच्चीकृत कर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित किया गया है।
संतोष कुमार सिंह सीओ बेनीगंज कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिसकर्मियों ने उन्हें सलामी दी। जिसके बाद उन्होंने थाने क्षेत्र और रिहायशी इलाके का भी जायजा लिया* और इसके साथ ही साथ उन्होंने मतदान केंद्र CBG इंटर कॉलेज बेनीगंज कोटपाल सिंह कन्या इंटर कॉलेज आटिया मंझिगंवा का भी भ्रमण किया।
दोस्तों, हरदोई की फल मंडी में फलों के ताजा भाव इस प्रकार हैं। सेव 7375 रुपये कुंटल, केला 2304 रुपये कुंटल बिक रहा। वहीं अनार 6730 रुपये कुंटल है जबकि अंगूर 4701 रुपये कुंटल, पपीता 2310 रुपये कुंटल बिक रहा। मुसम्मी 3320 रुपये कुंटल हैं।
दोस्तों, हरदोई की सब्जी मंडी में सब्जियों के ताजा भाव इस प्रकार हैं। प्याज 1772 रुपये कुंटल, टमाटर 1825 रुपये कुंटल हैं, जबकि आलू 885 रुपये कुंटल, लहसुन 13000 रुपये कुंटल बिक रहा। अदरक 7500 रुपये कुंटल, हरी मिर्च 2555 रुपये कुंटल हैं। इसके अलावा बंदगोभी 1300 रुपये कुंटल, फूलगोभी 1360 रुपये कुंटल हैं। गाजर 1355 रुपये कुंटल, मूली 995 रुपये कुंटल, बैंगन 1750 रुपये कुंटल, लौकी 1760 रुपये कुंटल, हरी मटर 2650 रुपये कुंटल, कद्दू 1585 रुपये कुंटल, शिमला मिर्च 3255 रुपये कुंटल हैं।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा रसों फसल की कटाई कब करे इस बारे में जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
