प्रभारी निरीक्षक ने पैदल मार्च कर व्यापारियों को दिया सुरक्षा का भरोसा, चलाया चेकिंग अभियान बेनीगंज/हरदोई_प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बृहस्पतिवार को पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गस्त की प्रभारी निरीक्षक ने पैदल गस्त के दौरान नगर के व्यापारियों एवं लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ है और उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है और समय रहते सभी से छोटी से छोटी घटना की पुलिस को जानकारी देने के लिए जागरूक किया। कहा कि पुलिस से संबंधित किसी प्रकार की घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, समस्या का समाधान किया जाएगा। बता दें कि ब्रहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक बेनीगंज संजय त्यागी ने एक दर्जन पुलिसकर्मियों के साथ कस्बा व क्षेत्र में पैदल गस्त किया। उन्होंने नगर में मुख्य बाजार, चौराहों व मुख्य सड़क के साथ तिराहे तक पैदल गस्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिदिन कस्बा समेत क्षेत्र में पैदल गस्त व रात्रि गश्त की जा रही है। पुलिस के पैदल गस्त से नागरिक एवं व्यापारी सुरक्षा का एहसास कर रहे हैं। वही संजय त्यागी के नेतृत्व में चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग व संदिग्ध व्यक्तियों का चेकिंग अभियान चलाया गया है। बढ़ते अपराध पर लगाम कसने के लिए त्यागी ने पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें आने जाने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहनों की डिग्गी व सामानों की तलाशी ली गई। उन्होंने ने बताया कि यह गस्त व चेकिंग नियमित चलती रहेगी।
