100 पलंग चिकित्सालय में मरीज के लिए राहत की खबर है अभी तक यहां हड्डी को छोड़कर अन्य ऑपरेशन किया जा रहे थे अब यहां जनरल सर्जन की तैनाती हो गई है

*हरदोई: हरदोई के 61 बाल वैज्ञानिक चयनित* *इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में जिले के 61 बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ है। बाल वैज्ञानिकों को जिला स्तर से लेकर देश स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। केंद्र सरकार की ओर से इंस्पायर अवार्ड मानक योजना चलाई जा रही है।* इस योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को विज्ञान के मॉडल बनाने और उसकी प्रदर्शनी में प्रस्तुतिकरण के लिए 10 हजार की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाती है। इसी से शिक्षक के निर्देशन में विद्यार्थी माॅडल तैयार कर उसका प्रदर्शनी में प्रस्तुतीकरण करेंगे। योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इनके चयन की सूची जारी की गई। प्रदेश से कुल 1940 बाल वैज्ञानिकों का चयन हुए हैं। इनमें लखनऊ मंडल के 350 बाल वैज्ञानिक शामिल हैं। इनमें लखनऊ के 141, हरदोई के 61, लखीमपुर खीरी के 54, सीतापुर के 40, उन्नाव के 32, रायबरेली के 22 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया है। प्रत्येक चयनित बाल वैज्ञानिकों को केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से प्रति छात्र प्रति मॉडल रुपये 10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। लखनऊ मंडल से चयनित सभी 350 बाल वैज्ञानिकों को उनके जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक से समन्वय स्थापित कर जनपद स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग के लिए तैयारी करवाई जाएगी। डॉ. दिनेश कुमार, मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में दिया जा रहे पलायन को रोकने के लिए गांव घर के आसपास भरपूर कम उपलब्ध करवा रहे हैं

*पीएम किसान निधि में सर्वाधिक ईकेवाईसी वाला जिला बना हरदोई* *मंगला प्रसाद सिंह ने किसानों से अनवरत संवाद का परिणाम धरातल पर दिखाई देने लगा है। प्रदेश के सभी 75 जनपदों में हरदोई पीएम किसान सम्मान योजना में सर्वाधिक ईकेवाईसी करने वाला जनपद बन गया है।* 13 फरवरी तक जनपद ने 93.15 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। जनपद में भूमि रिकॉर्ड फीडिंग वाले 630658 पात्र किसानों में से 587472 किसानों का ईकेवाईसी कराया जा चुका है। डीएम ने ईकेवाईसी का लक्ष्य हासिल करने के लिए एक ओर जहां प्रशासनिक मशीनरी को पूरी तरह से सक्रिय रखा। दूसरी ओर उन्होंने कई मंचों से किसानों से शत-प्रतिशत ईकेवाईसी कराने की अपील की। किसान संगठनों के साथ बैठक कर किसान संगठनों का भी सहयोग लिया। डीएम ने कहा कि ईकेवाईसी में शीर्ष स्थान प्राप्त करना प्रशासनिक मशीनरी के प्रयास व किसानों की जागरूकता का समन्वित परिणाम है। जनपद में जल्द ही अवशेष पात्र किसानों की ईकेवाईसी कराने के लिए टीम प्रतिबद्ध है। उन्होंने कृषि एवं राजस्व विभाग के प्रयासों की सराहना की। उपनिदेशक कृषि डा. नंद किशोर बताते हैं कि जिलाधिकारी ने ईकेवाईसी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए गंभीर प्रयास किए। उनके मार्गदर्शन में ही जनपद को यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल हुई है। अब ई-केवाईसी वाले किसानों को निर्बाध रूप से किसान सम्मान निधि प्राप्त हो सकेगी।

समग्र शिक्षा माध्यमिक से कैरियर गाइडेंस फॉर गर्ल्स प्रोग्राम के तहत राज्यकीय शिक्षकों को दिया जा रहा दो दिवसीय प्रशिक्षण समाप्त हो गया

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में जिले के 61 बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ है बाल वैज्ञानिकों को जिला स्तर से लेकर देश स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा

निराश्रित मवेशियों के गोबर से बिजली उत्पादन के बाद अब हरदोई में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा

यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं में गड़बड़ी हुई तो उसके लिए केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे सभी उत्तर पुस्तिकाओं को मिलान करने के बाद केंद्र पर लेकर जाएं और उनको सुरक्षित रखें या दिशा निर्देश डीआईओएस ने दिए हैं

परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षकों को उनकी भाषा और संकेत को सिखाया जाएगा इसके लिए विवाह की ओर से हर विद्यालय के एक शिक्षक को प्रशिक्षित किया जा रहा है

जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आतंकी हमले में पुलवामा में शहीद हुए जवानों को याद कर श्रद्धांजलि दी गई