आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम जानेंगे बैंक खाता खुलवाना क्यों जरुरी है। इसके साथ ही सुरक्षित भविष्य के लिए केवल बचत करना काफी नहीं हैं
पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए दिव्यांग खिलाड़ी रुचि त्रिवेदी की मदद सामाजिक संगठनों ने और की
विकासखंड कछौना की ग्राम सभा पुरवा में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बसंत पंचमी के पावन पर्व पर हवन पूजन व विद्यारंभ संस्कार संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मां सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया गया। पूरा कार्यक्रम ज्ञान की देवी मां सरस्वती को समर्पित रहा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत को चरणबद्ध तरीके से उदीयमान उज्जल एवं उत्कृष्ट श्रेणी में घोषित कर नियत समय में ग्राम पंचायत को मॉडल बनाने में लापरवाही की जा रही है
ठेका देशी शराब की सरकारी दुकान पर कार्यरत सेल्समैन संतोष कुमार से मारपीट कर ग्राम सेमरा कलां निवासी तीन आरोपी 17500 हजार रुपये गल्ले से लूट ले गए। सेल्समैन ने मंगलवार की सुबह बघौली थाने में तहरीर दी है, पुलिस छानबीन शुरू कर दी है।
पशु विभाग की तरफ से पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए व जागरूकता के लिए सोमवार को पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन ग्राम बनियन खेड़ा में किया गया। पशु चिकित्सा टीम ने पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तृत रूप से बताया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह ने बताया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत माह फरवरी, 2024 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न को अन्त्योदय कार्डधारकों को 9 किग्रा गेहूँ, 21 किग्रा चावल व 6 किग्रा बाजरा (कुल 36 किग्रा प्रति कार्ड) एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 1 किग्रा गेहूँ, 3 किग्रा चावल व 1 किग्रा बाजरा (कुल 5 किग्रा प्रति यूनिट) का निःशुल्क वितरण 15 फरवरी से 28 फरवरी 2024 के मध्य किया जायेगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में शामिल होने की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए फिलहाल ट्रेन से सफर के विकल्प न के बराबर हैं
परिषदीय विद्यालयों में रोशनी के साथ ही गर्मियों में बच्चों की ठंडी हवा मिले इसके लिए हर विद्यालय में बिजली कनेक्शन कराए जा रहे हैं
सीतापुर बलमा उन्नाव ब्रांच लाइन पर अभी भी ट्रेनों का संचालन लगभग 100 साल पुरानी व्यवस्था के तहत टोकन के आधार पर किया जा रहा है लेकिन अब कुछ ही दिनों में यह व्यवस्था इतिहास का हिस्सा होगी
