जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह ने बताया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत माह फरवरी, 2024 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न को अन्त्योदय कार्डधारकों को 9 किग्रा गेहूँ, 21 किग्रा चावल व 6 किग्रा बाजरा (कुल 36 किग्रा प्रति कार्ड) एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 1 किग्रा गेहूँ, 3 किग्रा चावल व 1 किग्रा बाजरा (कुल 5 किग्रा प्रति यूनिट) का निःशुल्क वितरण 15 फरवरी से 28 फरवरी 2024 के मध्य किया जायेगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
