भरावन मे देश की मोदी सरकार ने गरीबों को मिलने वाली आवास योजना का लक्ष्य दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ कर दिया है।इससे सभी जरूरतमंदों को आवास मिल सकेगा।यह वक्तब्य अतरौली क्षेत्र के नेवादा में अनंत कोल्ड स्टोरेज पर गुरुवार को ब्यवसायी प्रमोद सिंह के द्वारा आयोजित किसान गोष्ठी में कोल्ड स्टोरेज की नयी यूनिट का फीता काटकर शुभारंभ करते हुए प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा। राज्यमंत्री ने कहा कि स्टोरेज की क्षमता बढ़ने से अब क्षेत्र के आलू किसानों को भटकना नहीं पड़ेगा।देश की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने सिस्टम को इतना पारदर्शी बना दिया है कि योजनाओं का लाभ अब सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है।भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर देश की उन्नति चाहने वाला हर व्यक्ति इधर उधर भटक नहीं रहा मोदी जी के साथ आ रहा है।देश में राम राज्य लाने के लिए मोदी का साथ जरूरी है।मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने कहा कि राष्ट्र की एकता उन्नति विकास और दुनिया भारत का परचम लहराने के लिए मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनायें।एमएलसी अशोक अग्रवाल ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज की क्षमता बढ़ने से क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा।भाजपा सरकार ने अनाजों का समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों की आय बढ़ाने का काम किया है।भाजपा प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी शंकर लोधी ने कहा कि देश की उन्नति का भाजपा ने बीड़ा उठाया है इसके लिए कृषि प्रधान देश में किसानों की उन्नति उसकी प्राथमिकता है।जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर चौहान ने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए अपने निजी मतभेदों को भुलाकर राष्ट्र हित को ध्यान में रखकर मोदी का साथ जरूरी है।अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कृष्ण शास्त्री ने किया।किसान गोष्ठी में राजेश अवस्थी राजा मल्हेरा वीरेन्द्र सिंह बाबूजी नेवादा पूर्व एमएलसी बागी सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओमा सिंह मण्डल अध्यक्ष सूरज सिंह को सम्मानित किया गया।आयोजक भाजपा नेता प्रमोद सिंह ने अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम में अमल शुक्ला, रानासिंह, कृपा शंकर तिवारी सहित सैकड़ो गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बेनीगंज मे हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार कोथावां कस्बा निवासी रजनीकांत के निधन पर हरदोई पत्रकार एसोसिएशन ब्लाक कोथावां इकाई के ब्लाक अध्यक्ष के द्वारा शोकसभा का आयोजन नगर पंचायत कार्यालय बेनीगंज में किया गया।शोकसभा में उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन धारण कर भाव पूर्ण श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से प्रार्थना की कि दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को सहन शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर हरदोई पत्रकार एसोसिएशन के कोथावां ब्लाक अध्यक्ष बुद्धसेन सोनी पत्रकार साथी राजीव रंजन त्रिपाठी,सन्तोष मिश्रा,प्रदीप कुमार बैश्य, रोहित मिश्रा,पुनीत मिश्रा,पीयूष तिवारी गणमान्य ब्यक्ति सुरेंद्र गुप्ता कल्लू भईया, सत्य नारायण सत्तू,मिलन त्रिपाठी,सीपू बैश्य,अमन गुप्ता,गौरव गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

पाली नगर पंचायत सभागार में चेयरमैन रिज़वान खां की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु प्रस्तावित आय-व्यय सहित 53 लाख रुपये लाभ का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया।

राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत काम करने वाले श्रमिकों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ दिया जाएगा

मल्लावा विकासखंड के गांव मुनौरापुर गोपालिया स्थित मिथिलेश कोल्ड स्टोरेज का आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने फीता काटकर शुभारंभ किया

शाहाबाद बार एसोसिएशन की नवीन करनी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन तहसील स्वागत में किया गया

जिलाधिकारी ने रसखान परीक्षा ग्रह में की बैठक

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरु रानी ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास का काम जल्द पूर्ण कराएं

बनो नई सोच ,बुनो हिंसा मुक्त रिश्ते की आज की कड़ी में हम सुनेंगे महिलाओं के साथ होने वाले दुर्व्यवहार और हिंसा के बारे में।

गंगा किनारे जैविक खेती को बढ़ावा दें