पुलिस भर्ती परीक्षा को पहले दिन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई

अतरौली आईटीआई में सिखाई जाएगी कंप्यूटर इंब्राइडरी

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्रों के वितरण में गड़बड़ी मिलने पर प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे

पुराने जिला अस्पताल परिसर में मेडिकल कॉलेज के अधीन 100 बेड के सीसीयू का निर्माण कार्य कराया जाएगा

दोस्तों, हरदोई की सब्जी मंडी में सब्जियों के ताजा भाव इस प्रकार हैं। प्याज 1520 रुपये कुंटल, टमाटर 1520 रुपये कुंटल हैं, जबकि आलू 755 रुपये कुंटल, लहसुन 13560 रुपये कुंटल बिक रहा। अदरक 7510 रुपये कुंटल, हरी मिर्च 2500 रुपये कुंटल हैं। इसके अलावा बंदगोभी 1200 रुपये कुंटल, फूलगोभी 1310 रुपये कुंटल हैं। गाजर 1340 रुपये कुंटल, मूली 980 रुपये कुंटल, बैंगन 1670 रुपये कुंटल, लौकी 1780 रुपये कुंटल, हरी मटर 2570 रुपये कुंटल, कद्दू 1550 रुपये कुंटल, शिमला मिर्च 3130 रुपये कुंटल, पालक 1520 रुपये कुंटल हैं।

दोस्तों, हरदोई की फल मंडी में फलों के ताजा भाव इस प्रकार हैं। सेव 7200 रुपये कुंटल, केला 2350 रुपये कुंटल बिक रहा। वहीं अनार 6630 रुपये कुंटल है जबकि अंगूर 4111 रुपये कुंटल, पपीता 1817 रुपये कुंटल बिक रहा। मुसम्मी 3240 रुपये कुंटल हैं।

जनपद बागपत के हिलवाड़ी निवासी संजीव तोमर एक मध्यम वर्गीय शिक्षक परिवार में जन्मे आज उनका चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास में एक बेहतरीन मुकाम है। उन्होने अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर आज जो अपना नाम कमाया और पहचान बनाकर अपने परिवार और जनपद का नाम रोशन किया है निश्श्चत रूप से यह नयी पीढ़ी के लिए प्रेरणाओत्र है। डीसीएम श्रीराम शुगर एवं डिस्ट्रलरी यूनिट हरियावां के गन्ना प्रमुख एवं सहायक उपाध्यक्ष (गन्ना) संजीव तोमर को चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास हेतु भारतीय शुगर पुने (महराष्ट्रा) द्वारा बेस्ट जनरल मैनेजर एवार्ड से सम्मानित किया गया है। कोल्हापुर (महराष्ट्रा) में आयोजित वार्षिक सम्मान समारोह को चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मे महत्वपूर्ण योगदान हेतु देश-विदेश के विभिन्न व्यक्तियो / संस्थाओ को सम्मानित किया गया। संजीव तोमर को उपरोक्त सम्मान गन्ना विकास मे कृषको की आमदनी दुगनी करने हेतु नयी-नयी उन्नतशील तकनीक, मृदा उर्वकता, जल संरक्षण, तथा पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए इन सीटू प्रबंधन आदि के क्षेत्र मे महत्वपूर्ण योगदान हेतु प्रदान किया गया है।संजीव तोमर के 32 वर्ष के गन्ना विकास एवं गन्ना उत्पादन से किसानो की प्रगति को भारतीय शुगर पुने (महराष्ट्रा) द्वारा आयोजित समारोह में सम्मानित होकर अपने परिवार, गाँव तथा डीसीएम श्रीराम समूह को गर्व की अनुभूति प्रदान की है।

संडीला- मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने तहसील सण्डीला के स्थानीय नागरिकों की मांग पर सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सण्डीला के इमलिहाबाग चौराहे पर सुप्रसिद्ध महान आंदोलनकारी/स्वतंत्रा सेनानी एवं किसान नेता के रूप मे रहे मदारी पासी की प्रतिमा स्थापित कराने व मदारी पासी के नाम चौराहे का नाम रखने की मांग पत्र के माध्यम से की है। 

यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं में गड़बड़ी हुई, तो उसके लिए केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे। इसलिए सभी उत्तर पुस्तिकाओं को मिलान करने के बाद ही उनको केंद्र पर लेकर जाए और उनको सुरक्षित रखें। यह दिशा निर्देश डीआईओएस ने दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए 138 विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के लिए बोर्ड से आईं उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण संकलन केंद्र जीआईसी से किया जा रहा है। संकलन केंद्र का निरीक्षण करने के बाद डीआईओएस बाल मुकुंद प्रसाद ने उत्तर पुस्तिकाएं लेने आए शिक्षकों से कहा कि सभी उत्तर पुस्तिकाओं की सही से गणना कर लें। उनके सीरियल नंबर को मिलान कर लें, अगर कॉपी में कोई कमी हो तो उसे बदल लें। संकलन केंद्र से परीक्षा केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं के पहुंचने के बाद सारी जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक और कॉपी ले जाने वाले शिक्षक की होगी। उन्होंने कहा कि कापियों का निर्धारित मानक के अनुसार परीक्षा केंद्र पर रखा जाए और स्ट्रॉंग रूम का सीसीटीवी कैमरा 24 घंटे सक्रिय रहे।

मा. मुख्यमंत्री श्री MYogi Adityanath जी को मिश्रिख लोकसभा अंतर्गत बिल्हौर विधान सभा के चौबेपुर विकास खंड में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जी की प्रतिमा लगाने, हरदोई की तहसील संडीला के इमलिहा बाग चौराहे पर स्वतंत्रता सेनानी मदारी पासी जी की प्रतिमा लगाने और चौराहे का नाम मदारी पासी चौराहा रखने के लिए पत्र लिखा है साथ ही, बिल्हौर विधान सभा के मकनपुर तिराहे पर सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा और चौक का नाम सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर करने, बिलग्राम मल्लावां विधान सभा की मल्लावां विकास खंड में मल्लावां में मल्लावां बड़े चौराहे पर सरदार वल्लभ भाई पटेल जी प्रतिमा और चौराहे का नाम सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर करने के लिए पत्र लिखा है।जनता-जनार्दन की भावनाओं का सम्मान करते हुए विभिन्न मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए