मा. मुख्यमंत्री श्री MYogi Adityanath जी को मिश्रिख लोकसभा अंतर्गत बिल्हौर विधान सभा के चौबेपुर विकास खंड में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जी की प्रतिमा लगाने, हरदोई की तहसील संडीला के इमलिहा बाग चौराहे पर स्वतंत्रता सेनानी मदारी पासी जी की प्रतिमा लगाने और चौराहे का नाम मदारी पासी चौराहा रखने के लिए पत्र लिखा है साथ ही, बिल्हौर विधान सभा के मकनपुर तिराहे पर सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा और चौक का नाम सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर करने, बिलग्राम मल्लावां विधान सभा की मल्लावां विकास खंड में मल्लावां में मल्लावां बड़े चौराहे पर सरदार वल्लभ भाई पटेल जी प्रतिमा और चौराहे का नाम सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर करने के लिए पत्र लिखा है।जनता-जनार्दन की भावनाओं का सम्मान करते हुए विभिन्न मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए
