दोस्तों, हरदोई की सब्जी मंडी में सब्जियों के ताजा भाव इस प्रकार हैं। प्याज 1520 रुपये कुंटल, टमाटर 1665 रुपये कुंटल हैं, जबकि आलू 760 रुपये कुंटल, लहसुन 13585 रुपये कुंटल बिक रहा। अदरक 7520 रुपये कुंटल, हरी मिर्च 2510 रुपये कुंटल हैं। इसके अलावा बंदगोभी 1245 रुपये कुंटल, फूलगोभी 1315 रुपये कुंटल हैं। गाजर 1325 रुपये कुंटल, मूली 970 रुपये कुंटल, बैंगन 1675 रुपये कुंटल, लौकी 1770 रुपये कुंटल, हरी मटर 2585 रुपये कुंटल, कद्दू 1545 रुपये कुंटल, शिमला मिर्च 3165 रुपये कुंटल, पालक 1520 रुपये कुंटल हैं।
दोस्तों, हरदोई की फल मंडी में फलों के ताजा भाव इस प्रकार हैं। सेव 7220 रुपये कुंटल, केला 2750 रुपये कुंटल बिक रहा। वहीं अनार 6650 रुपये कुंटल है जबकि अंगूर 4111 रुपये कुंटल, पपीता 1820 रुपये कुंटल बिक रहा। मुसम्मी 3250 रुपये कुंटल हैं।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ बैगन को कोहरे से बचाने के बारे में जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
*कछौना- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 परियोजना का शिलान्यास का शुभारंभ का सजीव प्रसारण ब्लॉक सभागार कछौना में क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा व नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज की उपस्थिति में भाजपा पदाधिकारी गण व ग्राम प्रधानगण व क्षेत्र पंचायत सदस्य गणों व प्रबुद्धजन ने देखा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश में 40 लाख करोड रुपए की निवेश परियोजनाओं का धरातल पर उतरेगी विकास योजनाएं। इन परियोजनाओं की शुरुआत के साथ रोजगार का सृजन संभव हो रहा है। उत्सव उद्योग और सम्मान नए यूपी की पहचान बन रही है। उद्यमी व निवेशकों को अच्छा वातावरण मिल रहा है। निवेशकों के बेहतर कार्य करने से देश की जीडीपी में 9.2% का योगदान,अच्छी फ्रेंडली नीतियां, सिंगल विंडो पोर्टल, निवेश मित्र, सर्वाधिक उपभोक्ताओं वाला प्रदेश उत्तर प्रदेश उद्योग प्रदेश बन रहा है। क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने कहा कि डबल इंजन सरकार की साफ नियत के चलते निवेशकों का विश्वास बढ़ा है।अपने पड़ोसी औद्योगिक क्षेत्र संडीला में निवेशकों ने बढ़-चढ़कर उद्योग व कंपनियां स्थापित की। जिससे क्षेत्र के विकास हेतु नए अवसर खुले। वही युवाओं व युवतियों को रोजगार मिला। जिससे उनके परिवार व समाज की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई। मोदी के नेतृत्व में विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बनी है। इस अवसर पर जिलामंत्री अजय शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रहम कुमार सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि गुप्ता, मंडल अध्यक्ष भाजपा नवीन पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ० शिवराज सिंह पटेल, विजय सिंह, दुर्गेश सिंह, महामंत्री शिवम मिश्रा, खंड विकास अधिकारी मानवेन्द्र शर्मा, प्रभारी अधीक्षक डॉ० किसलय बाजपेई, क्रांतिवीर सिंह उर्फ रैना, मीडिया प्रभारी अनुज गुप्ता, अर्जित वर्मा, सहित प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्य गण व प्रबुद्ध जनों ने प्रतिभाग किया
संडीला- विकसित भारत के लिए विकसित उत्तर प्रदेश बनाने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 में प्राप्त निवेशों से औद्योगिक विकास की नई इबारत लिखने के लिए लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 का आयोजन किया गया। जिसमें देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उद्बोधन के लाइव प्रसारण के संडीला में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा की लाइव उद्बोधन में प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में विकास, विश्वास और व्यापार का माहौल बना है। विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने कहा कि भाजपा सभी वर्गो का सम्मान करती है जिस नारे के साथ आप सभी ने भाजपा को जिताया आपके विश्वास को भाजपा बनाए हुए है । उन्होंने कहा कि हिंदू मुस्लिम सभी के विकास पर कार्य किया जा रहा है । ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रक्षा मन्त्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तकरीबन 40 लाख करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में एसडीएम तान्या सिंह, ईओ विजेता गुप्ता, हर्षवर्धन मिश्रा, रमन जायसवाल, संतोष अस्थाना,एपीओ राजू गौतम, अंगूरी शंकर सिन्हा सहित प्रधानगण, सभासदगण बीडीसी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जन मौजूद रहें।
कछौना मोहल्ला अशोक नगर कुरसठ निवासी शिक्षक विजय बहादुर सिंह के सुपुत्र डॉ. अनुज कुमार को जे. जे. टी. विश्वविद्यालय राजस्थान में आयोजित 12 वें दीक्षांत समारोह में पीएच. डी. की उपाधि मिली । कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी.आनंद बोस व झारखंड के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने उपाधि प्रदान की । डॉ. अनुज कुमार ने शिक्षा शास्त्र विषय में अपना शोध कार्य डॉ. दुर्गा लाल पारीक के निर्देशन में पूर्ण किया । इस मौके पर संस्था निदेशक डॉ. ममता श्रीवास्तव ने बधाई दी। वर्तमान में डॉ. अनुज कुमार सिटी कॉलेज चिनहट लखनऊ में एम. एड. विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं ।गांव व शुभ चिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गयी इस उपलब्धि का श्रेय अनुज ने अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया है।प्रारंभिक शिक्षा कुरसठ के प्राथमिक विद्यालय पाई।
*कछौना- दो विकास खण्डों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क हथौड़ा से त्यौना कला कई दशक से अपेक्षित सड़क को क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा के अथक प्रयास से जीर्णोद्धार के लिए शासन से स्वीकृत मिल गई है। जिसमें लगभग एक करोड़ 45 लाख रुपए की धनराशि खर्च होगी। राहगीरों का आवागमन सुगम होगा। बताते चलें कि विधानसभा बालामऊ के अंतर्गत ग्राम हथौड़ा से त्यौना कला संपर्क मार्ग की हालत काफी जर्जर है। यह मार्ग दो ब्लॉक कछौना व कोथावां को जोड़ती है। इस मार्ग पर सड़क के नाम पर केवल बजरी व गड्ढे रह गए हैं। गहरे गढ्ढों के कारण राहगीरों का आवागमन काफी दुष्कर है। इस मार्ग से कछौना से हथौड़ा, ओनवा, लालता खेड़ा, त्यौना कला, त्यौना खुर्द व बेनीगंज संपर्क आदि ग्रामों को जोड़ती है। इस मार्ग पर कई दशक से कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। पूरा मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है। पैदल चलना तक दुष्कर है। सबसे ज्यादा बुजुर्ग बीमार व्यक्ति, गर्भवती महिलाओं को काफी दिक्कत होती है। इस मार्ग के निर्माण हेतु स्थानीय ग्रामीणों व ग्राम प्रधानों ने शासन प्रशासन से निर्माण हेतु गुहार लगा चुके हैं। लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को विवस थे। जरा सी चूक पर लोग घायल हो जाते हैं। तीस वर्ष से इस मार्ग का निर्माण कार्य कराना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता में नहीं था। इस सड़क में बरसात के समय सबसे ज्यादा दिक्कत होती थी। क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने इस मार्ग निर्माण हेतु शासन को पत्र लिखकर अवगत कराया था। उनके अथक प्रयास से इस सड़क का जीर्णोद्धार हेतु शासन से स्वीकृति मिल गई है। लगभग एक करोड़ 45 लाख की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। इस मार्ग स्वीकृति से आम जनमानस को राहत मिली है। विधायक के इस कदम की लोग भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
