कछौना मोहल्ला अशोक नगर कुरसठ निवासी शिक्षक विजय बहादुर सिंह के सुपुत्र डॉ. अनुज कुमार को जे. जे. टी. विश्‍वविद्यालय राजस्थान में आयोजित 12 वें दीक्षांत समारोह में पीएच. डी. की उपाधि मिली । कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी.आनंद बोस व झारखंड के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने उपाधि प्रदान की । डॉ. अनुज कुमार ने शिक्षा शास्त्र विषय में अपना शोध कार्य डॉ. दुर्गा लाल पारीक के निर्देशन में पूर्ण किया । इस मौके पर संस्था निदेशक डॉ. ममता श्रीवास्तव ने बधाई दी। वर्तमान में डॉ. अनुज कुमार सिटी कॉलेज चिनहट लखनऊ में एम. एड. विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं ।गांव व शुभ चिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गयी इस उपलब्धि का श्रेय अनुज ने अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया है।प्रारंभिक शिक्षा कुरसठ के प्राथमिक विद्यालय पाई।