परिषदीय विद्यालयों की रसोइयों को अब बच्चों का भोजन पकाने के लिए टूटे-फूटे बर्तनों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा
राज्यस्तर की टीम ने सीएचसी कोथावां का किया निरीक्षण। बेनीगंज/हरदोई_2023/24 कायाकल्प अवॉर्ड योजना को ध्यान में रखते हुए राज्य स्तर से नामित टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां का औचक निरीक्षण किया। टीम में राजधानी से प्रोफेसर मोहम्मद परवेज डायरेक्टर सीएसए, राजेश यादव व डाक्टर नाजिया शामिल रहीं। टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों से उनके विभागों के सम्बंध में जरूरी जानकारी प्राप्त की साथ ही उन्हें जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता केंद्र की बिल्डिंग रखरखाव एवं स्वास्थ्य व्यवस्था आदि को बारीकी से जांचा परखा। सूत्र बताते हैं कि घंटों चले निरीक्षण में किसी प्रकार की कोई खामी नहीं मिली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ विपुल वर्मा ने जांच टीम का बुकेँ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान तमाम स्थानीय डाक्टर मौजूद रहे।
ब्लॉक सभागार में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का हुआ आयोजन। हरदोई। सरकार के दिशा निर्देश पर विधान सभा गोपामऊ में होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 का आयोजन सोमवार के दिन विकास खंड टड़ियावां के ब्लॉक सभागार में हुआ।जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश द्वारा की गई। इस बीच टड़ियावां ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश ने कहा कि प्रदेश में योगी और देश में मोदी की सरकार ने युवाओं को विकास की राह पर ले जाने का काम किया है जिसके लिए आज यह कार्यक्रम किया गया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार द्वारा ग्लोबल इनवेस्टर में आए निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में आज विकास की एक नई धारा निकली है, और कहा प्रदेश में एक ऐसा माहौल बना हुआ है, जिससे हर तरफ विकास की खबरें आ रही है। ब्लॉक प्रमुख श्री प्रकाश ने कहा कि पहले की सरकारों में चारों तरफ से अपराध के मामलों की हर रोज खबरे आ रही थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। बीडीओ नरोत्तम कुमार,एडीओ पंचायत नरेंद्र वर्मा ने ब्लॉक प्रमुख को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण मोहन शुक्ला, पूर्व प्रधान आरएन सिंह मोनू गुरसंडा, प्रधान कमलेश अवस्थी, संजीव मिश्र सुग्गु, मनोज तिवारी,छोटू अवस्थी,गौरव यादव, एडीओ पंचायत नरेंद्र वर्मा,एडीओ एजी इम्तियाज अहमद,उदयराज,रामकिशोर,सतीश आदि कई प्रधानगण, बीड़ीसी सदस्य लोग मौजूद रहे।
धूमधाम से महिलाओं ने मनाया बसंत उत्सव
सरकारी राशन की दुकानों पर घाटोली रोकने के लिए ईवेईंग मशीन चलाने का संडीला तहसील के कोटेदारों को प्रशिक्षण दिया गया
बेसिक शिक्षा विभाग में जिला समन्वयक और कंप्यूटर ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों पर नौकरी की आस लगाए आवेदक बेसिक शिक्षा कार्यालय पहुंचे
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी जीबी के तहत हुए निवेश से जनपद में 12690 लोगों को रोजगार की आस बंध गई है
*जनपद सीतापुर के प्रगतिशील किसान संदीप सिंह के खेत पर पहुंचकर गन्ना की विभिन्न प्रजातियों की कछौना क्षेत्र के प्रतिनिधि मंडल ने ली जानकारी* *कछौना, हरदोई।* बघौली शुगर एंड डिस्टलरी लिमिटेड एक दशक से बंद चल रही थी। जिसे डालमिया ग्रुप ने अधिग्रहित कर पुनः चालू कर चलाने का बीड़ा उठाया है। जिससे क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है। पुनः शुगर मिल चालू होने से क्षेत्र को नई विकास की गति मिलेगी। डालमिया ग्रुप की उत्तर प्रदेश में चार शुगर मिल संचालित है। जिसमें पड़ोसी जनपद सीतापुर के रामगढ़ में स्थित मिल के अंतर्गत गन्ना किसानों के जीवन में बदलाव को कछौना क्षेत्र के किसानों ने शनिवार को रामगढ़ के अंतर्गत ग्राम सभा वीहट वीरम में गन्ना किसानों से गन्ना बुवाई गन्ना उत्पादन कृषि यंत्र देखकर गन्ना उत्पादन के बारे में जानकारी ली। वीहट वीरम ग्राम सभा में प्रगतिशील किसान संदीप सिंह के खेत में पहुंचकर गन्ना की विभिन्न प्रजातियां देखी। उनकी बुवाई की ट्रेंच विधि व सामान्य तरीके से बुवाई को देखा। गन्ना खेतों में बुवाई के तरीके, फसल उत्पादन, सिंचाई, दवा, छिड़काव, कटाई आदि तरीके को अच्छी तरीके से सीखा। जिससे किसान प्रतिनिधि मंडल अनुभव लेकर अपने क्षेत्र में अच्छा उत्पादन कर सके। उनके जीवन में बदलाव आ सके। कृषि यंत्र ट्रेंच टिलर पावर स्प्रे, स्टबल समर, ऑटोमेटिक शुगर मेड प्लांटिंग मशीन, तोताहल, ऑटोमेटिक स्प्रे मशीन, कल्टीवेटर, शुगन केन रोटरी, रोटावेटर आदि का यंत्रों की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान रामगढ़ चीनी मिल के महाप्रबंधक उमाकांत पाठक व सहायक प्रबंधक आरएन दीक्षित ने किसानों के प्रश्नों के उत्तर दिए। डालमिया ग्रुप की कार्य शैली के बारे में बताया। यह परिवार के रूप में कार्य करते हैं। किसानों को खाद बीज कृषि यंत्र उपकरण आदि सुविधाएं आदि मुहैया करई जातीहै। गन्ना किसानों की फसल का समय से भुगतान होता है। सीधे किसानों से संबंध रखा जाता है। बिचौलिए दूर-दूर तक नहीं नजर आते हैं। शुगर मिल के संचालक के साथ उनकी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हैं। महिलाओं को समूह के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हैं। बेरोजगार युवकों को कौशल विकास के माध्यम से प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर दिए जाते हैं। स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं स्वच्छ पेयजल कंप्यूटर आदि मुहैया करके सर्वांगीण विकास कराया जाता है। किसान प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ गन्ना विकास अधिकारी सरोज दीक्षितज़ गन्ना विकास अधिकारी उपेन्द्र सिंह के साथ भगत सिंह किसान, कृषक अवनीश कुमार पटेल, धनंजय सिंह, सुनील सिंह, प्रेम यादव, शिवम सिंह, पूर्व प्रधान राम शंकर सिंह ने बुवाई बीज उपचार उत्पादन की जानकारी ली। इस अनुभव को अपने क्षेत्र में गन्ना उत्पादन में क्रियान्वयन कर गन्ना उत्पादन में एक अलग पहचान बनाने की बात कही।
*कछौना, हरदोई।* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 परियोजना का शिलान्यास का शुभारंभ का सजीव प्रसारण ब्लॉक सभागार कछौना में क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा व नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज की उपस्थिति में भाजपा पदाधिकारी गण व ग्राम प्रधानगण व क्षेत्र पंचायत सदस्य गणों व प्रबुद्धजन ने देखा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश में 40 लाख करोड रुपए की निवेश परियोजनाओं का धरातल पर उतरेगी विकास योजनाएं। इन परियोजनाओं की शुरुआत के साथ रोजगार का सृजन संभव हो रहा है। उत्सव उद्योग और सम्मान नए यूपी की पहचान बन रही है। उद्यमी व निवेशकों को अच्छा वातावरण मिल रहा है। निवेशकों के बेहतर कार्य करने से देश की जीडीपी में 9.2% का योगदान,अच्छी फ्रेंडली नीतियां, सिंगल विंडो पोर्टल, निवेश मित्र, सर्वाधिक उपभोक्ताओं वाला प्रदेश उत्तर प्रदेश उद्योग प्रदेश बन रहा है। क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने कहा कि डबल इंजन सरकार की साफ नियत के चलते निवेशकों का विश्वास बढ़ा है।अपने पड़ोसी औद्योगिक क्षेत्र संडीला में निवेशकों ने बढ़-चढ़कर उद्योग व कंपनियां स्थापित की। जिससे क्षेत्र के विकास हेतु नए अवसर खुले। वही युवाओं व युवतियों को रोजगार मिला। जिससे उनके परिवार व समाज की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई। मोदी के नेतृत्व में विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बनी है। इस अवसर पर जिलामंत्री अजय शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रहम कुमार सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि गुप्ता, मंडल अध्यक्ष भाजपा नवीन पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ० शिवराज सिंह पटेल, विजय सिंह, दुर्गेश सिंह, महामंत्री शिवम मिश्रा, खंड विकास अधिकारी मानवेन्द्र शर्मा, प्रभारी अधीक्षक डॉ० किसलय बाजपेई, क्रांतिवीर सिंह उर्फ रैना, मीडिया प्रभारी अनुज गुप्ता, अर्जित वर्मा, सहित प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्य गण व प्रबुद्ध जनों ने प्रतिभाग किया।
दो विकास खण्डों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क हथौड़ा से त्यौना कला कई दशक से अपेक्षित सड़क को क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा के अथक प्रयास से जीर्णोद्धार के लिए शासन से स्वीकृत मिल गई है। जिसमें लगभग एक करोड़ 45 लाख रुपए की धनराशि खर्च होगी। राहगीरों का आवागमन सुगम होगा। बताते चलें कि विधानसभा बालामऊ के अंतर्गत ग्राम हथौड़ा से त्यौना कला संपर्क मार्ग की हालत काफी जर्जर है। यह मार्ग दो ब्लॉक कछौना व कोथावां को जोड़ती है। इस मार्ग पर सड़क के नाम पर केवल बजरी व गड्ढे रह गए हैं। गहरे गढ्ढों के कारण राहगीरों का आवागमन काफी दुष्कर है। इस मार्ग से कछौना से हथौड़ा, ओनवा, लालता खेड़ा, त्यौना कला, त्यौना खुर्द व बेनीगंज संपर्क आदि ग्रामों को जोड़ती है। इस मार्ग पर कई दशक से कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। पूरा मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है। पैदल चलना तक दुष्कर है। सबसे ज्यादा बुजुर्ग बीमार व्यक्ति, गर्भवती महिलाओं को काफी दिक्कत होती है। इस मार्ग के निर्माण हेतु स्थानीय ग्रामीणों व ग्राम प्रधानों ने शासन प्रशासन से निर्माण हेतु गुहार लगा चुके हैं। लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को विवस थे। जरा सी चूक पर लोग घायल हो जाते हैं। तीस वर्ष से इस मार्ग का निर्माण कार्य कराना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता में नहीं था। इस सड़क में बरसात के समय सबसे ज्यादा दिक्कत होती थी। क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने इस मार्ग निर्माण हेतु शासन को पत्र लिखकर अवगत कराया था। उनके अथक प्रयास से इस सड़क का जीर्णोद्धार हेतु शासन से स्वीकृति मिल गई है। लगभग एक करोड़ 45 लाख की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। इस मार्ग स्वीकृति से आम जनमानस को राहत मिली है। विधायक के इस कदम की लोग भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे हैं।
