ब्लॉक सभागार में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का हुआ आयोजन। हरदोई। सरकार के दिशा निर्देश पर विधान सभा गोपामऊ में होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 का आयोजन सोमवार के दिन विकास खंड टड़ियावां के ब्लॉक सभागार में हुआ।जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश द्वारा की गई। इस बीच टड़ियावां ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश ने कहा कि प्रदेश में योगी और देश में मोदी की सरकार ने युवाओं को विकास की राह पर ले जाने का काम किया है जिसके लिए आज यह कार्यक्रम किया गया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार द्वारा ग्लोबल इनवेस्टर में आए निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में आज विकास की एक नई धारा निकली है, और कहा प्रदेश में एक ऐसा माहौल बना हुआ है, जिससे हर तरफ विकास की खबरें आ रही है। ब्लॉक प्रमुख श्री प्रकाश ने कहा कि पहले की सरकारों में चारों तरफ से अपराध के मामलों की हर रोज खबरे आ रही थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। बीडीओ नरोत्तम कुमार,एडीओ पंचायत नरेंद्र वर्मा ने ब्लॉक प्रमुख को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण मोहन शुक्ला, पूर्व प्रधान आरएन सिंह मोनू गुरसंडा, प्रधान कमलेश अवस्थी, संजीव मिश्र सुग्गु, मनोज तिवारी,छोटू अवस्थी,गौरव यादव, एडीओ पंचायत नरेंद्र वर्मा,एडीओ एजी इम्तियाज अहमद,उदयराज,रामकिशोर,सतीश आदि कई प्रधानगण, बीड़ीसी सदस्य लोग मौजूद रहे।
