बेसहारा पशुओं को गौशाला में संरक्षित कराया जाए

शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन

धरना प्रदर्शन के नाम पर फूटा गुस्सा

हरपालपुर थाना क्षेत्र के सुभौआपुर गांव में ट्रैक्टर ट्राली पर आलू भरे बोरे लादते समय एक बोरा गिरने से किसान की दबकर मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

*हरदोई: बिना खुले ही बीमार हो रहे आयुष्मान आरोग्य मंदिर* *स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी के दावों के बीच हकीकत बेहद तल्ख और चौकाने वाली है। गांव में ही ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किए गए आयुष्मान आरोग्य मंंदिर (पुराना नाम हेल्थ एडं वेलनेस सेंटर) खुद ही बीमार होकर रह गए हैं।* इन मंदिरों के रोज खुलने और मरीजों के पहुंचने का दावा तो स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अफसर करते हैं, लेकिन यह दावा महज कागजी है। हरियावां विकास खंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के ताला खुलना तो दूर सफाई तक कई माह से नहीं हुई। इन मंदिरों के आस-पास बड़ी-बड़ी झाड़ियां तक उग आई हैं। पेश है एक रिपोर्ट- हरियावां विकास खंड के उतरा गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर बना है। इसके आस पास भीषण गंदगी है। बड़ी बड़ी झाड़ियां हैं, जो इस बात की गवाही भी देती हैं कि यहां न तो कोई आता और न ही इसका ताला खुलता है। धीरे धीरे आयुष्मान आरोग्य मंदिर जर्जर भी हो रहा है। इसी गांव के रहने वाले कल्लू ने बताया कि यहां ताला कभी खुलता ही नहीं। हरियावां विकास खंड में ही अगोलापुर गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर है। आरोग्य मंदिर का भवन जर्जर हो चला है और ताला कभी खुलता नहीं। इसी गांव के अभिषेक बताते हैं कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर में न तो कोई कर्मचारी आता है और न ही इसका ताला कभी खुलता है। हरियावां विकास खंड के हिंगुआपुर गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर है। इसका ताला कभी खुलता नहीं। ग्रामीणों को यह भी नहीं पता कि यहां इलाज की सुविधा देने के लिए ही निर्माण कराया गया है। कर्मचारियों की तैनाती की जानकारी भी ग्रामीणों को नहीं है। गांव के राम शंकर बताते हैं कि ताला बंद ही रहता है। मेरे संज्ञान में यह मामले नहीं थे। जिन तीन मामलों का उल्लेख किया है इनके बारे में पूरी जानकारी करेंगे। आरोग्य मंदिर हर रोज खुलने चाहिए। सभी जगहों पर कर्मचारी भी तैनात हैं। पूरी जानकारी कर कार्रवाई करूंगा। डा. रोहताश कुमार सीएमओ

*हरदोई: एक घर में लाखों की चोरी, चार में कोशिश* *कछौना कोतवाली क्षेत्र के बालामऊ गांव में चोरों ने एक मकान से जेवर व नकदी चोरी कर ली। वहीं चार घरों में चोरी की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। बालामऊ निवासी निगम कुमार सिंह अपने मकान में पत्नी ललिता और दो बच्चों के साथ सो रहे थे।* बताया कि बृहस्पतिवार की रात चोर मकान में घुस गए। कमरे में बाहर को बाहर से बंद कर दिया। दूसरे कमरे में रखी अलमारी से सोने की तीन अंगूठी, पांच जोड़ी चांदी की पायल और सोने की एक चेन चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह ललिता जागी तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। उसने देवर पुष्पेंद्र को फोन किया। पुष्पेंद्र के आने पर घटना का पता चला। इसी रात चोरों ने बालामऊ के प्रधान विपिन के घर पर धावा बोला। आहट मिलने पर परिजन जाग गए, तो चोर भाग निकले। चोर रविंद्र सिंह के मकान में घुसे लेकिन यहां परिजन जाग रहे थे। आहट पाकर चोर यहां से निकल गए। बॉबी कनौजिया के मकान को भी चोरों ने निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन अंदर मौजूद लोगों की आहट मिलने पर चोर भाग गए। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जल्द खुलासा किया जाएगा

मिड डे मील योजना के तहत शहर के इंटर कॉलेजों में भोजन एक ठेकेदार के यहां से आ रहा है। विद्यालय में भोजन न बनाने पर बीएसए की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक को संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

हरदोई , प्रतापनगर बेनीगंज क्षेत्र के प्रताप नगर सीतापुर मैन सड़क मार्ग पर हुआ गड्ढा आने जाने वाले राहगीरों के लिए हादसो का सबक बनता जा रहा हैं। जिस पर अभी तक जिम्मेदारों की इस ओर नजर नहीं पड़ी। बता दे यहां के क्षेत्रीय लोंग नाराजगी जताते हुए बताया प्रताप नगर मैन चौराहा से चंद कदमों की दूरी पर सीतापुर मार्ग पर 2 माह पूर्व से हुआ गड्ढा लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बना हुआ है। इस रोड पर दिन भर में हजारों की तादाद में दो पहिया चार पहिया बड़े वाहनों का आवागमन बना रहता है। एक दो लोंग गड्ढे की वजह से गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। इसी सड़क मार्ग से हजारों की तादाद में परिक्रमार्थी आगामी 10 मार्च को 84 कोशीय परिक्रमा रामा दल के लिए नैमिषारण्य प्रस्थान करेंगें। लेकिन शासन प्रशासन में बैठे जिम्मेदारों को इस ओर अभी तक नजर नहीं पड़ी। इस रोड पर रहने वाले लोगों का कहना है नाली व नाला न बनने के चलते घर से निकलने वाला पानी हम सबके लिए किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है। जिसका दंश हम लोगों को झेलना पड़ रहा है। लेकिन यहां के जिम्मेदार इन मामले को लेकर अनदेखी करते रहे हैं। फिलहाल जिम्मेदार इस ओर ध्यान देंगे या फिर ऐसे ही हीला हवाली के चलते अपना पल्ला झाड़ते रहेंगे। उपरोक्त विषय पर लोक निर्माण विभाग अवर अभियंता सुनील कुमार का कहना है यह सड़क मार्ग हमारे खंड क्षेत्र में नहीं आता है। कानपुर खंड क्षेत्र में है।