हरदोई कस्बे के एक गेस्ट हाउस में प्रेस पत्ता के दौरान लोकसभा 32 मिश्रित क्षेत्र के सांसद अशोक रावत ने चुनाव के पहले मीडिया से मुख्य होकर भाजपा के संकल्प पत्र में क्षेत्र की समस्या ऑन को जोड़ने के लिए सुझाव मांगे उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ से जुड़े लोगों से रूबरू कर आगामी चुनाव की शुरुआत हो रही है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
108 हवन कुंडों में 216 यजमान रोज डाल रहे सवा लाख आहुतियां बेनीगंज/हरदोई_अहिरोरी के काईमऊ गांव में श्री अनमोल कृष्ण शास्त्री महाराज के सान्निध्य में चल रहे 108 कुंडीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में हवन कुंडों पर रोजाना 216 यजमान चार घंटे में सवा लाख आहुतियां डाल रहे हैं। यहां एक मंत्र के उच्चारण के साथ एक बार में 325 आहुतियां डाली जा रही हैं। यज्ञ में अब तक 3 लाख 75 हजार आहुतियां डाली जा चुकी हैं। वहीं यज्ञ स्थल पर चल रही श्रीमद्भभागवत भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा प्रारंभ होने से एक घंटे पहले ही पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु यज्ञशाला की परिक्रमा कर रहे हैं। यज्ञाचार्य श्री करुणा शंकर शास्त्री ने बताया महायज्ञ में बैठे यजमान तो आहुतियां डालकर प्रभु की भक्ति कर रहे हैं, लेकिन जो लोग इसमें नहीं बैठ पा रहे हैं वे यज्ञ स्थल की परिक्रमा कर पुण्य प्राप्त कर रहे हैं। महायज्ञ के बाद संतों श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए यज्ञ स्थल पर ही अस्थायी व्यवस्था की गई है। वहीं रोजाना रात 8 से 12 बजे तक रासाचार्य देवकीनंदन द्वारा सुन्दर कृष्ण लीलाओं का आनंद ले रहे हैं। अनमोल कृष्ण शास्त्री महाराज ने कहा हवन करने से व्यक्ति की कठिन परिस्थिति में भी हार नहीं होती, क्योंकि हवन कुंड में डाली गई हर एक आहूति से जीवन रूपी अग्नि को विस्तार मिलता है। यज्ञ की अग्नि में जीवन के सारे पाप जलकर स्वाहा हो जाते हैं और व्यक्ति के सत्कर्मों की सुगंध सभी दिशाओं में फैलने लगती है। महायज्ञ में दर्जनों बालिकाएं महिलाएं यज्ञशाला के आसपास सेवा कार्य कर रही हैं। भागवत कथा के पांचवें दिन कथा ब्यास महाराज ने कहा कि भागवत से मनुष्य के सभी दुखों का निवारण होता है। यदि मनुष्य भागवत को अपने जीवन में उतार ले तो उसका जीवन सुधर जाएगा। दुखों से अगर चोट खाई न होती तो, हमें कन्हैया की याद आई न होती। आप दुखी होकर न जिएं जीवन आनंद में डूबकर जीना चाहिए। सभी कठिनाइयों का सामना हंसकर करना चाहिए। आपकी परेशानियों का हल प्रभु स्मरण में छिपा है। कभी किसी का बुरा न सोचें, क्योंकि किसी का बुरा सोचने से आपका भी बुरा हो सकता है। उन्होंने सभी भागवत भक्तों से अपील करते हुए कहा कि आप सब अपने जीवन के कीमती समय में से कुछ समय ऐसा निकाले जिसे भगवान की भक्ति में समर्पित करें ताकि आपका जीवन कृतार्थ हो सके। इस मौके पर आचार्य करुणा शंकर त्रिवेदी अचार्य पंडित भगवन कृष्ण शास्त्री, हर्ष वर्धन सिंह, शिव कुमार तिवारी, राज कुमार तिवारी, चन्द्र कुमार तिवारी, रवींद्र कुमार तिवारी, पिंटू तिवारी, हरी प्रकाश तिवारी, इंजीनियर सिद्धांत तिवारी, निर्भय सिंह, कुलदीप त्रिपाठी, गौरव पांडे, विमलेश द्विवेदी, मनीष द्विवेदी, ब्रजेश तिवारी, आदर्श द्विवेदी, अभिषेक तिवारी, अनुज तिवारी, अखिलेश द्विवेदी, रजनीश तिवारी, अंकित तिवारी, प्रसांत त्रिपाठी, शिवम तिवारी, सूरज तिवारी, सत्यम कुमार सहित हजारों महिला पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।
खंड शिक्षा अधिकारी पर अवकाश के बदले रुपये मांगने का आरोप . शिक्षिका ने मांगा था मातृत्व अवकाश . #हरदोई। मातृत्व अवकाश स्वीकृत करने के बदले खंड शिक्षा अधिकारी के स्तर से रुपये मांगे जाने का मामला तूल पकड़ गया है। शिक्षिका के पति की शिकायत पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पूरे मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की है। वहीं बीईओ ने आरोप निराधार बताये हैं। सुरसा विकास खंड के अधीन एक विद्यालय में तैनात शिक्षिका के पति ने आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में कहा था कि पत्नी के मातृत्व अवकाश की स्वीकृति के लिए खंड शिक्षा अधिकारी सुरसा सीमा गौतम की ओर से चार से पांच हजार रुपये की मांग की गई। शिकायत कर्ता का दावा है कि उसके पास खंड शिक्षा अधिकारी के रुपये मांगने के विषय में साक्ष्य भी उपलब्ध हैं। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया है। इस टीम में खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय और खंड शिक्षा अधिकारी मल्लावां शामिल हैं। इस सम्बन्ध में सुरसा की खंड शिक्षा अधिकारी सीमा गौतम ने बताया कि आरोप पूरी तरह गलत हैं। आरोप का जवाब जांच टीम को दे दिया जाएगा।
एसपी ने पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश . #हरदोई: पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली शहर क्षेत्र में भीड़ वाले संवेदनशील स्थानों बाजारों एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के दिए कड़े निर्देश दिए एवं व्यापारियों, दुकानदारों व प्रतिष्ठित व्यक्तियों से शांति/सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में आमजनमानस से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी यातायात व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
ग्राम पंचायतों के खाते में स्वास्थ्य स्वच्छता समिति के माध्यम से प्रतिवर्ष दस हजार की धनराशि ग्राम सभा में सरकार भेजती है। परंतु विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते धनराशि व्यय न होने से खातों में डंप पड़ी रहती है। जिसके कारण ग्राम सभाओं में संक्रामक बीमारियों में इजाफा होने पर ग्राम प्रधान गण धनराशि का रोना रोते रहते हैं। जिसका खामियाजा आमजनमानस को उठाना पड़ता है। पूरे मामले की शिकायत भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल ने इस धनराशि का सही ढंग से क्रियावन्यन की मांग शासन प्रशासन से की। बताते चलें स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीण स्वच्छता एवं पोषण समितियां के माध्यम से प्रतिवर्ष ग्राम प्रधान और एएनएम के संयुक्त खातों में दस हजार रुपये की धनराशि भेजी जाती है। जिससे ग्रामों में बीमारियों से बचाव, किसी गरीब का अस्पताल पहुचानें, पोषण व स्वच्छता के छिड़काव व फागिंग आदि कार्य करा सकते हैं। लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता व बंदर बांट के चलते आम जनमानस को लाभ नहीं मिल पाता है। विकासखंड कछौना की 41 ग्राम सभाओं में धनराशि डंप है। प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर किसलय वाजपेई ने बताया कि समितियों के खातों में धनराशि भेजी जाती है। उसके खर्च होने के बाद ही अगली धनराशि मिलती है। इसके उपयोग में होने वाली बाधाओं के विषय में जांच कर दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
बीआरसी में "मेरा आँगन-मेरे बच्चे" कार्यक्रम का हुआ आयोजन। #हरदोई: ब्लॉक संसाधन केंद्र कछौना के प्राँगण में "मेरा आँगन-मेरे बच्चे" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. किसलय बाजपेयी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण के साथ हुआ।
शिक्षक-शिक्षिकाओं ने लिपिक व बीईओ पर शिथिलता का लगाया आरोप . #हरदोई: मल्लावा ब्लॉक में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं ब्लाक लिपिक पर शिथिलता का आरोप लगाया है, इसे लेकर आज उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के बैनर तले एक ज्ञापन भी दिया गया, जिसमें कहा गया है कि वेतन लॉक न करने से ब्लॉक के समस्त शिक्षक/ शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के सामने होली जैसा पावन त्योहार मनाने हेतु विषम समस्या उत्पन्न हो गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि विगत माह जुलाई 2023 में भी 17 शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि नहीं लगाई गयी थी, जिनकी उपरांत में अगस्त / सितम्बर 2013 में लगाई गई। उक्त में अधिकांश का अन्तर-अवशेष भी आप के कार्यालय में लम्बित है। माह जनवरी 2024 में भी 12 शिक्षकों की वार्षिक चेतन वृद्धि नहीं लग सकी । दिनांक 02/02/2024- को आप के अदिश के उपरांत भी 12 शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि पुन: पोर्टल खुलने के उपरान्त भी नहीं लगाई गई। माह जनवरी 2024 में यू-डायस+ का कार्य पारम्म/पूर्ण न होने के कारण ब्लॉक के 11 विद्यालय के प्र०अ०/प्रभारी प्र.अ. के वेतन बाधित हो गए थे। बीएसए कार्यालय के दिनांक 02/02/2024 के वेतन बहाली आदेश के उपरान्त भी पुन: पोर्टल खुलने के बाद भी उक्त अध्यापकों का जनवरी 2024 का वेतन जारी नहीं किया गया। वि.ख. मल्लावों के 4 अध्यापकों की ए.सी.पी. लगाने के स्थान पर उनको चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का ग्रेड पे प्रदान कर दिया गया, जो शासनादेश के विपरीत है। कुछ विद्यालय के शिक्षकों को 4600 ग्रेड पे के स्थान पर अद्यतन 4200 ग्रेड पे प्रदान किया जा रहा है। प्रार्थना-पत्र देने के उपरान्त भी संशोधन नहीं किया गया। बीएसए कार्यालय द्वारा 10 जुलाई 2023 को चयन वेतनमान / पदोन्नति वेतनमान में विसंगति के सन्दर्भ में प्रार्थना-पत्र मांगे गये थे। वि. ख. मल्लावा के 21 अध्यापकों के प्रार्थना-पत्र सितम्बर 2023 में ब्लॉक बाबू को उपलब्ध करा दिए गये थे, जिस पर अद्यतन कोई कार्य नहीं किया गया। जानकारी करने पर यह ज्ञात हुआ है कि प्रार्थना-पत्र एवं सेवा पुस्तिकाएं लेखा कार्यालय में लम्बित हैं। रिपोर्ट: हरिश्याम बाजपेयी MYogiAdityanath बेसिक शिक्षा परिषद
Transcript Unavailable.
संकल्प पत्र के सुझाव जुटाए
भूसा खरीद में भुगतान व बिल संबंधी अनियमितताएं मिली थी
