पछुआ बेदर्दी गोरखपुर में लाई पहाड़ों वाली सर्दी अभी तो और होगा बुरा हाल जारी रहेगा कड़ाके की ठंड का सिलसिला
गोरखपुर महोत्सव की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखेगी रामोत्सव की छटा
कड़ाके की ठंड का असर आज खजनी थाने के समाधान दिवस में भी नजर आया इस दौरान पहुंचे सिर्फ तीन फरियादी किंतु समाधान नहीं हुआ। खजनी ।। खजनी थाने में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे नायब तहसीलदार खजनी रामसूरज प्रसाद और दिवस प्रभारी मनोज कुमार पांडेय के समक्ष भूमि विवादों से संबंधित तीन फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। तहसीलदार और प्रभारी ने गंभीरता पूर्वक समस्याओं को सुना तथा प्रकरण की निष्पक्षता पूर्वक जांच और समाधान की जिम्मेदारी पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को सौंप दी गई। गोरखपुर महोत्सव व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था में लगी थाने की पुलिस टीम के कारण आज थाने में पुलिसकर्मियों की संख्या कम रही। इस दौरान ,कानूनगो राजस्व लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
युवा भाजपा पदाधिकारियों के रेल स्टेशन सलाहकार बना हाईने पर बधाई दी खजनी गोरखपुर।। रेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भारतीय जनता पार्टी खजनी मंडल अध्यक्ष धरणीधर राम त्रिपाठी तथा मंडल महामंत्री बृजेंद्र चतुर्वेदी बंटी को मंडल रेल प्रबंधक (वाणिज्य) वाराणसी मंडल के उनौला रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति का सदस्य बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह,जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिह, क्षेत्रीय सांसद प्रवीण निषाद, सदर सांसद रविकिशन शुक्ला, क्षेत्रीय विधायक श्रीराम चौहान प्रदीप शुक्ला जिला उपाध्यक्ष जगदीश चौरसिया, हरिकेश राम त्रिपाठी,जिला महमंत्री राजाराम कन्नौजिया,किसान मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री रत्नेश पांडेय तथा भाजपा खजनी मंडल के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय गणमान्य लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
खजनी गोरखपुर।। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या धाम में होने जा रहे प्रभु श्रीराम के बाल विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर आज खजनी कस्बे में व्यापारियों और स्थानीय लोगों के द्वारा घोड़े हांथी गाजे-बाजे और रथ पर सवार श्रीराम सीता की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। भरोहियां गांव के प्राचीन जयश्वरनाथ शिव मंदिर से शुरू हो कर शोभायात्रा खजनी ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंची। यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति संगीत और भजनों की धुन पर श्रीराम नाम का जयघोष करते निकले तो स्थानीय लोगों और घरों की छतों पर खड़े लोगों ने फूल बरसा कर स्वागत किया। इस दौरान अयोध्या से आए पूजित अक्षत और आमंत्रण पत्र का वितरण करते हुए, सभी लोगों से 22 जनवरी को दीपावली मनाने की अपील की गई। इस अवसर पर पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दीनानाथ मोदनवाल,खजनी व्यापार मंडल अध्यक्ष रामवृक्ष वर्मा,एडवोकेट महेश दुबे,अनिल कुमार पांडेय,अर्जुन जायसवाल, रामजी मद्धेशिया,आदर्श राम त्रिपाठी,नवीन श्रीवास्तव अनिल वर्मा,बदरी गुप्ता, श्रवण कुमार गुप्ता,महेश वर्मा,त्रिलोक गुप्ता, मनोज पटवा,राजेश जायसवाल,विमल कसौधन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
गोरखपुर। कैंट पुलिस और नगर निगम की टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त रूप से अभियान चलाकर रेलवे स्टेशन प्रताप चौक से रेलवे स्टेशन एक नंबर गेट के सामने तक सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया। आज सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी कैंट मानुष पारीक, अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने संयुक्त रूप से नगर निगम की जमीनों पर अतिक्रमण कर दुकान चलाने वाले दुकानदारों पर नगर निगम व पुलिस प्रशासन का हंटर चला पहले सभी दुकानदारों को लाउडस्पीकर से अलाउंस कर चेतावनी दिया गया कि अपने दुकान के सामने रखे हुए सामानों को हटा ले नहीं तो नगर निगम के बुलडोजर द्वारा तोड़ दिया जाएगा जिन दुकानदारों ने अपने सामानों को हटा लिया था उनके सामानों को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची जो मनबड किस्म के दुकानदार अपने दुकान के सामने अवैध तरीके से अतिक्रमण किए हुए दुकानों को नहीं हटाया उसे नगर निगम के बुलडोजर ने तोड़कर तहश-नस कर दिया आगे भी चेतावनी दिया की पुनः फिर दुकान के आगे बढ़कर दुकान लगाया गया तो उसे नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराकर जुर्माना वसूल किया जाएगा।
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय रेलवे चिकित्सालय में जाकर सफाई कर्मियों से मिले। वहां कार्यरत सफाई कर्मियों ने बताया कि उनके प्रमोशन का पत्र रेलवे बोर्ड से आ चुका है लेकिन उस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। सफाई कर्मी और स्टाफ की कमी है। विनोद राय ने पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन से मांग किया है कि सफाई कर्मियों का रेलवे बोर्ड के पत्र अनुसार तय समय सीमा में अभिलंब प्रमोशन करें तथा सफाई कर्मी, स्टाफ नर्स, स्पेशलिस्ट डॉक्टर की तत्काल बहाली सुनिश्चित करें। महामंत्री विनोद राय ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे के सभी कर्मी रेल हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आश्रित है ऐसे में रेलवे हॉस्पिटल की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कोई भी रेलकर्मी जब बीमार होता है तो उसके परिजन उसे सीधे अस्पताल ही लेकर आते हैं। उन्होंने कहा की रेलवे चिकित्सालय से नई दिल्ली एवं अन्य जगहों के मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल संबद्ध किए जाएं जिससे रेल कर्मियों को रेफर करने में कोई समस्या ना आवे। उन्होंने महाप्रबंधक से निवेदन किया है कि शीघ्र ही इन मामलों का संज्ञान लेकर आदेश निर्गत करें। महामंत्री विनोद राय के साथ संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री आर पी भट्ट, एस सी अवस्थी, कौशल कुमार सिंह, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, देवेश सिंह, अंशुमाल पाठक, निशांत यादव, अजय त्रिपाठी, दीपक प्रजापति, हरिकेश बहादुर सिंह, धीरज यादव चंद्रिका निषाद इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
गोरखपुर। समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव शंकर गोंड के नेतृत्व में धुरिया गोंड जनजाति का प्रणाम पत्र जिले में जारी करने के की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर गोंड समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। शिव शंकर गोंड ने कहा कि धुरिया गोंड जनजाति का प्रणाम पत्र जिले में जारी नही किया जा रहा हैं, जिससे इस समुदाय के बच्चे संविधान में प्रदत्ता अधिकारों का प्रयोग नही कर पा रहें हैं, वर्तमान समय में पुलिस विभाग एवं अन्य विभागों में भर्ती निकली हैं जिससें नवीनतम प्रणाम पत्र की मांग की जा रही हैं परन्तु कई बार शासनादेश के बावजूद लेखपाल व तहसीलदार द्वारा जाति प्रणाम पत्र जारी नही कर रहें हैं जिससें की समुदाय के हजारों हज़ार बच्चों का भविष्य अंधकार में हैं इसलिए जल्द से जल्द से धुरिया गोंड जनजाति का प्रमाण पत्र जारी कराने की जाए जिसमें पुलिस विभाग व अन्य भर्तियों में समुदाय के बच्चे सम्मिलित हो सकें, अन्यथा की स्थिति में समुदाय के लोग एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा एक बृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगें जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होंगी। इस दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम, निर्वतमान महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी, जिला महासचिव रामनाथ यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, शिव शंकर गोंड प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, जिला उपाध्यक्ष मुन्नी लाल यादव,मिर्जा कदीर बेग,गबिश दुबे,सीताराम गोंड, अजुर्न यादव, रामअजोर मौर्य, प्रदीप गोंड, हरकेश गोंड, अंकित गोंड, विकास गोंड, प्रीतम, रविन्द्र, प्रधुम्न, प्रवीण, संदीप, सकेश, डी0एन0 गोंड, अमित गोंड, रामअवध गोंड, विक्रांत गोंड, अजित गोंड़, अभिषेक, शुंभम, जंय प्रकाश, अनिल राहुल आदि लोग उपस्थिति रहें।
गोरखपुर । कैम्पियरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर मातृ शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी बारीकियों के बारे में बताया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ वहां के अधीक्षक डॉ विनोद कुमार वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से लाभार्थी तक सही और सटीक जानकारी पहुंच पाती है। इस कार्य के लिए आशा और आंगनबाड़ी का सक्षम होना आवश्यक है । ग्रामीण फाउन्डेशन के जिला समन्वयक पवन उपाध्याय ने प्रशिक्षण के दौरान मातृ स्वास्थ्य व पोषण, नियमित टीकाकरण, डिजिटल माध्यमों से लाभार्थी को जागरूक करने और गृह भ्रमण के तरीके व परामर्श के बारे में क्षमता संवर्धन किया । कार्यक्रम के समापन को स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी मनोरंजन सिंह ने संबोधित किया। इस मौके पर बीसीपीएम संजय श्रीवास्तव के अलावा ममता पाठक, पंकज श्रीवास्तव, नम्रता तिवारी, समन अंसारी और विभिन्न क्षेत्रों की आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
गोरखपुर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बीच गीता प्रेस में रामचरितमानस की पुस्तक खत्म
