गोरखपुर। अयोध्या जी में आगामी 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर के आम जन में खासा उत्साह है यही आज गोरखपुर महानगर के चेतन चौराहे पर देखने को मिला जब चौराहे पर किन्नर समाज के लोगों के साथ आम जन भी श्री राम की आगमन के प्रसन्नता में नृत्य किया एवं सोहर भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया गया। गोरखपुर महानगर के चेतना चौराहे पर आज विश्व हिंदू परिषद राष्ट्र वंदन समिति एवं युवा दर्पण के संयुक्त तत्वाधान में पिछले 11 तारीख से अनवरत चल रहे भजन कीर्तन के क्रम श्री राम भजन एवं किन्नर समाज द्वारा प्रभु के आगमन की खुशी में सोहर एवं मंगल पाठ गया। कार्यक्रम की शुरुआत किन्नर समाज की महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी राष्ट्र वंदन समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय खेमका ज्योतिषाचार्य नरेंद्र उपाध्याय प्रोफेसर सुषमा पांडेय वरिष्ठ अधिवक्ता पी के दुबे ने भगवान श्री राम दरबार के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया। तत्पश्चात छोटी बच्ची मानवी ने सुंदर नृत्य से सब का मन मोह लिया। आए हुए भजन गायको में भोला यादव सीमा और शालिनी समेत रविराज ने राम के भजनों पर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। आम जनता का उत्साह एवं श्रीराम के प्रति प्रेम तब और निखार के सामने आया जब किन्नर समाज के लोगों ने चेतन चौराहे पर सोहर विवाह और बधाइयां गाते ताली बजाते हुए भगवान श्री राम के आगमन की खुशी में बधाइयां दी।उन्होंने गया *दशरथ के चारों खेले लाल आगंवा खेले* *दशरथ घर जन्मे रामअयोध्या सज रही फूलन से* *जानकी को ब्याह ले राम जनकपुर निको न लगे* आदि सोहर गीतों से उपस्थित लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया और सर्व समाज को राम मंदिर में आने का आमंत्रण दिया और भगवान श्री राम के आने की खुशी में नृत्य किया। किन्नर समाज की महामंडलेश्वर कनकेश्वरीनंद गिरी ने बताया कि यही वह समाज है जिसने 14 साल भगवान के साथ वनवास काटा था क्योंकि भगवान श्री राम जब तमसा नदी पार कर वनवास जा रहे थे तो उन्होंने अपने अयोध्या वासियों को आदेश दिया कि सभी नर नारी अयोध्या को वापस लौट जाए लेकिन वहां उपस्थित किन्नर समाज नहीं जा पाया क्योंकि भगवान ने केवल नर और नारियों को जाने का आदेश दिया था वह समाज वहीं पर तमसा नदी के तट पर 14 वर्षों तक भगवान के लौटने की प्रतीक्षा करता रहा जब भगवान श्री राम लौट के आए तो उन्होंने प्रसन्न होकर के समाज को आशीर्वाद दिया कि कलयुग में इस समाज का मान सम्मान बहुत बढ़ेगा आज हम सबके लिए और भी प्रसन्नता का विषय है कि आज इस कार्यक्रम में हम सबको भगवान श्री राम की आगमन की खुशी में मंगल पाठ सोहर एवं विवाह गाने का अवसर प्राप्त हो रहा है कि हम लोग के लिए अत्यंत प्रसन्नता एवं उत्साह का विषय है। सोहर गायन के कार्यक्रम में किन्नर समाज से किन्नर कोमल किन्नर शिल्पी किन्नर मुस्कान किन्नर सिंदूर आदि ने भगवान श्री राम प्रभु के आगमन की प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में मंच संचालन दुर्गेश त्रिपाठी एवं आए अतिथियों का आभार ज्ञापन नैना सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता पी के दुबे विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री शीतल मिश्रा राष्ट्र वंदन युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष देवीलाल गुप्ता उपाध्यक्ष मनोज शशिकांत गुप्ता मुकेश दुआ हरिकेश राम त्रिपाठी राजू लोहारुका सिद्धि गुप्ता वेदांत सिंह उमंग सिंह अनीता गुप्ता माया गुप्ता रागिनी श्रीवास्तव विनीत पांडे रीता शर्मा मधु पोद्दार निधि श्रीवास्तव बच्ची सिंह शालिनी गुप्ता लक्ष्मी गुप्ता संगीता मद्धेशिया रूपरानी दीपमाला राहुल गुप्ता अमरदीप समय सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु एवं जन उपस्थित रहे।

गोरखपुर। मकर संक्रांति पर्व पर गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले "खिचड़ी मेला" एवम भारत सरकार के निर्देशानुसार 14 जनवरी से 21 जनवरी तक चलने वाले "स्वच्छ तीर्थ" कार्यक्रम के दृष्टिगत नगर निगम गोरखपुर द्वारा पूरे गोरखनाथ मंदिर परिसर की बिजली की रंग बिरंगी झालरों एवम फूलों से सजावट कराई गई है। नगर निगम गोरखपुर द्वारा खिचड़ी मेला को जीरो वेस्ट त्यौहार के रूप में मनाया जाएगा पूरे मंदिर परिसर को नो प्लास्टिक जोन घोषित किया गया है। त्यौहार में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए थैला बैंक की स्थापना की गई है। नगर निगम द्वारा जगह-जगह डस्टबिन भी रखे गए हैं। मंदिर से निकलने वाले अपशिष्ट के निस्तारण के लिए भरपूर मात्रा में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन गाड़ियां भी लगाई गई है। नगर निगम गोरखपुर 14 जनवरी से शुरू होने वाले स्वच्छ तीर्थ अभियान के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए पूरी तैयारी की गई है। नगर निगम द्वारा पूरे मेला परिसर में लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने आरआरआर के सिद्धांतों एवं वेस्ट टू वेल्थ हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। मंदिर परिसर में आने वाले जरूरतमंदों के लिए आरआरआर सिद्धांत पर आधारित रूसे कपड़ों का स्टाल भी लगाया गया है। स्वच्छ तीर्थ अभियान की तैयारी हेतु नगर निगम द्वारा सभी धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत प्लास्टिक फ्री सिटी गार्बेज फ्री सिटी क्लीन सिटी के सिद्धांतों को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही कचरा युक्त गार्बेज वन रेनवाल पॉइंट पर विशेष अभियान चल करके इन पॉइंट्स पर सौंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। नगर आयुक्त द्वारा इसके लिए समस्त जोनल अधिकारी सफाई निरीक्षक एवं सफाई सुपरवाइजर को निर्देश जारी कर दिया गया है।

गोरखपुर। मुख्यमंत्री जी द्वारा जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा ग्रामपंचायत के अध्यक्ष/ प्रमुख एवम सदस्यों तथा पंचायतीराज विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में 22 जनवरी को अयोध्या जी में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत निर्देश दिए गए है कि सभी ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत क्षेत्र में 14 से 21 जनवरी तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। सफाई अभियान के लिए आवश्यक संसाधनों का प्रयोग किया जाये। सभी आने वाले पर्यटकों को प्रदेश स्वच्छ दिखाई देना चाहिए। हर गली, हर मजरे, सड़क, विद्यालय, पार्क, पंचायत भवन, जलाशय आदि में कहीं भी कूड़ा कचरा दृश्यमान नही होना चाहिए। सभी सार्वजनिक स्थानों, मंदिरों तीर्थ स्थानों, बाज़ार हाट वाले स्थानों पर कूड़ा नही होना चाहिए। प्लास्टिक, थर्माकोल आदि का प्रोयोग को हतोत्साहित किया जाए तथा सुनिश्चित करें कि कहीं भी प्लास्टिक कचरा न दिखाई दे। किसी भी प्रकार का गन्दा पानी गाँव के जलाशयों में नही जाना चाहिए। गाँवों में साफ़ सफाई के मानकों पर प्रस्तिस्पर्धा आयोजित की जाये। सफाई अभियान की फोटोग्राफ, सन्देश आदि को सोशल मीडिया अपलोड व शेयर किया जाये। सफाई अभियान के माध्यम से प्रभु का आह्वाहन किया जाना चाहिए।

गोरखपुर। 22 जनवरी को अयोध्या में नव निर्मित भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बनकर सामने आएगा।देश भर में इस दिन को लेकर लोग अपने-अपने तरीके से तैयारी कर रहे हैं।वहीं,योगी सरकार ने पूरे प्रदेश में इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए कमर कस ली है।अयोध्या समेत पूरे प्रदेश में 14 जनवरी से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ होने जा रहा है, जिनमें रामकथा, रामलीला,शास्त्रीय संगीत की पूरी श्रृंखला शामिल है। इन कार्यक्रमों के साथ ही 22 जनवरी को पूरे देश में दीपोत्सव मनाए जाने की भी योजना है, जिसमें प्रदेशवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इसे एक पर्व की तरह मनाएं इसके प्रयास किए जा रहे हैं। वहीँ श्री राम मंदिर में श्री राम जी के विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर वितरित होने वाले प्रसाद एवं भंडारे के लिए नवग्रह सामग्री को सिध्दीविनायक ट्रेडर्स साहबगंज गोरखपुर द्वारा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या लिए रवाना किया गया। मनीष जैन ने बताया कि 22 जनवरी को पूरे देश में दीपोत्सव मनाया जाएगा। श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा में गोरखपुर से व्यापारी संगठन के लोगों ने एकत्रित होकर नवग्रह सामग्री भेजा गया।साहबगंज के व्यापारी संगठन के द्वारा श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में सुंदरकांड एवं भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।गोरखपुर में भी लोगों को दीपोत्सव मनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश के सभी पौराणिक और ऐतिहासिक स्थलों पर दीपोत्सव का आयोजन हो। लोगों को भी अपने घर पर दीप जलाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

स्वयं सेवकों ने तहसील मुख्यालय में पहुंच कर उप जिलाधिकारी को पूजित अक्षत और आमंत्रण पत्र दिया। खजनी गोरखपुर।। स्थानीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने आगामी 22 जनवरी को अयोध्या धाम में होने वाले प्रभु श्रीराम के मंदिर के प्रथम तल में स्थित गर्भगृह में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में चल रहे अक्षत वितरण कार्यक्रम के तहत उप जिलाधिकारी खजनी राजू कुमार के कार्यालय में पहुंच कर उन्हें पूजित अक्षत और आमंत्रण पत्र दिया। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में पहुंच कर आमंत्रण पत्र और पूजित अक्षत का वितरण किया गया। इस अवसर पर खजनी के खंड संघ चालक एडवोकेट महेश दूबे,रुद्र प्रताप सिंह,यतिन मिश्र,कमलेश पाण्डेय,योगेन्द्र, चन्दन समेत अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

गोरखनाथ खिचड़ी मेले में इस बार तैनात होंगे एटीएस कमांडो चप्पे छपे की होगी मॉनिटरिंग यह है तैयारी

यूपी के हर पत्र को मिलेगी पेंशन और आवास योजना का लाभ जनता दर्शन में बोले सीएम योगी अफसर को साफ निर्देश

पूर्व विधायक और बेटे ने कब्जा ही पड़ोसी की जमीन जबरन रख दिया गोबर जान से मरने तक की दी धमकी

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर नहीं थम आंदोलन शिक्षकों को कर्मचारियों ने तय की आगे की रणनीति

Aiims के कार्यालय में ही हैवानियत करता था वरिष्ठ अधिकारी सीसीटीवी फुटेज में करता दिखा गलत हरकतें