गोरखपुर । कैम्पियरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर मातृ शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी बारीकियों के बारे में बताया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ वहां के अधीक्षक डॉ विनोद कुमार वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से लाभार्थी तक सही और सटीक जानकारी पहुंच पाती है। इस कार्य के लिए आशा और आंगनबाड़ी का सक्षम होना आवश्यक है । ग्रामीण फाउन्डेशन के जिला समन्वयक पवन उपाध्याय ने प्रशिक्षण के दौरान मातृ स्वास्थ्य व पोषण, नियमित टीकाकरण, डिजिटल माध्यमों से लाभार्थी को जागरूक करने और गृह भ्रमण के तरीके व परामर्श के बारे में क्षमता संवर्धन किया । कार्यक्रम के समापन को स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी मनोरंजन सिंह ने संबोधित किया। इस मौके पर बीसीपीएम संजय श्रीवास्तव के अलावा ममता पाठक, पंकज श्रीवास्तव, नम्रता तिवारी, समन अंसारी और विभिन्न क्षेत्रों की आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।