कड़ाके की ठंड का असर आज खजनी थाने के समाधान दिवस में भी नजर आया इस दौरान पहुंचे सिर्फ तीन फरियादी किंतु समाधान नहीं हुआ। खजनी ।। खजनी थाने में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे नायब तहसीलदार खजनी रामसूरज प्रसाद और दिवस प्रभारी मनोज कुमार पांडेय के समक्ष भूमि विवादों से संबंधित तीन फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। तहसीलदार और प्रभारी ने गंभीरता पूर्वक समस्याओं को सुना तथा प्रकरण की निष्पक्षता पूर्वक जांच और समाधान की जिम्मेदारी पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को सौंप दी गई। गोरखपुर महोत्सव व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था में लगी थाने की पुलिस टीम के कारण आज थाने में पुलिसकर्मियों की संख्या कम रही। इस दौरान ,कानूनगो राजस्व लेखपाल आदि उपस्थित रहे।