भदोही की कालीन और औरंगाबाद के टेराकोटा की धूम गोरखपुर महोत्सव में बड़ी 50 फ़ीसदी बिक्री टेराकोटा कारोबारी बोले ओ डी ओ पी का मिल रहा है लाभ

गोरखपुर में लगेगा बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार 17 से 19 जनवरी तक कथा सुनाएंगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री लाखों की भीड़ जुटने की उम्मीद

गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा संभाल रहे एटीएस कमांडो कल मकर संक्रांति पर सीएम योगी चढ़ाएंगे खिचड़ी

हर -गांव, हर - घर, हर - जन, का उत्सव है श्री राम उत्सव सीएम ने प्रदेश के सभी ग्राम प्रधानों से किया संवाद

घर में घुसे युवक के खिलाफ युवती से छेड़खानी का केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने एक युवक के खिलाफ छेड़खानी और धमकी देने का केस दर्ज कराया है। युवती से तहरीर मिलने के बाद हरपुर बुदहट पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिनों एक युवक ने युवती के मोबाइल पर उसे फोन करके उसके निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी, और उसके बाद वह रात के अंधेरे में युवती के घर में घुस आया और युवती के साथ जबरन अश्लील हरकतें करने लगा। केस दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने शिकायत के आधार पर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विधायक के नेतृत्व में पूजित अक्षत और आमंत्रण पत्र दिया गया। खजनी गोरखपुर।। तहसील क्षेत्र के बेलघाट ब्लॉक क्षेत्र में क्षेत्रीय विधायक श्रीराम चौहान के साथ भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बेलघाट कस्बे में स्थित शिव मंदिर परिसर से शुभारंभ करते हुए मुख्य कस्बे और आसपास के गांवों में लोगों के घरों तक पहुंच कर अयोध्या धाम से आए पूजित अक्षत और आमंत्रण पत्र दिया। इस दौरान सभी लोगों से 22 जनवरी को अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर के प्रथम तल के गर्भगृह में होने वाले भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अपने घरों में दीप जलाकर दीपावली मनाने और भजन कीर्तन का आयोजन करने की अपील की, साथ ही विधायक श्रीराम चौहान ने स्थानीय लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद कभी भी समय निकाल कर अयोध्या पहुंच कर दर्शन किया जा सकता है। 22 जनवरी को अयोध्या धाम में बहुत अधिक भीड़ होगी और सुरक्षा व्यवस्था भी तगड़ी होगी ऐसे में उसी दिन दर्शन के लिए पहुंचने पर कठिनाईयां पेश आएंगी। इसलिए बेहतर यही होगा कि 22 जनवरी के बाद कभी भी पहुंच कर विधि विधान से भगवान का दर्शन करें। इस दौरान साथ चल रहे उत्साही युवा भगवान श्रीराम का जयघोष करते हुए लोगों को पूजित अक्षत और आमंत्रण पत्र वितरित किए।

गोरखपुर। झंगहा पुलिस ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त धर्मेन्द्र पासवान पुत्र रामवृक्ष पासवान निवासी बड़की पंसरही थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर का रहने वाला है।

रेल का चक्का जाम, रुकेंगे बस के पहिए, स्कूल कालेज सभी कार्यालय होंगे बन्द - पंडित श्याम नारायण सभी केन्द्रीय एवं राज्य कर्मचारी/शिक्षक,रेल,आयकर, पोस्टल आदि हड़ताल के लिए कमर कस लें - अशोक पाण्डेय उ.प्र. राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की आपात बैठक कैम्प कार्यालय तुर्कमानपुर पर हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए रुपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई, डेढ़ साल का एरियर नहीं मिला,EPS 95 कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिला, केन्द्र एवं राज्य के विभिन्न विभागों में लाखों लाख पद खाली है। जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। सरकार चाहे तो एक माह में उक्त मांगे पूरी कर नियमित रिक्त पदों को भरकर कर्मचारियों तथा बेरोजगारों को खुश कर सकती है। सरकार को चाहिए पुरानी पेंशन बहाली के साथ ही लाखों रिक्त पदों को भरकर बेझिझक रामराज्य की सरकार बनावें। नहीं तो राष्ट्रव्यापी हड़ताल तय है। उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ल व अशोक पाण्डेय ने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते पुरानी पेंशन बहाल नहीं किया तथा रिक्तियों को भरकर बेरोजगारी का दर्द कम नहीं किया तो इस बार राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सारे रिकॉर्ड टूटेंगे। यह सरकार पर निर्भर है कि रामराज्य की सरकार चाहती है कि हड़ताल।संचालन महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने किया।साथ ही अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है , करो या मरो की तर्ज पर सारे कर्मचारी गुटीय भावना से ऊपर उठकर अभी नहीं तो कभी नहीं का भाव रखते हुए अन्तिम अवसर को परिणाम में तब्दील कर पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक हो जाय। इतिहास गवाह है कि एकता ने बड़े से बड़े तानशाह को झुकने पर विवश किया है। बैठक में मुख्य रूप से रुपेश कुमार श्रीवास्तव, विनोद राय, गोविंद श्रीवास्तव, मदन मुरारी शुक्ल, श्याम नारायण शुक्ल, अशोक पाण्डेय, राजेश सिंह, कनिष्क गुप्ता, अनूप श्रीवास्तव,इं. राम समुझ,इं. अनिल किशोर पाण्डेय, इं. राजकुमार,इं.निधी पाण्डेय, दीपचंद पाण्डेय,राम धनी पासवान,फूलई पासवान, ओमकार नाथ पांडेय, दीपक चौधरी,देवेश सिंह,कौशल कुमार सिंह,अजय त्रिपाठी, निशांत, विनीता सिंह, राजेश पाण्डेय, सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Transcript Unavailable.

गोरखपुर। गुलरिहा पुलिस ने आवासित घर में चोरी करने के आरोप में 01 अभियुक्त गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया, कब्जे से चोरी का 01 सिलेन्डर, 01 टुल्लू मोटर पम्प व 04 अदद पीतल का बर्तन बरामद हुआ है। अभियुक्त विनय त्रिपाठी उर्फ लालबाबू पुत्र उमापति त्रिपाठी निवासी महराजगंज टोला सखरूआ थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर का रहने वाला है।