गौरवशाली इतिहास से भी रूबरू कर रहा गोरखपुर महोत्सव प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
सीएम योगी ने 1150 महिलाओं को दिए मुक्त सिलाई मशीन बोले आत्मनिर्भर बनाना सबसे जरूरी
आस्था पर आघात करने वालों का मिटा नामोनिशान विरासतसजैने में कमाल का हुनर रखते हैं भारतवासी
जल्द ही यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा स्लिप पॉड होटल
अयोध्या कैंट मनकापुर स्पेशल गाड़ी 14 से 22 जनवरी तक रहेगी निरस्त
गोरखपुर। चिलुवाताल पुलिस ने ईट से मारकर बेरहमी से हत्या करने के अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभियुक्त राजू यादव पुत्र स्व0 योगेन्द्र यादव निवासी बरियारपुर थाना चिलुवाताल के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार 13 जनवरी 2024 को मृतक नरेन्द्र सिंह ने अभियुक्त राजू यादव को गूगल पे के माध्यम से 15,000 रुपये उधार दिया गया था, जिसके कारण नरेन्द्र सिंह ने अभियुक्त राजू यादव से पार्टी के नाम पर कुछ खर्च करने के लिये कहा था। 13 जनवरी 2024 को सांय करीब 5 बजे शराब की बोतल लेकर मृतक नरेन्द्र सिंह एवं अभियुक्त राजू यादव मोटरसाईकिल लेकर गाँव से करीब 01 कि0मी0 दूर सम्मे माता स्थान के पास ग्राम नवापार खाली प्लाट में शराब पीने के लिये पहुँचे। इस दौरान ही दोनों लोगों में पुरानी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। जिसके बाद अभियुक्त राजू यादव ने नरेन्द्र सिंह को ईंट से उसके सिर पर बेरहमी से मारकर हत्या कर दिया तथा शव को दूसरे प्लाट में दीवाल के बगल में गिरा कर घटनास्थल से भाग गया। जिसके संबंध में आज 14 जनवरी 2024 को प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
गोरखपुर महोत्सव बम बम बोल रहा है काशी गीत पर झूमि गोरख नगरी
खजनी गोरखपुर।। त्योहार के कारण फुटकर बाजारों में हरी सब्जियों के दाम एक बार फिर बेलगाम हो गए, और बाजारों में सब्जियां मंहगे दामों में बिकीं। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर क्षेत्र के फुटकर बाजारों में हरी सब्जियों के दामों में खासी तेजी देखी गई। सब्जियां दो गुने भाव में बेची गई। मकर संक्रांति पर्व को खिचड़ी खाने की परंपरा है और इस अवसर पर लोग पितृ, पुरोहितों और देवी देवताओं को श्रद्धा पूर्वक दान भी करते हैं। पर्व के कारण सभी परिवारों में खिचड़ी खाने और दान पुण्य करने की सदियों पुरानी परंपरा है। ऐसे में आम लोगों की जरूरतों को उनकी मजबूरी बना कर थोक और फुटकर बाजारों में सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे। कल तक बाजारों में 25 से 30 रूपए प्रति किलो बिकने वाली हरी मटर 50 और 60 रूपए प्रति किलो के भाव से बिकी, वहीं 10 रूपए प्रति किलो बिकने वाली मूली 40 रूपए किलो टमाटर धनियां पत्ती गोभी बीन्स गाजर बंद गोभी बैंगन शिमला मिर्च पालक मेथी के साग नींबू कटहल कद्दू लौकी प्याज और अदरक सहित सभी सब्जियां अधिक मुल्य पर बिकती नजर आईं। त्योहार के कारण फुटकर सब्जियों के बाजारों में भीड़ देखी गई। अचानक सब्जियों के बढ़े दामों से ग्राहकों में हैरत देखी गई। वहीं मूल्य पूछ कर जाने वाले ग्राहकों को सब्जियों के दुकानदार चुनौती देते हुए यह कहते नजर आए कि जाइए हर तरफ यही भाव मिलेगा आज सब्जियां मंहगी हैं। जानकारों ने बताया कि त्योहार के कारण बाजार में मांग बढ़ जाती है। इसलिए थोक और फुटकर बाजारों में दुकानदार जानबूझकर साजिश के तहत अधिक मुनाफा कमाने के लिए मूल्य बढ़ा देते हैं। बाजारों में अचानक मांग बढ़ने पर दाम बढ़ने से पुराना माल और खराब होने वाली सब्जियों से भी मुनाफा कमाने का मौका मिल जाता है।
अतिथियों के लिए गीता प्रेस से अयोध्या रावण की गई पुस्तक उपहार स्वरूप में दी जाएगी भेंट
गोरखपुर एम्स में बदले प्रशासनिक पदों के प्रभारी नए निदेशक ने डॉक्टर अजय भारती को मिस बनाया डॉक्टर हरिशंकर जोशी को मिली रजिस्टर पद की जिम्मेदारी
