जल्द ही यात्रियों के लिए खुल जाएगा स्लीप पॉड होटल, इस प्लेटफॉर्म पर हुआ है निर्माण
बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री आ रहे हैं गोरखपुर, जानिए कब और कहां लगेगा दरबार
रामचरितमानस की मांग पूरी करने को नई मशीन लगाएगा गीता प्रेस
मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी
गोरखपुर। ऐसोसिएशन आफ प्रोफेशनल ग्रेजुएट सिविल इंजिनियर्स की वार्षिक आम सभा 2023 का आयोजन शहर के प्रतिष्ठित होटल में किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ई० आशुतोष चन्द्रा ने संस्था के सदस्यो, पूर्व अध्यक्षों व वरिष्ठ सदस्यों का स्वागत व अभिनंदन किया । तदोपरान्त अध्यक्ष ई० आशुतोष चन्द्रा ने विगत वर्ष 2023 का आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसका सभी सदस्यों ने स्वीकृती व अनुमोदन प्रदान किया। साथ ही साथ अन्य बिन्दुओं पर विचार करते हुए संस्तुति सदस्यों ने दिया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष ई०ए० एन० त्रिपाठी व पूर्व अध्यक्षों ने अपने विचार व्यक्त किया। निवर्तमान अध्यक्ष ई० ए०एन० त्रिपाठी ने इस अवसर पर प्रस्ताव रखा कि दिनांक 22 जनवरी 2024 को भगवान 'श्रीराम' की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी करेंगे व हम सभी इंजिनियस बंधु अपने परिवार व इष्ठ मित्रगण के साथ मिलकर दीपोत्सव कर भगवान 'श्री राम' की अराधना करेंगे। इस पर सभी इजिनियर्स बंधुओं ने इसको सहर्ष स्वीकार किया। अंत में अध्यक्ष की आशुतोष चन्द्रा ने उपस्थित सभी सदस्यगण व अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यश ई०सुनील सिंह, ई०संजय मणि, ई. सतीश सिंह, ई० नीरज गौतम, ई० अजय श्रीवास्तव, निवर्तमान अध्यक्ष ई०ए०एन०त्रिपाठी, वरिष्ठ सदस्य ई० राजेश कुमार सिंह, ई०पवनेश कुमार (सचिव) व सदस्य ई० सी०पी० पाण्डेय, ई० सौरभ श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, ई० इरफान अली, ई० महमूद आलम व अतिथिगण अडाणी सीमेंट से ई०त्रिभुवन तिवारी व ई० अनुज सिंह रहे।
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सभी नागरिकों को मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पर्व पर आस्था को सम्मान देने के लिए पूरे प्रदेश के अंदर सुरक्षा सुविधा व सहूलियत के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सोमवार को भ्रह्ममुहूर्त में मकर संक्रांति पर्व पर गोरखनाथ मंदिर में महायोगी गोरखनाथ को विधिविधान से आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में सीएम योगी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि कहीं भी श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। इसे लेकर पूरे प्रदेश में हर जगह पर्याप्त व्यवस्था की गई है। गोरखनाथ मंदिर में भी खिचड़ी चढ़ाने आए लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सारी व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि गोरखनाथ मंदिर में कल से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवावतार महायोगी गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ा रहे हैं और आज मकर संक्रांति के मुख्य पर्व पर यह संख्या लाखों में दिख रही है। गुरु गोरखनाथ को आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाने के लिए सड़कों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं और लोग अनुशासित होकर दर्शन-पूजन और खिचड़ी चढ़ाने का अनुष्ठान में सम्मिलित हो रहे हैं। इन श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन के साथ ही मंदिर प्रबंधन की तरफ से भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
गोरखपुर फल मंडी भाव 15 जनवरी
गोरखपुर सब्जी मंडी भाव 15 जनवरी
Transcript Unavailable.
सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी फरियाद बोले पेंशन मकान राशन कार्ड सब दिलाएंगे
