विधायक के नेतृत्व में पूजित अक्षत और आमंत्रण पत्र दिया गया। खजनी गोरखपुर।। तहसील क्षेत्र के बेलघाट ब्लॉक क्षेत्र में क्षेत्रीय विधायक श्रीराम चौहान के साथ भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बेलघाट कस्बे में स्थित शिव मंदिर परिसर से शुभारंभ करते हुए मुख्य कस्बे और आसपास के गांवों में लोगों के घरों तक पहुंच कर अयोध्या धाम से आए पूजित अक्षत और आमंत्रण पत्र दिया। इस दौरान सभी लोगों से 22 जनवरी को अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर के प्रथम तल के गर्भगृह में होने वाले भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अपने घरों में दीप जलाकर दीपावली मनाने और भजन कीर्तन का आयोजन करने की अपील की, साथ ही विधायक श्रीराम चौहान ने स्थानीय लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद कभी भी समय निकाल कर अयोध्या पहुंच कर दर्शन किया जा सकता है। 22 जनवरी को अयोध्या धाम में बहुत अधिक भीड़ होगी और सुरक्षा व्यवस्था भी तगड़ी होगी ऐसे में उसी दिन दर्शन के लिए पहुंचने पर कठिनाईयां पेश आएंगी। इसलिए बेहतर यही होगा कि 22 जनवरी के बाद कभी भी पहुंच कर विधि विधान से भगवान का दर्शन करें। इस दौरान साथ चल रहे उत्साही युवा भगवान श्रीराम का जयघोष करते हुए लोगों को पूजित अक्षत और आमंत्रण पत्र वितरित किए।
