उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सोनिया से साक्षात्कार लिया ।सोनिया ने बताया कि महिलाएं स्वयं वोट देने या अन्य कार्य सम्बंधित निर्णय ले सकती हैं। महिलाओं को भूमि अधिकार मिलने पर अपना जीवन अच्छे से बिता सकती हैं। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। भूमि का अधिकार मिलने पर महिलाएं उस भूमि पर खेती कर सकती हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवांगी से साक्षात्कार लिया ।शिवांगी ने बताया कि महिलाओं को भूमि या कोई भी अधिकार नही होता है,जिससे वो अपने मन से कोई काम कर सकें। महिलाएं पुरुषों से पूछ कर फैसला करती हैं। पुरुषों की सहमति होती है तभी महिलाएं आगे बढ़ती हैं। महिलाओं को अधिकार मिलना चाहिए ।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कविता से साक्षात्कार लिया ।कविता ने बताया कि ये मोबाइल वाणी पर प्रसारित कार्यक्रम सुनती हैं और इनको बहुत अच्छा लगता है। कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार , शिक्षा का महत्त्व,इत्यादि पर बात की गई है। कार्यक्रम को सुनकर कई औरतें आगे बढ़ने का प्रयास कर रही हैं और अपने पैरों पर खड़ी होने के बारे में सोच रही हैं । कविता के ऊपर भी कार्यक्रम का प्रभाव पड़ा और ये अपने बेटा के बराबर बेटी को भी सम्पत्ति का अधिकार देंगी।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजन से साक्षात्कार लिया ।राजन ने बताया कि महिलाओं को कोई भी काम पति या पिता से पूछ कर करना चाहिए।महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरुरी है और उनको भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। शिक्षित महिलाएं सरकार द्वारा प्राप्त नौकरी कर पाएंगी
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा फूलगोभी की रोपाई से सम्बंधित जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें .
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ममता से बातचीत की। ममता का कहना है मोबाइल वाणी का कार्यक्रम वे हमेशा सुनती हैं उन्हें यह कार्यक्रम अच्छा लगता है। मोबाइल वाणी पर चल रहे कार्यक्रम जिसमे महिलाओं के अधिकार के बारे में बताया गया। इससे उनके जीवन में बहुत बदलाव आया है। उन्होंने बताया उनके घर में उनकी बहुओं के साथ हमेशा लड़ाई होती थी , इसलिए उन्हें अलग रहने के लिए बोल दिया था। लेकिन कार्यक्रम सुनने के बाद उनके विचार में बदलाव आया और उन्होंने अपनी बहुओं को उनका अधिकार दे दिया। बहुओं को अपने साथ रहने के लिए ले आई।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सोनू से बातचीत की। सोनू का कहना है मोबाइल वाणी पर चल रहे कार्यक्रम जिसमे महिलाओं को अधिकार देने की जानकारी दी जा रही है। इसे उनका विचार बदला कि महिलाओं को भी जमीन का अधिकार मिलना चाहिए
साथियों , अनेकता में एकता का प्रतीक हमारे देश भारत ने खुद में कई विविधताओं को अपने अंदर समेटा हुआ है और पुरे साल पर्व - त्योहारों से यहां का वातावरण ऊर्जावान बना रहता है। एक पर्व जाता है और दूसरा पहले से ही दस्तक देने के लिए तैयार रहता है।इसी कड़ी में आज हम मना रहे हैं - दीपों का पर्व, दीपावली। साथियों इसी दिन भगवान श्री राम 14 साल के बाद ,अपने वनवास को पूरा कर के जब अयोध्या वापस लौटे थे,तब उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने पुरे अयोध्या को दीप जलाकर रौशन किया था और खुशियां मनाई थी। तब से लेकर हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की प्रदोषव्यापिनी अमावस्या तिथि को ये पर्व मनाया जाता है। इस दिन पुरे घर की सफाई की जाती है और माता लक्ष्मी एवं गणेश जी की पूजा की जाती है. लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार रंग बिरंगे बत्तियों ,तोरण ,फूलों ,रंगोली, इत्यादि से अपने घरों को सजाते हैं और इस अवसर पर तरह - तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। साथ ही दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर खुशियां मनाई जाती है और मिठाइयां बाटी जाती है। तो दोस्तों ,आइए आज दीपावली के दिन आशावादी दीपक जला कर पूरे विश्व के लिए सुख,शांति,समृद्धि,और प्रेम की कामना करें।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सलमान बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सलमान से साक्षात्कार लिया। सलमान ने बताया कि पहले वो बहुत गरीब थे , जिसके कारण वो पढाई नहीं कर पाए। उसके बाद वो शहर जाकर काम करने लगे और धीरे धीरे जीवन में सुधार होने लगा। कार्यक्रम सुनकर उनके जीवन में काफी बदलाव आया।उनके बच्चे अब पढ़ लिख लिख रहे है। जितना अधिकार बेटो का है उतना ही अधिकार बेटियों का भी है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मन्नत से साक्षात्कार लिया । मन्नत ने बताया कि घर में महिलाओं का कोई हक़ अधिकार नहीं होता है, घर में पुरुषो का अधिकार होता है, इसलिए पुरुषो से पुछा जाता है। औरते कहीं भी जाती है , तो पुरुषो से पूछ कर ही जाती है। ताकि घर में कोई विवाद न हो और लड़ाई झगडे का माहौल न बने। बिना पूछे जाने से घर में लड़ाई झगड़ा का माहौल बन जाता है। घर में विवाद न हो इसलिए महिलाये घर में पूछ कर ही कही जाती है। आज के समय में महिलाओं का शिक्षित होना बहुत ही जरुरी है। महिलाये शिक्षित रहेंगी तो आगे बढ़ सकती है और नौकरी भी कर सकती है। इससे घरवालों को भी मदद हो सकती है शिक्षित महिला अपने आने वाली पीढ़ी को भी संभाल सकती है।