उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि समाज में लैंगिक असमानता का मुख्य कारण महिलाओं में व्याप्त अशिक्षा है। कई महिलाएं आज भी अनपढ़ हैं। इसलिए वो अपने अधिकार के लिए लड़ नही पाती हैं। कुछ महिलाएं आज भी बेटियों की तुलना में बेटों को पढ़ाने की पक्षधर हैं।
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से रिंकी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। भूमि अधिकार नहीं मिलते हैं उसका कारण है कि महिलाएं अभी भी अशिक्षित हैं जिससे वे इसके लायक नहीं बने हैं इसलिए पुरुषों द्वारा उनका अधिकार नहीं दिया जाता है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से मनु सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि महिलाओं में इस निरक्षरता दर के पीछे मुख्य कारण उचित संसाधनों की कमी है। महिला शिक्षा भारत में महिला शिक्षा की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। भारत में महिला शिक्षा की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है जनगणना के अनुसार, भारतीय महिलाओं की साक्षरता दर चौंसठ दशमलव छह थी यह संख्या पुरुषों की साक्षरता दर अस्सी है।अगर महिलाएं शिक्षित हैं तो वे अपने घर की सभी समस्याओं का समाधान कर सकती हैं