उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से अरमान खान से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। महिलाओं को भी भूमि का अधिकार मिलना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि यदि पिता उन्हें भूमि अधिकार अपनी खुशी से देंगे तो वे ले सकते हैं, वैसे वे भूमि अधिकार मांग भी सकती हैं। उनका कहना है कि भूमि अधिकार मिलने पर वे धान ,गेहूं जैसे बहुत सारे फसल उगायेंगी।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मंजू से साक्षात्कार लिया। मंजू ने बताया कि पिता या पति भूमि में अधिकार देंगे तो ले लेंगी । भाई भूमि में अधिकार नही दे सकते हैं। शादी के बाद इनका ससुराल में सम्पत्ति का अधिकार है
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवानी से बातचीत की। शिवानी ने बताया कि अगर महिलाओं को काम के हर क्षेत्र में बढ़ावा देना है, तो उनमें से एक है उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करना, इसके लिए उन्हें खेती से जोड़ा जाना चाहिए यदि वे खेती करते हैं तो फसल जो उगायेंगी उससे घर में खायेंगी साथ ही बेच कर पैसे भी कमा सकती हैं। यदि औरतें घर में रहकर भी काम कर सकती हैं जैसे की सिलाई का काम है ,पेन्सिल पैक का काम है ,अगरबत्ती पैकिंग का काम है कढ़ाई का काम कर के वे घर में बैठे बैठे पैसे कमा सकती हैं। इसके लिए उनके पास हुनर होना जरूरी है। उनका कहना है महिलाओं का पिता की संपत्ति में अधिकार मिलना जरूरी है क्योंकि हर काम के लिए औरतों की जरूरत है जैसे घर का काम हो ,बच्चों को पढ़ाने का काम हो हर काम औरतें ही देखती हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से सुरभि से बातचीत की। बातचीत में सुरभि ने बताया कि भूमि पर अधिकार मिल जाए पर जबतक खेतों में काम नहीं करेंगी क्या खायेंगी। काम तो करना ही पड़ेगा काम नहीं करेंगे तो खाना कैसे मिलेगा उनका कहना है कई पति उन्हें घर चलाने के लिए पैसे नहीं देते तो जमीन का अधिकार कैसे देंगे। उनके पति मजदूरी करते हैं जिससे जैसे तैसे घर चलाती हैं। सुरभि ने बताया कि भाई उन्हें अधिकार दे सकता है लेकिन वे अपने भाई से अधिकार नहीं मांग सकती हैं। उनके भाई खेती कर के अपना घर चलाते हैं, सब्जी लगाते हैं जिससे उनका गुजारा होता है।भूमि अधिकार लेने के लिए महिलाओं को पढ़ाई लिखाई बहुत जरूरी है ,पढ़ेंगी तो आगे बढ़ेंगी कोई नौकरी कर सकती हैं। पढ़ी रहेंगी तो उन्हें नौकरी मिल सकती है साथ ही अपना अधिकार भी मांग सकती हैं। यदि वे शिक्षित नहीं रहेंगी तो उन्हें कोई जानकारी नहीं मिलेगी अपने बच्चों को भी शिक्षा नहीं दे पायेंगी।
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से सकीना से बातचीत की। बातचीत में सकीना ने बताया कि अगर पिता अपनी खुशी से सम्पत्ति का अधिकार दे तो वे ले सकती हैं ,भाई अगर खुशी से दे तो वे हिस्सा ले सकती हैं। वैसे वे अपना हिस्सा मांग नहीं सकती हैं। उनका कहना है कि भूमि अधिकार मिलने से वे चावल ,गेहूँ और बहुत सारे फसल उगा सकती हैं। जिसे बेचेंगी तो उससे लाभ भी होगा
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बनो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से निधि से साक्षात्कार लिया।निधि ने बताया कि काम करना जरुरी है , बिना काम के जीवन आसान नहीं है। खेती बाड़ी कर के घर को चलाते है। अपने भाई से अधिकार नहीं मांगना चाहते हैं। खेतीबाड़ी कर के अपना घर का खर्चा चलाते है। महिलाओं को पढ़ना लिखना बहुत जरुरी है, तभी आगे बढ़ पाएंगे। महिलायें शिक्षित होंगी तभी अपने लिए कुछ कर पाएंगी और अपने हक़ के लिए लड़ पाएंगी और अपने बच्चो को शिक्षित कर पाएंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बनो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रोशन से साक्षात्कार लिया।रोशन ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना जरुरी है। महिलाओं को अधिकार मिलना बहुत जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिला सम्पत्ति अधिकार विषय पर कुछ लोगों का कहना है कि यदि महिलाएं अपने ससुराल पक्ष से सक्षम हैं तो उनको अपने पिता की संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलनी चाहिए।हिस्सा लेने पर भाई-बहन का रिश्ता बिगड़ सकता है और मायके जाने पर आदर - सत्कार या आवभगत होता है, वो नही हो पाएगा। इसलिए वो मायके में हिस्सा नहीं लेना चाहती हैं। यह लोगों की राय ,सोच और कहना है।महिलाएं ज्यादातर खेतों में काम करती नजर आती हैं। महिलाओं को कृषि से जोड़ने के लिए तथा उन्हें अच्छा उत्पादन देने के लिए प्रशिक्षण देना आवश्यक है। उन्हें कृषि कार्य का ज्ञान होना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनारा से साक्षात्कार लिया। अनारा ने बताया कि ये अपने पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा नही लेना चाहती हैं। क्योंकि वो भाई का हिस्सा और हक़ है। भाई का हक़ नहीं मारना चाहती हैं। महिलाओं से घर के मुख्य निर्णयों में राय जरूर लेना चाहिए। अनारा स्कूल में खाना बनाने का काम करती हैं ,काम करने से ही पैसा आता है।
