उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से तनवीर से बातचीत की। तनवीर का कहना है कि महिलाओं को निर्णय लेने का हक़ दिया गया है, लेकिन वो अशिक्षित होने के कारण अपने सारे फैसले अपने घरवालों से पूछ कर लेती है। शिक्षा और जानकारी के आभाव के कारण वो सारे फैसले पूछ कर लेती है। जागरूकता की कमी के कारण महिलाएं अपना फैसला खुद नहीं ले पाती। महिलाओं को भूमि में अधिकार मिल जाये तो वो आगे बढ़ सकती है और अपना निर्णय खुद ले सकती है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रुति से बातचीत की। श्रुति का कहना है कि शिक्षा सभी के लिए जरुरी है, बिना शिक्षा के मनुष्य का जीवन बेकार है। शिक्षित महिलाये अपना निर्णय व फैसला खुद ले सकती है। शिक्षित महिला अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकती है और कोई नौकरी या व्यापार भी कर सकती है। शिक्षित महिला ही आगे बढ़ती है , वो किसी के भी दबाओ में नहीं रहती है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अंजू से बातचीत की। अंजू का कहना है कि महिलाओं को कोई भी निर्णय लेने के लिए या वोट डालने के लिए घरवालों से पूछना पड़ता है। महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। पढ़ लिख कर महिलाये नौकरी कर सकती है या खेती बाड़ी भी कर के पैसा कमा सकती है। महिलाओं का पढ़ा लिखा होना बहुत जरुरी है। ग्रामीण क्षेत्र में महिलाये शिक्षा के आभाव में पिछड़ रही है।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कोमल से साक्षात्कार लिया। कोमल ने बताया कि अगर महिलाओं को भूमि का अधिकार मिल जाये तो महिलायें खेती बाड़ी करके अपना जीवन अच्छा बना सकती है। महिलाओं को शिक्षित करना होगा , तभी वो आगे बढ़ पाएंगी और नौकरी या कोई भी काम कर सकती है। महिलाओं को भी भूमि में बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नाजिरा से बातचीत की। नाजिरा का कहना है कि महिलाओं का भी वोट डालने के हक़ और अधिकार है। 18 साल से ऊपर के सभी नागरिको का वोट डालने का अधिकार है। सरकार औरतो के लिए बहुत सारी योजनाए ला रही है , जैसे राशन कार्ड में नाम और सुकन्या समृद्धि योजना आदि। जैसे खरबूजा को देख दूसरा खरबूजा रंग बदलता है, वैसे ही एक महिला को देख दूसरी महिला भी अपने जीवन में बदलाव लाती है। समाज में लोग भी एक दूसरे को देख कर बदलते है। समाज के लोग गुराह हो रहे है, लेकिन आज के समय में देखा जाए तो महिलाये पुरुषो के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से राजेश ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रधान से बातचीत की। प्रधान का कहना है कि महिलाओं को भूमि का अधिकार नहीं मिल पाता है उसका कारण है महिलाएं बच्चे ज्यादा करती हैं। साथ ही शिक्षा और जागरूकता की कमी है। उनका कहना है उनके इलाके में बहुत सारी महिलाएं शिक्षित हैं। महिलाओं को शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहिनी से बातचीत की। मोहिनी का कहना है कि महिलाओं को उनका अधिकार मिल जाएगा तो घर बहुत अच्छे से चलायेंगे। वे खेती भी कर सकती हैं खुद नहीं कर सकती किसी और दे करवा सकती हैं इसके लिए उन्हें पहले हक़ मिलेगा तभी तो

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सीमा मिश्रा से बातचीत की। सीमा मिश्रा का कहना है कि महिलाओं को उनका हक अधिकार मिलना चाहिए क्योंकि महिलाएं पुरूषों के बराबर चलती हैं। आज कल पुरूष महिलाओं को अपने समान नहीं समझते हैं उन्हें लगता है महिलाएं जो भी निर्णय लेंगी पुरूषों से पूछ कर लेंगी,महिलाओं के लिए शिक्षित या जागरूक होना बहुत महत्वपूर्ण है इससे वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनिका से बातचीत की। अनिका का कहना है महिलाओ को यदि उनका हक़ अधिकार मिलता है तो वे अपना घर परिवार अच्छे से चला सकती हैं अपने बच्चों का परवरिश अच्छे से कर सकती हैं। उनका कहना है वे अपने परिवार में भी यह नियम लागू कर रही हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से लक्ष्मी से बातचीत की। लक्ष्मी का कहना है कि महिलाओं को यदि उनका हक अधिकार मिलता है तो कुछ महिलाएं बहुत घमंड में रहती हैं किसी को कुछ पूछती नहीं हैं ,ऐसे महिलाओं को हक अधिकार मिलना चाहिए जो सबकी देखभाल करें सबका मान सम्मान करे।