उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नाजिरा से बातचीत की। नाजिरा का कहना है कि महिलाओं का भी वोट डालने के हक़ और अधिकार है। 18 साल से ऊपर के सभी नागरिको का वोट डालने का अधिकार है। सरकार औरतो के लिए बहुत सारी योजनाए ला रही है , जैसे राशन कार्ड में नाम और सुकन्या समृद्धि योजना आदि। जैसे खरबूजा को देख दूसरा खरबूजा रंग बदलता है, वैसे ही एक महिला को देख दूसरी महिला भी अपने जीवन में बदलाव लाती है। समाज में लोग भी एक दूसरे को देख कर बदलते है। समाज के लोग गुराह हो रहे है, लेकिन आज के समय में देखा जाए तो महिलाये पुरुषो के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रिंकी सिंह से बातचीत की। रिंकी सिंह का कहना है महिलाओं के गरीबी हटाने के लिए सरकार द्वारा राशन दिया जाता है लेकिन केवल राशन देने से गरीबी दूर नहीं हो सकती है। सरकार द्वारा लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाना चाहिए। महिलाएं खेतों में भी काम कर सकती हैं जिससे वे अपनी गरीबी दुर कर सकती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एडवोकेट पवन से साक्षात्कार लिया। पवन ने बताया कि महिलाओं को परिवार के निर्णयों में शामिल करना चाहिए।सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए और इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए

इस कार्यक्रम में हम जलवायु परिवर्तन के कारण बदलते मौसम और असमान बारिश के पैटर्न से उत्पन्न हो रहे जल संकट पर चर्चा करेंगे। "मौसम की मार, पानी की तकरार" से लेकर "धरती प्यासी, आसमान बेपरवाह" जैसे गंभीर मुद्दों पर गहराई से विचार किया जाएगा। हम समझेंगे कि कैसे सूखा और बाढ़ दोनों ही हमारे जल संसाधनों को प्रभावित कर रहे हैं, और इन समस्याओं से निपटने के लिए सामूहिक और व्यक्तिगत स्तर पर क्या समाधान हो सकते हैं। हम आपसे जानना चाहते हैं – आपके इलाक़े में पानी की क्या स्थिति है? क्या आपने कोई जल संरक्षण के उपाय अपनाए हैं? या आप इस दिशा में कोई क़दम उठाने की सोच रहे हैं?

इस कार्यक्रम में हम जानेंगे जल संरक्षण और ऊर्जा बचत से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में। साथ ही, यह कार्यक्रम बताएगा कि आप इन योजनाओं का लाभ कैसे उठा सकते हैं और अपने गाँव के विकास में कैसे योगदान दे सकते हैं। स्वच्छ पानी और सतत ऊर्जा के महत्व को समझते हुए, हम एक बेहतर कल की ओर कदम बढ़ाएंगे। क्या जल सरंक्षण की योजनाओं के बारे में आपने भी सुना है, क्या आप इन योजनाओं का लाभ आपने भी उठाया है, क्या आपके गाँव में जल सरंक्षण की कोई प्रेरणादायी कहानी है ?

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ी श्रोताओं के विचार

उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से असरफ खान से बातचीत की। बातचीत में असरफ खान ने बताया कि सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें सरकार महिलाओं को ऐसे कई वेतन दे रही है। उनका कहना है कि महिलाएं रोजी-रोटी कमा सकें इसके लिए महिलाओं को शिक्षित होना महत्वपूर्ण है ताकि वे आगे बढ़ सकें और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे में जान सकें। महिलाएं पढ़ी लिखी रहेंगी तो उन्हें रोजगार मिलेगी जिससे वे अपने घर का पालन पोषण अच्छे से कर पायेंगी

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ी जानकारी

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे सरकारी बीमा योजना से जुड़ी जानकारी

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे स्वास्थ्य बीमा के बारे में