उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से अंजलि से बातचीत की। बातचीत में अंजलि ने बताया कि महिलाओं के नाम से आगरा भूमि का बैनामा किया जाता है उसमे कुछ छूट मिलती है। पढ़ी लिखी महिलाओं को अधिकार मिलना चाहिए और मिलने में आसानी होगी। पढ़ी लिखी महिलाओं को समाज में आगे बढ़ने में आसानी होगी। जरुरत पड़ने पर महिलायें अपना फैसला ले सकती है और बहुत कुछ कर सकती है
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से आनस खान से बातचीत की। बातचीत में आनस खान ने बताया कि महिलाओं का शिक्षित होना आज से समाज में बहुत जरुरी है। महिला अगर पढ़ लिख लेंगी तो कोई भी काम या नौकरी कर सकेंगी या अपना बिज़नेस भी कर सकेंगी। महिला अगर पढ़ लिख लेंगी तो कुछ भी कर सकती है, इसलिए शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुबराती से साक्षात्कार लिया। सुबराती ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए, महिलायें शिक्षित होंगी तो उन्हें सभी चीज़ो के बारे में पता होगा। समाज में सबसे महत्वपूर्ण शिक्षा है अगर महिला पढ़ लिख लेंगी तो समाज में आगे बढ़ सकेंगी। महिलाओं को भी भूमि का अधिकार मिलना चाहिए और उनके लिए शिक्षा भी बहुत जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बबलू खान से साक्षात्कार लिया। बबलू खान ने बताया कि महिलाओं को भी भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। भूमि अधिकार पाकर वो खेती बाड़ी कर सकती है और अपनी जीविका चला सकती है और अपने बच्चो को भी पाल सकती है। खेती से अर्जित पैसों से वो अपने बच्चो को पढ़ा सकती है।शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से असरफ खान से बातचीत की। बातचीत में असरफ खान ने बताया कि सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें सरकार महिलाओं को ऐसे कई वेतन दे रही है। उनका कहना है कि महिलाएं रोजी-रोटी कमा सकें इसके लिए महिलाओं को शिक्षित होना महत्वपूर्ण है ताकि वे आगे बढ़ सकें और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे में जान सकें। महिलाएं पढ़ी लिखी रहेंगी तो उन्हें रोजगार मिलेगी जिससे वे अपने घर का पालन पोषण अच्छे से कर पायेंगी
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से रूबीना से बातचीत की। बातचीत में रूबीना ने बताया कि महिलाओं को आर्थिक रूप से बदलाव लाने के लिए महिलाओं को खेती बाड़ी करनी चाहिए। समाज में जो न्याय व्यवस्था है उसमे बदलाव होने चाहिए ,बेटियों को पढ़ाई करने का अधिकार है, रोजगार करने का भी अधिकार है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अरुण से साक्षात्कार लिया। अरुण ने बताया कि महिलाओं को भूमि के अधिकार मिलना चाहिए और कानून में बदलाव हो। महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है, शिक्षित महिला अपना काम सही से करेंगी। शिक्षा के आभाव में ग्रामीण क्षेत्र की महिलायें पिछड़ी हुई है, इसलिए शिक्षा बहुत जरुरी है
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से शशांक से बातचीत की। बातचीत में शशांक ने बताया कि हमारे कानून की नीतियों में बदलाव किये जाने चाहिए जिससे महिलाओं के लिए भूमि अधिकार प्राप्त करना थोड़ा आसान हो जाना चाहिए। संपत्ति का बंटवारा होना है तो महिला और पुरूष दोनों में बंटवारा होगा। अगर महिलाओं के बीच विभाजन नहीं होगा, तो किसी के बीच विभाजन नहीं होगा, कानून में ऐसा प्रावधान होना चाहिए। इस तरह से यह और आसान बनाया जा सकता है कि महिलाओं को अच्छी जमीन मिले और उन्हें कानूनी प्रक्रिया के दौरान किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। इसके लिए उन्हें जागरूक होना बहुत जरूरी है
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से सौरभ से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से सकिल से बातचीत की। बातचीत में सकिल ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए और इसे प्राप्त करने के लिए कानूनों और नीतियों में बदलाव किए जाने चाहिए।महिलाओं को शिक्षा मिलनी चाहिए ताकि उन्हें भूमि अधिकार मिल सकें। भूमि का अधिकार मिलने से वे खेती कर सकती हैं ,कोई रोजगार भी कर सकती हैं जिससे बाल बच्चे की परवरिश कर सकती हैं
