उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला, प्रखंड कर्नलगंज से सायरा बनो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नीलिमा अवस्थी से साक्षात्कार लिया। नीलिमा ने बताया की महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलेगा तो , महिलायें भूमि में गेहू व चावल की फसल से अच्छा मुनाफा कमा सकती है। महिलाओं को जागरूक होना बहुत जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बनो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से निधि से साक्षात्कार लिया।निधि ने बताया कि काम करना जरुरी है , बिना काम के जीवन आसान नहीं है। खेती बाड़ी कर के घर को चलाते है। अपने भाई से अधिकार नहीं मांगना चाहते हैं। खेतीबाड़ी कर के अपना घर का खर्चा चलाते है। महिलाओं को पढ़ना लिखना बहुत जरुरी है, तभी आगे बढ़ पाएंगे। महिलायें शिक्षित होंगी तभी अपने लिए कुछ कर पाएंगी और अपने हक़ के लिए लड़ पाएंगी और अपने बच्चो को शिक्षित कर पाएंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बनो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रोशन से साक्षात्कार लिया।रोशन ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना जरुरी है। महिलाओं को अधिकार मिलना बहुत जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनारा से साक्षात्कार लिया। अनारा ने बताया कि ये अपने पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा नही लेना चाहती हैं। क्योंकि वो भाई का हिस्सा और हक़ है। भाई का हक़ नहीं मारना चाहती हैं। महिलाओं से घर के मुख्य निर्णयों में राय जरूर लेना चाहिए। अनारा स्कूल में खाना बनाने का काम करती हैं ,काम करने से ही पैसा आता है।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से ब्यूटी शर्मा से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को जमीन में हिस्सा मिलना जरूरी है। अगर महिलाओं को जमीन में हिस्सा मिल जाता है फिर भी परिवार में उनकी एहमियत नहीं बढ़ती है। उनका कहना है वे पिता की सम्पत्ति में हिस्सा नहीं लेना चाहती हैं क्योंकि उनके भाई हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है ,इससे समाज में उनकी अलग पहचान बनेगी
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बनो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रोशनी से साक्षात्कार लिया। रोशनी ने बताया कि महिलाओं को भूमि के अधिकार बिलकुल मिलना चाहिए। बहुत से पुरुष महिलाओं को भूमि के अधिकार देना उचित नहीं समझते है। आज के समय में लड़कियां लड़को के बराबर है , तो उन्हें भूमि का अधिकार भी मिलना चाहिए। अभी भी कुछ पुराने विचारधारा के लोग है जो लड़कियों को पीछे रखते है। लड़किया अगर पढ़ी लिखी रहेगी तभी आगे बढ़ेंगी। भूमि अधिकार पाने के लिए शिक्षा सबसे जरुरी है। महिलायें अगर पढ़ी लिखी रहेंगी तो अपने अधिकार के लिए लड़ सकेंगी। भाई का जितना अधिकार पैतृक संपत्ति में है उतना ही बहन का भी है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बनो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आसिया से साक्षात्कार लिया।आसिया ने बताया कि महिलाओं को भूमि के अधिकार बिलकुल मिलना चाहिए।भूमि का इस्तेमाल महिलाएं कृषि कार्य के लिए भी कर सकती है और अच्छा मुनाफा कमा सकती है।खेती से महिलायें बहुत लाभ कमा सकते है। खेती से उपजाए सब्जी को घर में भी इस्तेमाल कर सकती है और बाज़ार में भी बेच सकती है।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मंजू से साक्षात्कार लिया।मंजू ने बताया कि यदि इनके पति भूमि में अधिकार देंगे तो उस पर कुछ कर सकती हैं और यदि नही देंगे तो कुछ नही कर सकती हैं। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरुरी है। पिता उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मंजू से साक्षात्कार लिया।मंजू ने बताया कि यदि इनके पति भूमि में अधिकार देंगे तो उस पर कुछ कर सकती हैं और यदि नही देंगे तो कुछ नही कर सकती हैं। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरुरी है। पिता की सम्पत्ति में बेटी का अधिकार हो सकता है, मगर भाई हिस्सा नही देंगे। इनका अधिकार ससुराल में है।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बनो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अरकान मालिक से साक्षात्कार लिया।अरकान मालिक ने बताया कि महिलाओं को अधिकार मिलना चाहिए। वो अपने बहन को भी पैतृक संपत्ति में हिस्सा देने के लिए राज़ी है। महिलायें कानून की मदद से भी अपना अधिकार हासिल कर सकती है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बनो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रिया सिंह से साक्षात्कार लिया। रिया सिंह ने बताया कि पिता की संपत्ति में बेटियों को भी अधिकार मिलना चाहिए, अगर भाई ऐतराज़ न करे तो मिलना चाहिए। पति के संपत्ति में अधिकार जरूर मिलना चाहिए