उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अल शिफा से साक्षात्कार लिया। अल शिफा ने बताया कि महिलाओं को जमीन में हिस्सा मिलने पर समाज में बदलाव देखने को मिलेगा। वो अपना घर परिवार अच्छे से चलाएंगी। खेत में साग - सब्जी या फसल लगा कर और उपज को बेचकर पैसे कमा सकती हैं। बच्चों को शिक्षित कर सकती हैं और उनकी परवरिश अच्छे से कर पाएंगी। जीवन में आगे बढ़ेंगी और उनका विकास होगा। समाज में इज्जत भी मिलेगा

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता मिश्रा से साक्षात्कार लिया। अनीता मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को परिवार से अधिकार मिलता है। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। शिक्षित महिलाएं कोई काम कर के पैसे कमा सकती हैं। जैसे - खेतों में काम , सिलाई , कढ़ाई , इत्यादि। शिक्षा के बिना मनुष्य पशु के समान है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से करीना से बातचीत की। करीना का कहना है कि औरतों को जागरूक बनाना है तो उसके लिए उन्हें शिक्षित करना होगा। महिलाएं यदि शिक्षित रहेंगी तो उन्हें हर चीज की जानकारी रहेगी। साथ शिक्षित रहने पर वे आर्थिक रूप से भी मजबूत होंगी वे कोई व्यवसाय कर सकती हैं। महिलाओं को कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी मिलना चाहिए की सरकार ने उनके लिए क्या क्या योजनाएं बनाई हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नीतू से बातचीत की। नीतू का कहना है कि महिलाओं के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है महिलाएं यदि पढ़ी लिखी रहेंगी तो कुछ भी कर सकती हैं वे छोटा मोटा व्यवसाय कर सकती हैं कुछ भी कर सकती हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए उन्हें शिक्षित करना जरूरी है। साथ ही उनका कहना है महिलाओं को भूमि अधिकार मिलना जरूरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नीतू से बातचीत की। नीतू का कहना है महिलाओं के लिए शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है, अगर महिलाएं शिक्षित हैं तो कुछ भी कर सकती हैं. इससे वे छोटा मोटा व्यवसाय कर सकती हैं कुछ भी काम कर सकती हैं।उनका कहना है महिलाओं के लिए जो कानून बनाये गए हैं उसके प्रति महिलाओं को जागरूक करना चाहिए। उन्हें जागरूक करने के लिए उन्हें शिक्षित करना होगा साथ ही उन्हें खेती बाड़ी से जोड़ना जरूरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गब्बू से बातचीत की। गब्बू का कहना है महिलाओं को जागरूक करने के लिए शिक्षा जरूरी होता है. बिना शिक्षा के जानकारी नहीं मिलती है। महिलाओं को क़ानूनी अधिकारों की जानकारी के लिए उन्हें कानून के जानकार व्यक्ति से मिलना होगा। कानून की जानकारी रखने वाला यक्ति महिलाओं के क़ानूनी अधिकारों की जानकारी देंगे

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से माधुरी श्रीवास्तव से बातचीत की।माधुरी श्रीवास्तव महिलाओं के लिए पढ़ाई लिखाई जरूरी है। यदि वे पढ़ी लिखी रहेंगी तो अपना अधिकार मांग सकती हैं। महिलाओं को खेती का अधिकार रहना चाहिए इससे वे खेती कर सकती हैं घर का खर्चा निकाल सकती हैं इससे अपने परिवार और अपने बच्चों क भविष्य सुधार सकती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रमाशंकर से बातचीत की।महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक अवसरों तक पहुंच में सुधार लाने के लिए वे अपने तरीके बदलें, खुद को थोड़ा बाहर निकालने की कोशिश करें, लोगों से मिलें, शिक्षा प्राप्त करें, जानकारी प्राप्त करें।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सिफा से बातचीत की। सिफा का कहना है महिलाओं को भूमि अधिकार मिलने से उनका जीवन अच्छे से गुजर जाएगा। इससे उनका घर का माहौल अच्छे से रहेगा तो ऐसे में वे अपने बच्चों की परवरिश भी अच्छे से कर सकेंगी। उन्हें शिक्षा दे सकेंगी। महिलाएं घर पर रह कर काम कर सकती हैं जैसे सिलाई का काम है ,साड़ी बनाने का काम है। उनका कहना है पुरूष औरतों को हक़ अधिकार देना मुनासिब नहीं समझते हैं उनका मानना है जो उनका है वो महिलाओं का है। बहुत से लोग औरतों को उनका अधिकार देते ही नहीं उनका मानना है औरतों के पास दिमाग नहीं होता वे कुछ नहीं कर सकती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कमलावती से बातचीत की। कमलावती का कहना है कि महिलाओं को अधिकार मिलने से वे अच्छे से रह सकती हैं खा पी सकती हैं उनके पास जमीन रहेगा तो वे खेती कर सकती हैं,कोई दूकान खोल सकती हैं कोई व्यापार कर सकती हैं और अपना जीवन यापन कर सकती हैं। उनका कहना है उनका पूरा जीवन खेत के बलबूते ही चलता है। पहले के जमाने और अभी के जमाने में भी लोग बच्चों को नहीं पढ़ाते हैं। माँ बाप बस ये सोचते हैं बच्चा थोड़ा बड़ा हो जाए और पैसे कमाए