उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रेयांशी श्रीवास्तव से साक्षात्कार लिया। श्रेयांशी श्रीवास्तव ने बताया कि पति की संपत्ति में पत्नी का पूरा अधिकार होता है और पति अगर अपना अधिकार अपने पत्नियों को देते है तो, इससे आगे चलकर अपना नाम रौशन कर सकती है। 4 लोग देखकर उनकी तारीफ़ कर सकते है और अगर पति उन्हें अधिकार नहीं देंगे , तो वो आगे नहीं बढ़ पाएंगी। इसलिए पतियों को अपना अधिकार पत्नियों को देना चाहिए। इसका शुरुआत अगर अपने घर से ही हो तो और भी अच्छी बात है, लोग देखकर तो सही अपने पत्नियों को भी अधिकार देना चाहेंगे

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कल्पना से साक्षात्कार लिया। कल्पना ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार मिल जाए , तो महिलायें उस भूमि में कृषि कार्य करके मुनाफा कमा सकती है। इसे देखकर समाज में भी बदलाव आएगा और इससे पुरुष के मानसिकता में भी बदलाव आएगा। इसे वो अपने घर परिवार में भी लागू कर सकती है। महिलाओं के पास भूमि होगा तो उनका समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। इससे महिलायें आर्थिक रूप से भी मजबूत होंगी और समाज में उनका सम्मान बढ़ेगा

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कोमल देवी से साक्षात्कार लिया । कोमल देवी ने बताया कि महिलाओं को अगर भूमि में अधिकार मिल जाये तो, वो उस भूमि में खेती बाड़ी करके अपना रोजगार चला सकती है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से चंद्रवती से बातचीत की। चंद्रवती का कहना है कि महिलाओं को यदि पढ़ा दिया जाए तो घर परिवार सब अच्छा रहेगा नौकरी कर पायेंगे सब कुछ अच्छा रहेगा। महिलाओं को भूमि अधिकार मिलता है तो वे भी खेती कर सकती हैं अब खेत जोतने रोपने की बहुत सारी सुविधाएँ हैं। उनका कहना है महिलाओं को भी भूमि अधिकार मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से देवदत्त से साक्षात्कार लिया। देवदत्त ने बताया कि पुरुष जो काम कर सकते हैं महिलाएं वो काम नही कर सकती हैं। घर में महिलाओं को सब कुछ का अधिकार मिलता है। महिला की तुलना में पुरुष जमीन को अच्छे से संभाल सकते हैं। महिला खेती करने कैसे जाएगी ? पुरुष खेती कर सकता है और हल चला सकता है। हर काम महिला के बस का नहीं होता है। कुछ काम सिर्फ पुरुष ही कर सकता है। महिला को घर संभालना चाहिए,वो जमीन ले कर क्या करेंगी ? पुरुष जमीन संभाल लेंगे

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनुराग से साक्षात्कार लिया। अनुराग ने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार देना,उनको आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास है। भूमि का उपयोग कर के वो अपने परिवार के लिए कुछ आर्थिक सहायता कर सकती हैं। समाज में बदलाव की शुरुआत होगी। इनके घर में महिलाओं को अधिकार दिया गया है और किसी प्रकार का कोई रोकटोक नही है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रीति से साक्षात्कार लिया। प्रीति ने बताया कि आज के ज़माने में महिलाओं को दबा कर रखा जाता है। उनको कोई हक़ या अधिकार नही दिया जाता है। जमीन का अधिकार मिलने पर समाज में महिलाओं की इज्जत बढ़ जाएगी

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संगीता से साक्षात्कार लिया। संगीता ने बताया कि जमीन में अधिकार मिलने से महिला का समाज में सम्मान होगा। घर की स्थिति ठीक रहेगा। वो कोई कारोबार या खेती कर के पैसे कमा सकती हैं। बच्चों की परवरिश अच्छे से हो जाएगा

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से वंशिता से साक्षात्कार लिया। वंशिता ने बताया कि महिलाओं को जमीन में हिस्सा मिलता है तो उनमे आत्मविश्वास की भावना जागृत होगी और वो अपने जीवन में बहुत कुछ कर पाएंगी । अपने परिवार को वो आगे ले जाएँगी। शिक्षित और अशिक्षित दोनों तरह की महिलाएं अपने हुनर के सहायता से आगे बढ़ सकती हैं। महिलाओं के लिए भूमि का अधिकार एक सहारा होगा

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रियंका श्रीवास्तवसे साक्षात्कार लिया। प्रियंका श्रीवास्तव ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलने पर वो आत्मनिर्भर होंगी और समाज में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। किसी को मदद करने के लिए पहले उनको जागरूक करना होगा। उनके परिवार को बच्चों की शिक्षा के प्रति प्रेरित करना होगा। कई लोग बेटियों की शिक्षा पर ध्यान नही देते हैं। अपनी बेटियों को पढ़ाना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना बहुत जरुरी है ।