उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सिया से बातचीत की। सिया का कहना है कि महिलाओं को अगर उनका पूरा हक़ मिल जायेगा, तो उनका जीवन अच्छे से गुज़रेगा। क्योंकि हक़ ही लेने में आधा जीवन निकल जाता है। महिलाओं को उनका हक़ मिल जायेगा तो वो खेती बाड़ी करके मुनाफा कमा सकती है और अपने बचो के अच्छी शिक्षा दे सकती है। महिलाये अगर पढ़ी लिखी रहेंगी तो अपने बच्चो को खुद ही पढ़ा लेंगी। अगर महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार मिल जाये, तो समाज में कोई भेदभाव नहीं रह जायेगा। और इसे देखकर समाज में बाकी लोग भी अपने घर की बेटी या बहु को अधिकारी देने लगेंगे। सिया भी चाहती है कि उनके घर की महिलाओं को भी मान सम्मान मिले और उनकी भी राय व सलाह ली जाये।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राघव राम से बातचीत की। राघव राम का कहना है कि महिलाओं को अगर उनका पूरा हक़ मिल जाये तो बराबरी पर आ जाएँगी और उनकी बातें भी सुनी जाएगी। इससे महिलायें शिक्षित और जानकारी भी ही जाएंगी। राघव राम का कहना है कि महिला और पुरुष के बीच भेदभाव नहीं होना चाहिए , क्योंकि ये समाज के लिए अच्छी बात नहीं है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कौशर से बातचीत की। कौशर का कहना है कि महिलाओं को अगर उनका पूरा हक़ मिल जाये तो समाज में उसका अच्छा असर पड़ेगा और बदलाव भी देखने को मिलेगा। घर के पुरुष वर्ग महिलाओं को बाहर जाने से मना करते है, उन्हें सर ढक के बाहर जाने का आदेश मिलता है। लेकिन अब धीरे धीरे समाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। समाज में ये मुमकिन नहीं है, कि महिलाये पुरुषो की बराबरी कर पाए। औरतो की इतना सम्मान भी नहीं मिलता की वो मर्दो की बराबरी कर पाए। मर्दो का मानना है की महिलायें घर पर रहकर चूल्हा चौका देखे।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बड़का से साक्षात्कार लिया। बड़का ने बताया कि महिलाओं को जमीन में अधिकार देने से समाज में बदलाव आएगा। काम कर के अपने जीवन में आगे बढ़ेंगी। ये चाहती हैं कि इनके घर की औरतों को हक़ मिले ,मगर घर के आदमी चाहेंगे तभी ये हो पाएगा
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सतगुरु प्रसाद से साक्षात्कार लिया। सतगुरु प्रसाद ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित और जागरूक करना होगा। बिना जानकारी दिए अधिकार देने का कोई लाभ नही है। महिलाओं को जमीन में अधिकार देने से समाज में बदलाव आएगा। ये अपने परिवार में महिलाओं को अधिकार देंगे।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शकुंतला देवी से साक्षात्कार लिया। शकुंतला देवी ने बताया कि भूमि का अधिकार मिलने पर महिलाएं उस भूमि पर खेती कर के अपना जीवन यापन कर सकती हैं। पशुपालन भी कर सकती हैं। घर में औरतों की राय लेनी चाहिए और उनका सम्मान होना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आजम खान से साक्षात्कार लिया। आजम खान ने बताया कि महिलाएं शिक्षित होंगी तो उनका जीवन अच्छा होगा और वो अपना व्यक्तित्व निखार सकती हैं। महिलाओं को घर संभालना चाहिए। इसलिए अपने घर में ये महिलाओं को ये सम्पति का अधिकार नही दे सकते हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आर्या से बातचीत की। आर्या का कहना है महिलाओं को उनका पूरा हक़ मिलता है तो समाज में बदलाव होगा। इसके लिए हमे अपनी सोच बदलनी होगी क्योंकि जब हम अपनी सोच बदलेंगे तो लोग भी हमें देखकर अपनी सोच बदलेंगे। आज कल महिला और पुरूष में समानता है इसलिए दोनों को समान अधिकार मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गीता से बातचीत की। गीता का कहना है यदि औरतों को उनका हक़ मिल जाए तो महिलाओं के जीवन में बहुत बदलाव आएगा। इससे वे बहुत कुछ कर सकते हैं वे पढ़ेंगे लिखेंगे अच्छे से रह सकते हैं। वे भी चाहते हैं कि उनके परिवार में औरतों को उनका हक अधिकार मिले
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रूही से बातचीत की। रूही का कहना है समाज में महिलाओं और पुरुषों दोनों के बीच कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। जो अधिकार पुरूषों को दिया जाता है वही अधिकार महिलाओं को भी दिया जाना चाहिए