उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से राजेश ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रधान से बातचीत की। प्रधान का कहना है कि महिलाओं को भूमि का अधिकार नहीं मिल पाता है उसका कारण है महिलाएं बच्चे ज्यादा करती हैं। साथ ही शिक्षा और जागरूकता की कमी है। उनका कहना है उनके इलाके में बहुत सारी महिलाएं शिक्षित हैं। महिलाओं को शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहिनी से बातचीत की। मोहिनी का कहना है कि महिलाओं को उनका अधिकार मिल जाएगा तो घर बहुत अच्छे से चलायेंगे। वे खेती भी कर सकती हैं खुद नहीं कर सकती किसी और दे करवा सकती हैं इसके लिए उन्हें पहले हक़ मिलेगा तभी तो
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सीमा मिश्रा से बातचीत की। सीमा मिश्रा का कहना है कि महिलाओं को उनका हक अधिकार मिलना चाहिए क्योंकि महिलाएं पुरूषों के बराबर चलती हैं। आज कल पुरूष महिलाओं को अपने समान नहीं समझते हैं उन्हें लगता है महिलाएं जो भी निर्णय लेंगी पुरूषों से पूछ कर लेंगी,महिलाओं के लिए शिक्षित या जागरूक होना बहुत महत्वपूर्ण है इससे वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकती हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनिका से बातचीत की। अनिका का कहना है महिलाओ को यदि उनका हक़ अधिकार मिलता है तो वे अपना घर परिवार अच्छे से चला सकती हैं अपने बच्चों का परवरिश अच्छे से कर सकती हैं। उनका कहना है वे अपने परिवार में भी यह नियम लागू कर रही हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से लक्ष्मी से बातचीत की। लक्ष्मी का कहना है कि महिलाओं को यदि उनका हक अधिकार मिलता है तो कुछ महिलाएं बहुत घमंड में रहती हैं किसी को कुछ पूछती नहीं हैं ,ऐसे महिलाओं को हक अधिकार मिलना चाहिए जो सबकी देखभाल करें सबका मान सम्मान करे।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से उत्कर्ष से बातचीत की। उत्कर्ष का कहना है कि महिलाओं को अगर उनका पूरा हक़ मिल जायेगा, तो समाज में उनकी स्थिति बदल जाएगी। ये हमारे खुद पर निर्भर करता है कि हम अगर महिलाओं को सम्मान दे रहे है, तो इसमें कोई बुराई नहीं है। बहुत लोग सम्मान देते है और बहुत लोग सम्मान नहीं देते है। जीवन में शिक्षा बहुत जरुरी है, शिक्षित इंसान कुछ भी कर सकता है। शिक्षा अगर मजबूत रहेगा तो जीवन में बहुत कुछ किया जा सकता है। ।उत्कर्ष भी चाहते है कि उनके घर की महिलाओं को भी हक़ और अधिकार मिले।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनुपम से बातचीत की। अनुपम का कहना है कि महिलाओं को जब भूमि में अधिकार मिलेगा , तो समाज में उनका मान सम्मान बढ़ेगा, क्योंकि जिसके पास धन दौलत रहेगा उसका लोग सम्मान करेंगे ही। पुरुष और महिला में बराबर समानता होनी चाहिए और दोनों में भेदभाव नहीं होना चाहिए। अनुपम भी चाहती है कि उनके घर की महिलाओं को भी मान सम्मान मिले और उन्हें अधिकार मिलना बहुत जरुरी है।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से लुमिना से बातचीत की। लुमिना का कहना है कि महिलाओं को अगर उनका पूरा हक़ मिल जाये तो अपने आप ही उनके जीवन में बदलाव आ सकेगा और खेती बाड़ी में भी हिस्सा मिलेगा। समाज में देखा जाता है कि लड़को के मुकाबले लड़कियों को कम पढ़ाया जाता है। लड़के और लड़की में कभी भी भेदभाव नहीं करना चाहिए और दोनों को बराबरी का हिस्सा देना चाहिए। समाज में महिलाओं का भी पुरुष के बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। लुमिना भी चाहती है कि उनके घर में भी ये चीज़ लागू हो सके और वो भी अपने परिवार के लोगो को अधिकार दे सके
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सरोज से बातचीत की। सरोज का कहना है कि महिलाओं को शिक्षित करना और जागरूक करना भी जरुरी है। महिलाओं का भी पुरुष के बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। हमारे समाज में महिला और पुरुष में भेदभाव किया जाता है। इसलिए महिलाओं को शिक्षित और जागरूक करना बहुत जरुरी है। अशिक्षित होने के कारण महिलायें अपना अधिकार नहीं ले पा रही है। सरोज भी चाहती है कि उनके घर की महिलाओं को भी मान सम्मान मिले और पढ़ लिख कर जागरूक हो सके
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सारा से बातचीत की। सारा का कहना है कि सभी महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी, महिलाये शिक्षित होंगी तभी अपना कोई भी कार्य कर सकती है। शिक्षा एक ऐसी कड़ी है, जो औरतो को उनका हक़ और और अधिकार दिला सकती है। इससे महिलाये जागरूक भी हो सकती है और अपना अच्छा बुरा सोच सकती है, और हर तरीके से आगे बढ़ सकती है। अपने परिवार को एक बेहतर जीवन दे सकती है और समाज में बदलाव भी ला सकती है।सारा भी चाहती है कि उनके घर की महिलाओं को भी मान सम्मान मिले और उन्हें अधिकार मिलना बहुत जरुरी है