उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से रूबीना से बातचीत की। बातचीत में रूबीना ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। यदि महिलायें शिक्षित होंगी अपने भविष्य में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगी, उनका भविष्य उज्ज्वल होगा, वे अपने बच्चों को भी अच्छी शिक्षा देंगी। कुछ लोग महिलाओं को भूमि अधिकार नहीं देते हैं लेकिन उन्हें अधिकार मिलना चाहिए। महिलायें शिक्षित होंगी तभी दूसरों के बारे में सोचेंगी अपने अधिकारों के लिए लड़ पायेंगी। समाज में महिला पुरूष दोनों को समान अधिकार दिए जाने चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत आवश्यक है

उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से आफताब आलम से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि सरकार को महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए वेकेन्सी निकालनी होगी। सरकार वेकेन्सी निकालेगी तो महिलायें आगे बढ़ेगी। महिलायें शिक्षा प्राप्त करेंगी तो आगे बढ़ेंगी शिक्षित होने पर वे कुछ कर पायेंगी

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से तनु मिश्रा से साक्षात्कार लिया। तनु मिश्रा ने बताया कि पढ़ी लिखी औरतों और लड़कियों के लिए जॉब की वैकेंसी निकाली जानी चाहिए। वैकेंसी होगी तो जॉब मिल पाएगा और वो पैसे कमा पाएंगी। अशिक्षित महिलाएं अपना स्वयं का रोजगार कर के पैसे कमा सकती हैं। जैसे - सिलाई कर सकती हैं , पार्लर खोल सकती हैं. इत्यादि। सरकार को शिक्षित और अशिक्षित दोनों महिलाओं के लिए आय का अवसर और साधन उपलब्ध कराना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से किरण से साक्षात्कार लिया। किरण ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरुरी है। बिना शिक्षा के कुछ भी करना मुश्किल है। सरकार को देश की प्रत्येक महिला तक शिक्षा की पहुँच सुनिश्चित करनी होगी। शिक्षित महिला घर में अपना स्वयं का रोजगार कर के पैसे कमा सकती है। जैसे - मोमबत्ती बनाना , दिया बनाना , इत्यादि।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से तनु मिश्रा से साक्षात्कार लिया। तनु मिश्रा ने बताया कि पढ़ी लिखी लड़कियों के लिए जॉब वैकेंसी निकाला जाना चाहिए। जॉब मिलने पर वो अपनी लाइफ को अच्छा बना लेती हैं। अशिक्षित महिलाएं सिलाई कर के,पार्लर खोल कर तथा अन्य कार्य कर के स्वावलम्बी बन सकती हैं । इनमे सरकार को मदद करनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनामिका से साक्षात्कार लिया। अनामिका ने बताया कि शिक्षित महिला ही आगे बढ़ पाएंगी।मगर अशिक्षित महिलाएँ भी अपनी योग्यता के बदौलत आगे बढ़ सकती हैं। जैसे-सिलाई,कढ़ाई,झाड़ू बनाने के कार्य इत्यादि कार्य कर के पैसे कमा सकते हैं। ये सभी कार्य घर से किया जा सकता है। सरकार की कई योजनाएँ महिलाओं के लिए चलाई जा रही हैं। साथ ही पुरुष अपनी सम्पत्ति और जमीन में महिलाओं को अधिकार देंगे तो महिला को बहुत आर्थिक सपोर्ट मिलेगा। मगर पुरुष नही चाहते महिला उन से आगे बढ़े। हमारा देश पुरुष प्रधान देश है एवं हमारी देश में महिलाओं की स्थिति बहुत दयनीय है ।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सन्नू से साक्षात्कार लिया। सन्नू ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। महिलाएं पढ़ी लिखी होंगी तो वे कही बाहर रोजगार कर सकती हैं जिससे उन्हें तनख्वा मिलेगा उससे वे अपने घर का खर्च चला सकती हैं,अपने बच्चों को पढ़ा सकतीं हैं ,उनका लालन पालन वे स्वयं कर सकती हैं । महिलाओं को घर से छूट मिलेगी तभी तो वो घर से बाहर निकलकर काम कर सकती है और जब वे काम करेंगी तभी तो वो अपने परिवार को अच्छे से रख पाएंगी । यदि महिलाएं अनपढ़ रहेंगीं तो उन्हें दूसरों पर आश्रित रहना पड़ेगा।

उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से निधि से बातचीत की। बातचीत में निधि ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित किया जाना चाहिए और उनमें जागरूकता लानी चाहिए और महिलाओं और पुरुषों के बीच समानता होनी चाहिए। जब महिलाएं शिक्षित होगी तो खुद के साथ साथ गाँव का विकास होगा। परिवार खुश रहेगा और बच्चों की भी अच्छी परवरिश होगी।

उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षी से बातचीत की। बातचीत में साक्षी ने बताया कि अशिक्षित महिलाएँ भी अपना खुद का काम कर सकती है जैसे दिया बनान और झाड़ू बनान और मजदूरी भी कर सकती है।महिलायें पार्लर का भी काम कर सकती है

उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से शगुन से बातचीत की। बातचीत में शगुन ने बताया कि हमारे समाज में सबसे महत्वपूर्ण शिक्षा है , जब महिलाएं शिक्षित होगी तो खुद के साथ साथ गाँव का विकास होगा। परिवार खुश रहेगा और बच्चों की भी अच्छी परवरिश होगी।