पुलिस ने मेंहदावल सीएचसी पर की छापेमारी, दो दलाल धराए संतकबीरनगरः मेंहदावल सीएचसी पर दलालों के लगने वाले जमावड़े की जानकारी होने पर सोमवार को पुलिस ने छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान दो दलालों को पकड़ा। दोनों को पकड़कर थाने ले आए। शांति भंग की कार्रवाई करते हुए दोबारा पकड़े जाने पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दिया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आईडी गौरव ने अस्पताल दलालों की बढ़ती सक्रियता से मरीजों व तीमादारों को परेशानी होने का मेंहदावल पुलिस से शिकायत किया था। साथ ही उन्होंने दलालों की एक सूची भी सौंपी थी। प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल विजय कुमार दुबे ने बताया कि सीएचसी पर दलालों के डेरा जमाने की खबरों व शिकायत पर छापेमारी किया गया। अस्पताल परिसर व वार्डों की गहनता से जांच किया गया। अस्पताल में मौजूद लोगों से पूछताछ किया गया। दोनों अनाधिकृत रूप से अस्पताल में मौजूदी पर पूछताछ करने पर उनके द्वारा सही जबाव नहीं दिया गया। दोनों का नाम अधीक्षक द्वारा सौंपी गई सूची में शामिल था। पुलिस की इस कार्रवाई की सभी ने सराहना किया है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा केले के फसल में रोग नियंत्रण के बारे में जानकारी दे रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

बखिरा में 50 मेगा वॉट के सोलर प्लांट स्थापना के लिए सोलर एनर्जी कार्पोरेशन ऑफ इंडिया टीम पहुंची। सीडीओ संत कुमार के साथ झील का भ्रमण कर पूरी जानकारी लिया। टीम जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के द्वारा भेजे गए सोलर प्लांट, पार्क की स्थापना के प्रस्ताव के क्रम में आई ।

देशी गाय को पालने वाले पशुपालकों को नंदबाबा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए जिले में 106 किसानों को सम्मानित करने का लक्ष्य तय किया गया हैं । डाक्टर राकेश तिवारी उप मुख्य पशु अधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा है कि देशी गायों को बढ़ावा दिया जाए।

यातायात जागरुकता बढ़ाने हेतु पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान मे स्कूली बच्चो को किया गया जागरुक पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी यातायात केशवनाथ द्वारा आमजनमानस में यातायात जागरुकता बढ़ाने हेतु *राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक स्कूल बघौली* के अध्यापको की उपस्थिति में यातायात जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उक्त कार्यशाला के माध्यम से सड़क सुरक्षा को अपनाने के लिए छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया ।

सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।