"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा ,रबी फसलों में खरपतवार प्रबंधन की जानकारी दे रहे है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...
संत कबीर नगर। जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार शुक्ल ने बताया कि प0 दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में धनघटा तहसील के विकास खण्ड हैसर बाज़ार में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में विधायक प्रतिनिधि धनघटा लक्ष्मी नारायन दुबे व भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा प्रतिभागियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया गया व शुभकामनाएं दी। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनी ग्रीन कॉल टेक्रोलॉजी, एल आई सी इंडिया, बाइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल एंड आयुर्वेदिक प्राइवेट लिमिटेड, इंटास बायोटेक हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, सफायर हेल्थ सोल्युशन, केस कोर्ष, उषा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल्स, वर्धमानलिमिटेड, श्रृष्टि सेवा संसथान, लावा मोवाइल्स व एस सेवेन प्राइवेट लिमिटेड सहित कुल 11 निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इस रोजगार मेले में 379 बेरोजगार प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कुल 154 प्रतिभागियों को जॉब ऑफर किया गया। इस अवसर पर जिला प्रबंधक धीरेन्द्र विक्रम सिंह व प्रशांत कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद अख्तर, रोज़गार मेला प्रभारी राजेश कुमार, केंद्र प्रबंधक भीम कुमार गुप्ता, मोहम्मद सलमान एवं अन्य उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना राजकीय बालिका इंटर कॉलेज युवा पर्यटन क्लब के 20 छात्रों, शिक्षक, शिक्षकाओं को बखिरा पक्षी विहार का एक दिवसीय निःशुल्क शैक्षणिक भ्रमण हेतु रवाना किया गया।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
