जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है। आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है?

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि संत कबीर नगर में वृक्षारोपण अभियान तेजी से चल रहा है। गांव , गली , मोहल्लों में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा वृक्षरोपण के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आने वाले समय में यदि वृक्षारोपण नहीं किया गया तो बहुत नुकसान हो सकता है। पेड़ हमारे जीवनदाता हैं। अगर पेड़ रहेंगे तो हमें बारिश, हवा, ऑक्सीजन मिलेगी अगर बारिश नहीं होगी तो हमारा जीवन अधूरा रहेगा।

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीरनगर से रामप्रकाश सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से एक व्यक्ति से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिला को संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से अलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि नारी शक्ति का प्रकोप पुरे देश में फैला हुआ है। इससे बहुत लोग परेशान हैं। महिलाओं को उतना ही आगे बढ़ना चाहिए जितना वे खुद के लिए सक्षम हैं। अगर महिला दस हजार रुपये कमाती है, तो पुरुष को पंद्रह हजार रुपये कमाने चाहिए। पत्नी ज्यादा कमाती है तो पति को दबा देती है।समाज में इन दिनों कई घटनाएं देखने को मिलती है कि पति पत्नी को पढ़ता है उसे सक्षम बनाता है मगर पत्नी पति को धोखा दे देती है। उत्तर प्रदेश में एस. डी. एम. ज्योति मोर्या इस बात का एक उदाहरण हैं । इसलिए पत्नी को एक हद तक ही आगे बढ़ाना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं का सम्पत्ति के अधिकार पर कई प्रकार की प्रतिक्रियाएं समाज से मिल रही है।कुछ लोगों का कहना है कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार दिया जाए। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार नही मिलना चाहिए। सरकार जब महिलाओं को समानता का अधिकार दे रही है फिर सम्पत्ति का अधिकार देने से लोग क्यों कतरा रहे हैं। नौकरी, शिक्षा, महिलाओं को हर जगह समान अधिकार मिल रहे हैं, इसलिए यह भी दिया जाना चाहिए। अगर उन्हें शक्ति मिशन के तहत संपत्ति का अधिकार दिया जाता है तो महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनेंगी। जिससे वे आने वाले समय में अपने बच्चों और परिवार के लिए विभिन्न तरह की व्यवस्थाएं कर सकती हैं। उन्हें किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं होगी। जैसे राशन कार्ड में उन्हें संपर्क करने का अधिकार दिया गया है, बैंक खाता खोलने का अधिकार दिया गया है,ठीक उसी तरह उनको सम्पत्ति का अधिकार भी मिलना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सरजू गौतम से साक्षात्कार लिया। सरजू गौतम ने बताया कि महिलाओं को मायके में सम्पत्ति का अधिकार तभी तक है जब तक उनकी शादी नही हुई होती है। शादी के बाद ससुराल में उनको अधिकार मिलना चाहिए ।शादी के समय लड़की को दहेज़ के रूप में बहुत पैसा दिया जाता है। शादी के बाद महिला मायके में सम्पत्ति में अधिकार लेगी तो विवाद होगा तथा रिश्ता भी ख़राब होगा

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे लोन लेने के विषय में किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के . सी . चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नीरज सिंह से साक्षात्कार लिया।नीरज ने बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में विवाद होगा। भाई - बहन का रिश्ता ख़राब होगा। कई लोग बेटियों की शादी सम्पत्ति बेच कर करते हैं और जीवन भर उनके आने - जाने का खर्चा भी मायके वाले उठाते हैं। ऊपर से सम्पत्ति में हक़ मांगने से रिश्ता ख़राब होगा।

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार मिलना भी चाहिए और नहीं भी । उनका कहना है कि महिलाएं शादी कर के अपना ससुराल जाती हैं तो उन्हें दहेज दिया जाता है ऐसे में उन्हें संपत्ति में अधिकार मिलने से भाई बहन के बीच मन मुटाव हो सकता है इसलिए महिलाओं को सम्पत्ति में अधिकार देना गलत है

यह नौकरी उन लोगों के लिए है, जो केंद्रीय रेलवे के द्वारा निकाली गई अपरेंटिस के रिक्त पदों पर कार्य करने के लिए इच्छुक हैं. अपरेंटिस के पदों पर कुल 2424 रिक्तियां निकाली गई हैं। इन पदों पर वेतन मान नियमानुसार दिया जायगा। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं एवं आई टी आई पास किया हो। साथ ही आवेदन कर्ता की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए । इन पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के लिए 100 रूपये तथा अन्य वर्ग के लोगों महिलाओं एवं दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बिल्कुल निःशुल्क है। इच्छुक उम्मीदवार को अपना आवेदन ऑनलाइन भरना होगा । आवेदनकर्ताओं का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जायगा । अधिक जानकारी के लिए आवेदन कर्ता इस वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं, वेबसाइट है www.rrccr.com । याद रखिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15-08-2024 है