उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से राम प्रकाश सिंह , मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से बात किया उन्होंने बताया की महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से आलोक श्रीवास्तव ने स्थानीय निवासी अभय जी से बातचीत की। उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा चलाये जा रहे योजनाओ से महिलाये स्वावलंबी बनेंगी। सरकार का प्रयास है की महिलायें आत्मनर्भर बने। महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए , क्योंकि वो भी उसी माता पिता की संतान है। हमारे देश से दहेज़ प्रथा समाप्त होनी चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनील जी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि अगर किसी परिवार में कोई संतान नहीं है, केवल लड़कियां हैं, तो उन्हें अधिकार देना अनिवार्य है। लेकिन किसी परिवार में बेटा बेटी दोनों हैं तो बेटियों को अधिकार देने पर भाई बहन में दरार आ सकती है।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से आलोक श्रीवास्तव ने स्थानीय निवासी रवि जी से बातचीत की। उन्होंने बताया कि महिलाओं को सरकार द्वारा अधिकार दिए गए हैं जैसे नौकरी और शिक्षा आदि और अपने पैतृक संपत्ति में भी महिलाओं को अधिकार मिला है। महिलाओं के आगे बढ़ने से देश आगे बढ़ेगा और देश का विकास होगा
उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर के सी चौधरी ने स्थानीय निवासी अर्जुन सिंह से बातचीत की। उन्होंने बताया कि इससे भाइयों-बहनों के रिश्ते को नुकसान पहुंचेगा और तनाव भी बढ़ेगा, मैं इसका विरोध कर रहा हूँ। उनका कहना है की जिन माता पिता के पुत्र संतान नहीं है ये अधिकार उनके लिए सही है।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कन्या से साक्षात्कार लिया। कन्या ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। महिलाओं केलिएशिक्षा बहुत जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजकुमार से साक्षात्कार लिया। राजकुमार ने बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए। महिला को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सम्पत्ति में हिस्सा देना बहुत जरुरी है।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी महेश से बातचीत की। उन्होंने बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार होना बहुत आवश्यक है क्योंकि यह महिला सशक्तिकरण को मजबूत करेगा। लेकिन इससे विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से आलोक श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से सुजीत जी से बातचीत की। बातचीत में सुजीत ने बताया की महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना महत्वपूर्ण हैं।ताकि उन्हें सम्मान मिल सके और वह हर क्षेत्र में काम कर सके, अपने पैरों पर खड़ा हो सके और अपने लिए जिम्मेदारी ले सके, बच्चों को अच्छी शिक्षा और रोजगार प्रदान कर सके। पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी इसलिए जरुरी है क्योंकी दोनों एक ही माता पिता के संतान है। दहेज एक ऐसी प्रथा है जिसका हम विरोध करते हैं, इसका कोई मतलब नहीं है।महिलाओं को शिक्षा के माध्यम से जागरूक किया जा सकता है
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से आलोक श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से राजन जी से बातचीत की। बातचीत में राजन ने बताया की इस सरकार में महिलाओं की सुरक्षा में सुधार हुआ है, बाकी महिलाओं को इस समय समाज में प्राथमिकता है। अगर साक्षरता होगी तो घर का विकास होगा, साथ ही समाज का विकास होगा। अक्सर घर में महिलाएं ही सब कुछ होती हैं, उनसे सभी बच्चे सीख रहे होते हैं। महिलाओं का विशेष योगदान होना चाहिए, उन्हें शिक्षा मिलनी चाहिए। पैतृक संपत्ति में भी महिलाओं को अधिकार मिलना चाहिए क्योंकि बेटा और बेटी एक ही माता-पिता के पैदाइश होते है