उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से के.सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मनोज से बातचीत की। जो पेशे से एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं, उन्होंने बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार दिया जाना चाहिए , लेकिन इससे भाई-बहन के रिश्ते में दरार पड़ सकती है या शादी के कारण रिश्तों में दरार पड़ सकती है।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने स्थानीय निवासी इज़हार शाह से बातचीत की। उन्होंने बताया कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार नहीं मिलना चाहिए। क्योकि किसी किसी माता पिता के पास तो संपत्ति ही नहीं होती है तो वे अपने बच्चों को संपत्ति कैसे देंगे और इससे हो सकता है कि भाई बहनों में विवाद भी हो इसलिए महिलाओं को संपत्ति में अधिकार नहीं मिलना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से आलोक श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से निति से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि आज सरकार महिलाओं को समान अधिकार दे रही है और साथ ही महिलाओं को घरेलू संपत्ति में भी अधिकार दिया जा रहा है, जिससे उनका महिला सशक्तिकरण काफी मजबूत होगा।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी से बातचीत की। उन्होंने बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए, उन्हें जितना हो सके उतना समर्थन दिया जाना चाहिए क्योंकि महिलाएं आज पुरुषों के समान काम कर रही हैं, इसलिए उनका भी बराबर हिस्सा होना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी मुकेश से बातचीत की। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार देने से भाई-बहन के रिश्ते में खटास आएगी, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि यह प्राचीन काल से रहा है। अगर महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं मिला है, तो उन्हें आज भी संपत्ति का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से अलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी सुष्मिता से हुई। ये कहती है कि महिलाओं को सरकार द्वारा सभी सुविधाएं दी गई हैं। काम पर भी और स्कूल में भी। हमें उन महिलाओं को जागरूक करना होगा जो नहीं जानती कि उनका अधिकार क्या है।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से आलोक श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से निति से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि राजनीति में भी महिलाओं का योगदान है और शिक्षा, नौकरी ,राजनीति में भी हर तरह से योगदान है। महिलाओं को पति के संपत्ति में अधिकार मिलने से वे पुरुषों के साथ बराबरी कर सकती हैं
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम सेस्थानीय निवासी से बातचीत की। उन्होंने बताया कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से के.सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक पत्रकार से बातचीत की। उन्होंने बताया कि बेटियों की जब तक शादी नहीं हो जाती तब तक उन्हें भूमि का अधिकार दिया जाना चाहिए लेकिन जब उनकी शादी हो जाती है तो उन्हें भूमि का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी दीपक से बातचीत की। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों को देखना होगा, इसमें पुरुष और महिला दोनों शामिल हैं और हमारे भारत में दोनों को समान अधिकार दिए गए हैं, इसलिए अगर दोनों तरफ से देखा जाए तो मान लीजिए कि यह सही भी है और गलत भी है। अगर महिला है तो अपने पिता की इकलौती संतान है, उसे देना सही है, लेकिन अगर उसका वैवाहिक संबंध स्थापित हो गया है तो यह अनुचित होगा। महिलाओं को अगर संपत्ति का अधिकार मिलता है तो वह सशक्त होंगी